महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 5 बैक टोनिंग एक्सरसाइज, पूरा फिगर रहता है मेनटेन

अगर महिलाओं की बात करें तो उनके लिए जितना जरूरी जरूरी अपना फिगर मेनटेन करना होता है उतना ही जरूरी अपनी बैक को भी टोन करना होता है। इससे एक तो महिलाएं बीमारी से दूर रहती हैं और दूसरा उनकी बॉडी एक अलग शेप में दिखती है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि टोन्ड बॉडी दूर से ही काफी आकर्षित करती है। अगर आप बॉलीवुड सेलेब्स को देखें जैसे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, करीना कपूरा और दिशा पाटनी आदि अपनी बैक को बहुत हाईलाइट करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 5 बैक टोनिंग एक्सरसाइज, पूरा फिगर रहता है मेनटेन

हर व्यक्ति के लिए फिट रहना बहुत जरूरी होता है। अगर महिलाओं की बात करें तो उनके लिए जितना जरूरी जरूरी अपना फिगर मेनटेन करना होता है उतना ही जरूरी अपनी बैक को भी टोन करना होता है। इससे एक तो महिलाएं बीमारी से दूर रहती हैं और दूसरा उनकी बॉडी एक अलग शेप में दिखती है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि टोन्ड बॉडी दूर से ही काफी आकर्षित करती है। अगर आप बॉलीवुड सेलेब्स को देखें जैसे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, करीना कपूरा और दिशा पाटनी आदि अपनी बैक को बहुत हाईलाइट करते हैं। हालांकि बैक को टोन्ड करना आसान काम नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जिनसे आप अपनी बैक टोनिंग कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो एक्सरसाइज।

केबल किक एक्सरसाइज

केबल किक एक्सरसाइज बैक टोनिंग के लिए बहुत जरूरी एक्सरसाइज होती है। थाई यानी जांघ में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए केबल किक बैक व्यायाम बहुत कारगर है। इसे करने के लिए जिम में विशेष मशीन होती है। इसके लिए सबसे पहले पैरों के एंकल में एक पट्टा बांधकर सीधे खड़े हो जायें। मशीन पर अपने दोनों हाथों से सहारा दीजिए, इस दौरान दोनों पैर एक दूसरे के सामने नहीं होने चाहिए। धीरे-धीरे अपने पैर को पीछे की तरफ ले जाइए, फिर आराम से सामान्य स्थिति में आइए। इस व्यायाम के दौरान अपने पैरों को ज्यादा ऊपर की तरफ न ले जायें।

इसे भी पढ़ें : दिशा पाटनी की तरह चाहिए एब्स तो रोज सिर्फ 10 मिनट करें ये आसान एक्सरसाइज

कंप्लीट फन और फिटनेस

नाम से ही जाहिर है, इस वर्कआउट में कंप्लीट फन और फिटनेस मिलती है। इसमें कुछ रुकावटों के साथ विभिन्न गति वाली लंबी दौड मसलन एनिमल वॉक, डक वॉक, वॉल क्लाइम्बिंग, क्रॉलिंग, कोऑर्डिनेटेड डांस स्टेप्स, लॉन्ग और हाइ जंप्स शामिल होती हैं। इस तरह के वर्कआउट घर या बाहर कहीं भी कर सकते हैं। इस वर्कआउट का मकसद एक्सरसाइज को दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण बनाए रखना है। लेकिन साथ ही इसमें वर्कआउट के महत्वपूर्ण तत्वों जैसे गति, साम‌र्थ्य, लचीलापन और सहनशक्ति को भी कायम रखा जाता है।

डांस एरोबिक्स भी है अच्छा विकल्प

बॉडी को टोन करके शेप में लाने के लिए डांस एरोबिक्‍स बेहद कारगर वर्कआउट है। इसकी खासियत यह है कि इसमें आप अपनी पसंदीदा गाने की धुन पर थिरकते हैं और बोर नहीं होते। साथ ही इसमें शरीर की सभी मांसपेशियों और अंग क्रियाशील होते हैं। साथ ही इसे करने से मेटाबॉलिज्‍म का स्‍तर बढ़ जाता है और इसका फायदा काफी देर तक होता है। फिटनेस साइंस में हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग ऐसी खोज है जिसने फिटनेस के पैमाने को बदल दिया।

इसे भी पढ़ें : आप भी अपनाएं करीना कपूर का ये लेटेस्ट वर्कआउट प्लॉन, वजन और कोलेस्ट्रॉल रहेगा नियंत्रित

इसमें जब हम थोड़े वक्‍त के लिए आराम करते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्‍म बूस्‍ट होता है। मेटाबॉलिक रेट अधिक होने का फायदा लंबे समय तक मिलता है। इसमें हम हायर जंप कराते हैं, स्‍टेप को तेजी से कराते हैं, जिसका फायदा होता है। इसमें एक फास्‍ट गाने के बाद एक धीमा गाना होता है, जिससे शरीर को आराम भी मिलता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Exercise and Fitness In Hindi

Read Next

आप भी अपनाएं करीना कपूर का ये लेटेस्ट वर्कआउट प्लॉन, वजन और कोलेस्ट्रॉल रहेगा नियंत्रित

Disclaimer