
आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में लोगों के पास काम करने का तो वक्त है, लेकिन खुद का ध्यान रखने के लिए समय की कमी है। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी भी अनदेखी बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है। कई बार ये अनदेखी शरीर में सूजन का कारण बन सकती है। अनियमित लाइफस्टाइल, पोषण की कमी और शारीरिक गतिविधियां कम करने की वजह से जांघों में सूजन की समस्या हो सकती है। हालांकि ज्यादातर लोगों को जांघों में सूजन का पता बहुत देर से चलता है। इसे ठीक करने के लिए कुछ लोग दवा का सहारा लेते हैं। अगर आपको भी जांघों में सूजन महसूस हो रही है, तो आप इससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं।
इस पेज पर:-
जांघों में सूजन होने के कारण (Causes of Swelling in Thigh)
- ज्यादा देर तक चलना
- बहुत देर तक पैरों को लटका कर बैठना
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- दिल से जुड़ी कोई बीमारी
- जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना
- पीरियड्स के दौरान भी कई बार महिलाओं की जांघों में सूजन आ जाती है।
इसे भी पढ़ेंः Gut Health: पाचन संबंधी सभी परेशानियों का हल हैं डाइटिशियन रुजुता दिवेकर के ये 4 नुस्खे
जांघों की सूजन कम करने के उपाय (Remedies to reduce swelling of thighs)
- जांघों में सूजन कम करने का सबसे बेहतर उपाय है रोजाना 10 से 15 मिनट धूप में जरूर बैठें।
- जांघों में सूजन आने पर ऑलिव ऑयल से मालिश करें। आप चाहें तो ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना कर मालिश कर सकते हैं। सप्ताह में दो बार जांघों की मालिश करने से सूजन कम होती है, साथ ही दर्द भी खत्म होता है।
- जांघों की सूजन को कम के लिए अदरक का रस सबसे अच्छा माना जाता है। अदरक के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले अदरक के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जांघ, पैर और हाथों की सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी से नहाएं। आप चाहें तो गर्म पानी में पैरों को डालकर 10 से 15 मिनट बैठ भी सकते हैं। ऐसा करने से जांघों की सूजन कम होती है।
- गर्मियों के मौसम में बर्फ से सिंकाई करने से जांघों की सूजन को कम किया जा सकता है। जांघों पर बर्फ से सिंकाई करने से नसों को आराम मिलता है, जिससे सूजन कम हो सकती है।
- सूजन को कम करने में एंटी-इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर बेकिंग सोडा भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 3 चम्मच चावल के साथ अच्छे से मिक्स करें। ये एक पेस्ट के तौर पर तैयार हो जाएगा। इसके बाद पेस्ट को जांघों पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक बैठें। बेकिंग सोडा और चावल सूजन को कम करने का काम करता है और इससे जांघों का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है।
इसे भी पढ़ेंः पिज्जा-बर्गर जैसे जंक फूड्स खराब करते हैं बच्चों के दांत, डॉक्टर से जानें बच्चों के लिए ओरल हेल्थ टिप्स
अगर आपकी जांघों में एक सप्ताह से ज्यादा समय तक सूजन रहती है, तो यह अंदरूनी चोट की वजह से भी हो सकता है। इस स्थिति में अपने डॉक्टर से सलाह लें। जांघ, पैर या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाओं का सेवन करने से बचें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version