गर्मियों में आपको अपने आहार को लेकर खास सावधानी बरतनी पड़ती है। इस मौसम में बरती गई चूक आपको बीमार कर सकती है। क्या हो, यदि आप इस मौसम में ऐसा आहार चुनें जो स्वादिष्ट भी हो और साथ ही साथ आपके दिल की सेहत का भी खयाल रखे। ऐसे में बार्बक्यू भोजन आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
बार्बक्यू भोजन अर्थ है सीक पर लगे हुए भोजन को आग में पकाना। यह ग्रिल से अलग है। एक ओर जहां ग्रिल में भोजन विशेषकर मांसाहारी भोजन को सीक में डालकर सीधा आग पर पकाया जाता है, वहीं बार्बक्यू में आग पर धीमा पकता है। इसमें मीट आग के सीधे संपर्क में नहीं आता। यह मीट पकाने की धीमी प्रक्रिया है। अक्सर लोग दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताते हुए बार्बक्यू किए हुए भोजन का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन ऐसे में सेहत की अनदेखी करना ठीक नहीं है। बार्बक्यू भोजन क्यूं ना आप वही चुनें जो आपके हृदय को स्वस्थ रखे जिसकी आपकी सेहत बरकरार रहे।
सबसे पहले आपको जानना होगा कि ग्रिल किए भोजन में कौन सा आहार आपके दिल को स्वस्थ रख सकता है। ग्रिल किया हुआ सारा भोजन दिल को स्वस्थ रखने में कारगर नहीं होता है तो आइए जानें कि दिल के स्वस्थ बार्बक्यू आहार के बारे में।
फिश कबाब टिक्का
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत होती है और मछली में यह भरपूर मात्रा में होता है। फिश कबाब खाने स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होती है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो, आप यहां मछली की जगह पर टोफू का प्रयोग कर सकते हैं। यकीन मानिये ये स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगता है। इसको सर्व करते समय इसके साथ नींबू के टुकड़े और नान परोसे।
सोयाबीन टिक्का
सोयाबीन आपके हृदय के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसलिए जब भी बार्बक्यू आहार को चुनें तो उसमें सोयाबीन टिक्का को तरजीह दें। इसे बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। सोया बीन कबाब वेजिटेरियन खाने वालों को बहुत पसंद आएगी क्योंकि इसमें बहुत सारे मसालों का मिश्रण होता है। यह तीखा होता है, यह चटपटा भी होता है और साथ में इसमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व भी होता है।
हरा भरा कबाब
इसे सारी सब्जियों को मिलाकर बनाते हैं। यह स्वाद में जितना जायकेदार होता है सेहत के लिहाज से भी उतनी ही पौष्टिक होता है। इसका नाम आते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इस कबाब में सभी तरह की हरी सब्जियों को शामिल किया जाता है जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार होती हैं।
चिकन कबाब
चिकन कबाब लोगों को काफी पसंद आता है लेकिन अगर आप हेल्दी चिकन कबाब खाना चाहते हैं तो चिकन के ब्रेस्ट पीस ही खाएं। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व गर्मियों में आपके हृदय को ना सिर्फ स्वस्थ रखता है बल्कि गंभीर रोगों से भी बचाती है।
इन बार्बक्यू आहार की मदद से आप स्वाद का मजा लेने के साथ-साथ सेहत भी बना सकते हैं। आप अगर कोशिश करें तो इन्हें घर पर भी बना सकते हैं