High Functioning Depression Symptoms: सुबह से शाम तक व्यस्त रहने के कारण खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं लाइफ में चल रही कुछ चीजों से हम इतना परेशान हो जाते हैं, कि खुद को अकेला महसूस करने लगते है। समस्या पर बार-बार सोचने से मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ने लगता है, जो तनाव, चिंता या डिप्रेशन का कारण बनने लगता है। इसी तरह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक समस्या है हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन। यह समस्या डिप्रेशन जितनी गंभीर तो नहीं होती है, लेकिन इसके लक्षण काफी हद तक डिप्रेशन जैसे होते हैं, इसलिए इसे हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन का नाम दिया गया है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी देते हुए मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ ललिता सुग्लानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्सपर्ट ने हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन के दौरान दिखने वाले लक्षणों पर बात की है।
हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन में नजर आते हैं ये लक्षण- High Functioning Depression Symptoms In Hindi
बहुत ज्यादा उदास रहना
अगर आप बिना कारण भी उदास महसूस करते हैं, तो यह हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन का लक्षण हो सकता है। ऐसे में बिना वजह उदासी और दुख का आभास होता है।
किसी चीज में रुचि न लेना
हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन में व्यक्ति को किसी भी चीज में इंट्रस्ट नहीं रहता है। उसे कोई भी नई चीज सीखने और समझने में भी परेशानी होने लगती है।
चीजों से भागने की कोशिश करना
इस समस्या में व्यक्ति परेशानी का सामना करने के बजाय उससे भागने की कोशिश करता है। उसके लिए किसी भी हार्ड कंडिशन का सामना करना मुश्किल हो जाता है।
इसे भी पढ़े- पुरुषों में डिप्रेशन पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें बचाव के उपाय
अपने इमोशंस छिपाना
अगर आप बाहरी रूप से अपने इमोशंस छिपाने की कोशिश करते हैं, तो यह भी हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन का कारण हो सकता है।
फोकस करने में परेशानी होना
इस समस्या में आपको हर चीज में फोकस करने में परेशानी होगी। ऐसे में किसी भी चीज पर ध्यान लगा पाना काफी मुश्किल हो सकता है।
खुद पर कॉन्फिडेंस नहीं होना
ऐसे में व्यक्ति अपना कॉन्फिडेंस खोने लगता है। उसे खुद पर शक होने लगता है साथ ही फैसले लेने में भी परेशानी होती है।
लोगों से दूरी बनाना
हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन में व्यक्ति अकेले रहना ज्यादा पसंद करता है। उसके लिए लोगों के बीच रहना या उनसे कनेक्ट करना मुश्किल हो जाता है।
इसे भी पढ़े- डिप्रेशन का संकेत है बार-बार आत्महत्या के बारे में सोचना, जानें कारण और उपचार
शरीर के हिस्सों में दर्द होना
हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन के शारीरिक लक्षण भी होते हैं। ऐसे में व्यक्ति को सिरदर्द, पेट दर्द और मसल्स पैन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सोने में परेशानी होना
इस समस्या का सबसे ज्यादा असर स्लीप पैटर्न पर पड़ता है। ऐसे में नींद न आना, ज्यादा नींद आना या बीच में नींद खुलने की समस्या हो सकती है।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आता है, तो अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें। साथ ही अगर अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है, तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version