Doctor Verified

अनिद्रा से हैं परेशान? जल्दी नींद लाने के लिए आजमाएं ये 5 आसान तकनीक

अगर आप अन‍िद्रा की समस्‍या से ग्रस‍ित हैं तो आपको कुछ आसान तकनीक अपना सकते हैं
  • SHARE
  • FOLLOW
अनिद्रा से हैं परेशान? जल्दी नींद लाने के लिए आजमाएं ये 5 आसान तकनीक

अक्‍सर लोगों को सोने में परेशानी इसल‍िए होती है क्‍योक‍ि वो अपने शरीर और मन को र‍िलैक्‍स नहीं कर पाते। ब्रीद‍िंग तकनीक की मदद से आप अपने द‍िमाग को शांत कर सकते हैं और अन‍िद्रा की समस्‍या को दूर कर सकते हैं। ब्रीद‍िंग तकनीक अपनाने से आपकी मसल्‍स र‍िलैक्‍स होंगी, द‍िमाग होगा और हार्ट रेट सामान्‍य होगा ज‍िससे आप आसानी से सो सकेंगे। इस लेख में हम 5 आसान ब्रीद‍िंग तकनीक के बारे में बात करेंगे ज‍िन्‍हें अपनाकर आप अन‍िद्रा की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

meditation for sleep

image source:google

1. अन‍िद्रा की बीमारी दूर करे ये तकनीक (Breathing technique to treat insomnia)

  • अन‍िद्रा की समस्‍या है तो इस तकनीक को अपनाएं।
  • आप राइट साइड करवट लेकर लेट जाएं। 
  • अब लेफ्ट साइड करवट लें।
  • इस दौरान आपको ब्रीद‍िंग करते रहना है और पेट में सांस भरना और छोड़ना है।
  • अब आप सांस के बीच के गैप को नोट‍िस करें।
  • इस दौरान आप छोटे पॉज़ भी ले सकते हैं, इससे आपको अच्‍छी नींद आएगी।
  • आप इस दौरान 10 म‍िनट के ल‍िए मेड‍िटेशन भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोग का आपकी नींद पर कैसे पड़ता है असर? डॉक्टर से जानें शुगर के मरीजों को होने वाली नींद की समस्याएं

2. स्‍ट्रेस कम करने वाली तकनीक (Breathing technique to lower down stress)

  • अगर आपको स्‍ट्रेस महसूस हो रहा है तो आप इस तकनीक को अपना सकते हैं। इस तकनीक को अपनाने से आप शरीर में एनर्जी का अहसास करेंगे।
  • राइट नॉस्‍ट्र‍िल को बंद कर‍िए, लेफ्ट से सांस लीज‍िए।
  • फ‍िर लेफ्ट नॉस्‍ट्र‍िल को बंद कर‍िए, फ‍िर राइट से सांस छोड़‍िए।
  • राइट से सांस लीज‍िए, लेफ्ट से छोड़‍िए।
  • इस तरह इस प्रोसेस को र‍िपीट कर‍िए।
  • आपको इस मेथड को आंखें बंद करके र‍िपीट करना है।

3. एंग्‍जाइटी दूर करने वाली तकनीक  (Breathing technique to reduce stress)

breathing technique for sleep

image source:google

  • एंग्‍जाइटी के कारण भी सांस लेने में समस्‍या होती है। अगर आप एंग्‍जाइटी या ड‍िप्रेशन से गुजर रहे हैं तो तो आपको ब्रीद‍िंग के दौरान काउंट‍िंग का तरीका अपनाना चाह‍िए।
  • आप सांस लें और छोड़ें, ऐसा आपको 30 बार करना है।
  • सांस छोड़ते समय ग‍िनती कम करते जाएं।
  • फ‍िर 15 से 0 तक ग‍िनें, और सांस छोड़ें।
  • इस तकनीक में आपको छोड़ने के दौरान ग‍िनती करनी है। 

4. शरीर को र‍िलैक्‍स करने वाली तकनीक (Breathing technique to relax body)

  • इस तकनीक को करने से आपके शरीर को र‍िलैक्‍स महसूस होगा और अच्‍छी नींद आएगी।
  • आपको तीन बार सांस लेनी है और सांस छोड़नी है। 
  • आपको अपने पेट पर हाथ रखना है और सांस छोड़ते समय हल्‍के से पेट पर दबाव देना है। 
  • आप 20 पंप्‍स को र‍िपीट करें, फ‍िर गहरी सांस लें और 30 सेकेंड तक होल्‍ड करके रखें।
  • आपको इस प्रोसेस को र‍िपीट करना है।

5. ओवरथ‍िक‍िंग दूर करने वाली तकनीक (Breathing technique to get rid of overthinking)

  • अगर ज्‍यादा सोचने के कारण या ओवरथ‍िक‍िंग की समस्‍या से परेशान हैं तो आपको ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज प्‍लान करना चाह‍िए।
  • आप 4 सेकेंड के ल‍िए सांस अंदर लें और 6 सेकेंड के ल‍िए सांस बाहर छोड़ें।
  • सांस लेते समय नाक का ही इस्‍तेमाल करें, मुंह को बंद रखें।
  • ये 6 फुल ब्रेथ के बराबर है जो आपको एक म‍िनट में लेना है।
  • इससे आपको र‍िलैक्‍स महसूस होगा और बेहतर नींद आएगी। 

इसे भी पढ़ें- रात को सोने से पहले पैर धोने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

अन‍िद्रा की समस्‍या से कैसे बचें?

  • समय पर सोएं।
  • रात को कुछ भी खाने से बचें।
  • सुबह उठकर कसरत करें।
  • फाइबर र‍िच फूड्स का सेवन करें।
  • रात में ऑयली फूड न खाएं।
  • एल्‍कोहल या क‍िसी अन्‍य नशीले पदार्थ का सेवन करने से बचें।
  • ब्रीद‍िंग तकनीक, योगा, मेड‍िटेशन को अपनाएं।

इन आसान तकनीक को अपनाकर आप अन‍िद्रा की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं, अगर आपको फि‍र भी सोने में परेशानी हो तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।

main image source:google

Read Next

चमकी बुखार (जापानी इंसेफ्लाइटिस) से बचा सकती है JE वैक्‍सीन, जानें इसके बारे में जरूरी बातें

Disclaimer