Ayurvedic Herbs For Hypertension: हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्‍स

Hypertension: यदि आप भी हाई ब्‍लड प्रेशर के रोगी हैं, तो यहां आपके बीपी को कम करने के उपाय दिए गए हैं। 

Sheetal Bisht
Written by: Sheetal BishtUpdated at: Jul 02, 2020 13:06 IST
Ayurvedic Herbs For Hypertension: हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्‍स

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

हाई ब्‍लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक आजीवन साथ रहने वाली बीमारी है, जो आज के समय में एक सामान्‍य बीमारी बन गई है। हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना ही इसका एक मात्र इलाज है। आज हम सबका खानपान, रहन-सहन और लाइफस्‍टाइल इतना बदल चुका है कि इसके कारण हम एक नहीं कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दुनियाभर में गलत खानपान और लाइफस्‍टाइल के कारण बड़े ही नहीं बच्‍चे भी हाई बीपी की समस्‍या से जूझ रहे हैं। हालांकि हाई बल्‍ड प्रेशर को कुछ सामान्‍य बदलावों, खानपान और दवा के साथ कंट्रोल किया जा सकता है। आइए यहां हम आपको कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्‍स बता रहे हैं, जो आपके बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं। 

हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले हर्ब्‍स 

1. फ्रेंच लैवेंडर

French Lavender

लैवेंडर की सुंदर खुशबू एक इत्र होती है, इस पौधे का यही मात्र एक पहलू नहीं है। लैवेंडर के अर्क को हार्ट रेट को कम करने से लेकर हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। लैवेंडर के अर्क और इससे बने तेल का कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं और ब्‍यूटी ट्रीटमेंट में उपयोग किया जाता है। आप फ्रेंच लैवेंडर या लैवेंडर के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, इसकी पत्तियों को उसी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है जिस तरह से आप रोजमैरी का उपयोग करते हैं। इसके अलावा, कुछ लैंवेंडर और कुछ एसेंशियल ऑयल भी हैं, जो  हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रोजाना ये 5 नट्स खाकर आसानी से सामान्य करें बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, रहेंगे स्वस्थ

2. तुलसी 

तुलसी एक स्वादिष्ट और औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी बूटी है, जो विभिन्न प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर कर सकती है। आप तुलसी की चाय, तुलसी का काढ़ा या फिर किसी खाने में कई तरीके से तुलसी को शामिल कर सकते हैं। जैसे आप पास्ता, सूप, सलाद और पुलाव आदि में इसे जोड़ सकते हैं। तुलसी का सेवन करने से आपके हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। तुलसी की पत्तियां या तुलसी का अर्क आपके बीपी को कम करने के गुण रखता है। तुलसी में यूजेनॉल पाया जाता है, जो रक्त वाहिकाओं को कसने वाले कुछ पदार्थों को अवरुद्ध कर सकता है। इससे ब्‍लड प्रेशर में  गिरावट आ सकती है। 

3. लहसुन

एक या दो कली लहसुन की रोजाना सुबह खाली पेट खाना आपके लिए फायदेमंद है। यह आपके हाई ब्‍लड प्रेशर से लेकर पाचन और अन्‍य कई समस्‍याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। लहसुन में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो आपके ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। आप अपने बीपी को कम करने के लिए रोजाना लहसुन की चाय भी पी सकते हैं, इससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा, आप खाने में लहसुन का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

4. उनकारिया टोमेन्टोसा

Cat's claw (Uncaria tomentosa)

उनकारिया टोमेन्टोसा या Cat's claw (Uncaria tomentosa) एक हर्बल दवा है, जो आपके हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है। इस आयुर्वेदिक हर्ब का उपयोग बीपी के इलाज के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा, यह आपकी कोशिकाओं में कैल्शियम चैनलों में असर डालता है जिससे आपके बीपी को कम करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है तरबूज, जानें कैसे?

5. अलसी के बीज

Falxseeds For Hypertension

अलसी के बीज ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर हैं। अलसी के बीजों को भी हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। प्रति दिन 30-50 ग्राम अलसी के बीजों का सेवन आपके बीपी को कम करने में सहायक हो सकते हैं। आप अलसी के बीजों की चाय, लड्डू या फिर स्‍मूदी या शेक में उपयोग कर सकते हैं। अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल को कम करके,  ग्लूकोज सहिष्णुता में सुधार और एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं। इसमें एथेरोस्क्लोरोटिक होता है, जो हृदय रोग से हमारी रक्षा कर सकता है ।

Read More Article On Ayurveda In Hindi

Disclaimer