कंधों की हड्डियों के कैंसर के लक्षण

जब कंधे की हड्डियों में ट्यूमर की शुरुआत होती है तो लगातार दर्द बना रहता है। इसके साथ अन्य लक्षण भी होते हैं आइए जानें उनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
कंधों की हड्डियों के कैंसर के लक्षण


शरीर में कंधे की हड्डियों में कैंसर होना सामान्य है। कंधे में कई तरह के बोन कैंसर हो सकते हैं इसके कई लक्षण होते हैं। इन लक्षणों के जरिए कंधे की हड्डियों कैंसर का पता लगाया जाता है। कंधे की हड्डियों में कैंसर के कोई एक लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन सबसे आम लक्षण दर्द होना है। जब कंधे की हड्डियों में ट्यूमर की शुरुआत होती है तो लगातार दर्द बना रहता है। इसके साथ अन्य लक्षण भी होते हैं आइए जानें उनके बारे में-

shoulder bone cancer in hindi

बुखार

अगर रोगी को बिना कारण बुखार की शिकायत हो रही है तो इसे सावधानी से लेना चाहिए। कभी-कभी कंधे में होने वाले ट्यूमर से बुखार की शिकायत हो सकती है और बुखार के जरिए रोगी का शरीर किसी संक्रमण से लड़ता है। इसलिए अगर बिना कारण बुखार है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।  

दर्द

बोन कैंसर में दर्द होना बहुत ही सामान्य है। जब शरीर में कैंसर सेल्स विकसित होते हैं और ट्यूमर बनाते हैं तो रोगी को लगातार दर्द की शिकायत होती है। यह दर्द रोगी को रात को जगा देता है। यह दर्द उस समय और बढ़ जाता है जब आप कोई काम कर रहे होते हैं। शुरुआती अवस्था में यह दर्द कभी-कभी होता है लेकिन जैसे-जैसे कैंसर सेल्स बढ़ते जाते हैं, दर्द भी बढ़ता जाता है।

shoulder pain in hindi

रात को पसीना आना

बुखार के साथ रात में पसीना आना सामान्य है। लेकिन अगर आप को रात को पसीना आता है और आप बैचेन होकर उठ जाते है और खुद को पसीने से भीगा हुआ पाते हैं तो यह कोई आम बात नहीं है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच करवानी चाहिए।


त्वचा का कोमल होना

कभी कभी कंधे व ऊपरी भुजा के आसपास की जगह अन्य हिस्सों की अपेक्षा कोमल हो जाती है। उस हिस्से को छूने में वह काफी मुलायम महसूस होती है। कभी-कभी यह लक्षण लोगों में काफी काम करने या व्यायाम करने से भी हो जाता है। लेकिन अगर आपको ऐसा लग रहा है कि उस हिस्से की त्वचा की कोमलता नहीं जा रही है और कुछ दिनों बाद भी वह वैसा ही है तो यह लक्षण यह इशारा करता है कि आप डॉक्टर के पास जाएं और जांच कराएं।

सूजन

कंधे के पास बांह पर कभी-कभी सूजन आ जाती है। यह कंधे में बोन कैंसर होने पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला लक्षण है। ट्यूमर व फैक्चर के कारण आस-पास के ऊतकों में सूजन की समस्या होती है।

redness in shoulder in hindi


लालिमा

अगर दर्द के साथ रोगी के उस स्थान पर लालिमा भी है तो यह बोन कैंसर का बहुत बड़ा लक्षण हो सकता है। अगर कंधे के आस-पास बिना किसी वजह से लालिमा है तो डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लेना चाहिए।

इन सब लक्षणों से आप आसानी से कंधें की हड्डियों में कैंसर का पता लगा सकते हैं। और ऐस कोई भी संकेत दिखने पर तुरंत अपने चिकित्‍सक से सलाह लें।

Image Source : Getty

Read More Articles on Cancer in Hindi

Read Next

ऐसे उपाय जो कैंसर से बचाये

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version