आप भी अपनाएं करीना कपूर का ये लेटेस्ट वर्कआउट प्लॉन, वजन और कोलेस्ट्रॉल रहेगा नियंत्रित

करीना कपूर एक बच्चे यानि कि तैमूर की मां हैं। इसके बावजूद उनकी फिटनेस देख कर ऐसा लगता है कि वह एक टीनएज लड़की हों। उनका खानेपीने और एक्सरसाइज का रूटीन इतना सख्त होता है कि वह उसके साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करती हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के ठीक बाद, करीना कपूर खान ने पिलाटे को गले लगा लिया है। हाल ही में वह अपनी जिम इंस्ट्रक्टर नमृता पुरोहित के साथ एक लेटेस्ट वर्कआउट करती दिखाई दी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी अपनाएं करीना कपूर का ये लेटेस्ट वर्कआउट प्लॉन, वजन और कोलेस्ट्रॉल रहेगा नियंत्रित


करीना कपूर खान बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो चाहे खूबसूरती हो या फिटनेस हर तरह से सेलेब्स और डीवाज को एक चैलेंस देती हुई नजर आती हैं। करीना कपूर एक बच्चे यानि कि तैमूर की मां हैं। इसके बावजूद उनकी फिटनेस देख कर ऐसा लगता है कि वह एक टीनएज लड़की हों। उनका खानेपीने और एक्सरसाइज का रूटीन इतना सख्त होता है कि वह उसके साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करती हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के ठीक बाद, करीना कपूर खान ने पिलाटे को गले लगा लिया है। हाल ही में वह अपनी जिम इंस्ट्रक्टर नमृता पुरोहित के साथ एक लेटेस्ट वर्कआउट करती दिखाई दी हैं। यह नया वर्कआउट प्लॉन और कुछ नहीं बल्कि पिलाटे हैं। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो उन्हें एविएबल एब्स देती है और उनकी पूरी बॉडी को टोन्ड रखती है। फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी डाली है। उसमें आप देख सकते हैं कि करीना कितने डेडिकेशन और मन के साथ इस वर्कआउट को कर रही है। इसे करते वक्त बैकग्राउंड में उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान का 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' गाना चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : दिशा पाटनी की तरह चाहिए एब्स तो रोज सिर्फ 10 मिनट करें ये आसान एक्सरसाइज

कैसे करते हैं पिलाटे एक्सरसाइज

इसे करने के लिए अपनी लेफ्ट तरफ बॉल रखकर बैठें और अपने लेफ्ट पैर को अपने सामने मोड़ें। आपका राइट पैर आपके पीछे की तरफ रहेगा। अपना लेफ्ट हाथ बॉल पर रखें, कोहनियों को थोड़ा सा मोड़ें। अपने कंधे की ऊंचाई तक अपने राइट हाथ को फैलाएं। बॉल को लेफ्ट से राइट की तरफ हाथ के पास ले जाएं। दो तीन सैकेंड के लिए रूकें और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं। अब एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। हाथ साइड में रखें और हथेलियां जमीन की तरफ। पैर सीधे। अब धीरे धीरे पैर को उठाने की कोशिश करें, तब तक जब तक आपके पैर के पंजे सिर के ऊपर जमीन की तरफ न पहुंच दाएं। अपने कंधों को रिलेक्स रखें और पैरों को सीधा। धीरे धीरे पुरानी अवस्था में लौट आएं।

ये एक्सरसाइज क्यों है फायदेमंद

  • आपके कूल्‍हों का आकार कैसा है, यह भी आपकी सुन्‍दरता पर असर डालता है। पिलाटे एक्सरसाइज की मदद से अविकसित कूल्‍हों के आकार में बदलाव किया जा सकता है। नियमित तौर पर पिलाटे एक्सरसाइज करने से आप कुछ ही हफ्तों में अपने नितंबों के आकार में परिवर्तन महसूस करेंगे।
  • वैसे तो हर प्रकार का व्‍यायाम ही शरीर को मजबूत बनाता है, लेकिन पिलाटे एक्‍सरसाइज आपके शरीर को अन्‍य व्‍यायाम की तुलना में ज्‍यादा मजबूत बनाती हैं। इसे आप व्‍यायाम करने के साथ दिन ब दिन महसूस भी कर सकते हैं और आपकी प्रतिदिन की जिंदगी में सुधार आता है।
  • यदि आप भी अपनी मांसपेशियों को आकर्षक और मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए पिलाटे एक्सरसाइज अच्‍छा विकल्‍प है। पिलाटे एक्सरसाइज करने से आपकी मसल्‍स पतली बनी रहती हैं, सा‍थ ही आप लंबे और आकर्षक लगते हैं।

इसे भी पढ़ें : 1 मिनट की ये एक्सरसाइज है 45 मिनट की जॉगिंग के बराबर, जांघों की चर्बी होगी गायब

  • तोंद यानी मोटा पेट सुन्‍दरता के साथ ही आपकी पर भी असर डालता है। कई बार कुछ लोगों के पेट का आकार शरीर के अन्‍य अंगों की तुलना में ज्‍यादा मोटा होता है। जिससे शरीर बेडौल लगने लगता है। यदि आप भी तोंद को कम करना चाहते हैं तो पिलाटे एक्‍सरसाइज बेहतर रहेगी। प्रतिदिन की जिंदगी में आसान उपाय आजमाने से आपकी तोंद कम हो जाएगी और आप पहले से ज्‍यादा सुंदर लगने लगेंगे।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Exercise and Fitness In Hindi

Read Next

दिशा पाटनी की तरह चाहिए एब्स तो रोज सिर्फ 10 मिनट करें ये आसान एक्सरसाइज

Disclaimer