पेट दर्द से जल्द राहत दिलाते हैं जायफल और नींबू, जानें सेवन का सही तरीका

Stomach Pain Treatment: पेट में दर्द का इलाज करने के ल‍िए जायफल और नींबू का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जानें आसान तरीका। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट दर्द से जल्द राहत दिलाते हैं जायफल और नींबू, जानें सेवन का सही तरीका

अपच, गैस, कब्‍ज की समस्‍या या अन्‍य क‍िसी पेट की समस्‍या के कारण पेट में दर्द हो सकता है। पेट में दर्द का मुख्‍य कारण पाचन से जुड़ी समस्‍या है इसल‍िए इसे दूर करने के ल‍िए आप जड़ी-बूटी और हेल्‍दी डाइट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। पेट दर्द दूर करने का एक आसान उपाय है जायफल और नींबू का सेवन। जायफल और नींबू के म‍िश्रण का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं ज‍िसके बारे में हम आगे जानेंगे। 

nutmeg uses in hindi

पेट दर्द में क्‍यों फायदेमंद है जायफल और नींबू? 

अपच के कारण पेट में दर्द की समस्‍या हो सकती है। जायफल का सेवन करने से अपच की समस्‍या दूर होती है। पाचन तंत्र को बेहतर करने के ल‍िए जायफल फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबि‍क, पेट से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए नींबू भी फायदेमंद होता है। नींबू का सेवन करने से पेट के एस‍िड शांत रहते हैं। इससे पेट दर्द की समस्‍या दूर होती है। जायफल का सेवन स‍िर में दर्द, माइग्रेन का दर्द और दांत दर्द आद‍ि दूर करने के ल‍िए भी फायदेमंद माना जाता है।    

1. जायफल और नींबू का रस 

जायफल के पाउडर में सोंठ म‍िला लें। 2 चम्‍मच जायफल पाउडर ले रहे हैं, तो उसमें 1 चम्‍मच नींबू का रस म‍िलाएं। इससे पेट में दर्द की समस्‍या दूर होगी। इस म‍िश्रण को आप गुनगुने पानी में म‍िलाकर पी सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- पेट दर्द की समस्या से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर दर्द से पाएं छुटकारा

2. जायफल का चूर्ण 

जायफल और नींबू के म‍िश्रण से बनने वाले चूर्ण का सेवन पेट दर्द दूर करने के ल‍िए कर सकते हैं। इस चूर्ण को शहद के साथ म‍िलाकर खाएंगे, तो पेट की गैस और दस्‍त की समस्‍या से छुटकारा म‍िलेगा। इस चूर्ण में थोड़ा घी म‍िलाकर सेवन करेंगे, तो पेट से जुड़ी समस्‍याएं नहीं होंगी।

3. जायफल और अदरक 

जायफल और नींबू के रस के साथ अदरक, दालचीनी, सेंधा नमक म‍िलाएं। इसका सेवन करने से दस्‍त, पेट में दर्द की समस्‍या दूर होगी। आप इस म‍िश्रण का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं।  

4. जायफल-नींबू और गुड़ 

जायफल और नींबू के म‍िश्रण के साथ गुड़ का सेवन करें। गैस्‍ट्र‍िक समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए रोजाना जायफल-नींबू और गुड़ खा सकते हैं। जायफल, नींबू और गुड़ को म‍िलाकर चाय बनाकर भी पी सकते हैं।     

5. जायफल-नींबू के साथ प‍िएं छाछ  

पेट दर्द दूर करने के ल‍िए जायफल के पाउडर में नींबू का रस म‍िलाएं और इस म‍िश्रण को छाछ में म‍िलाएं। छाछ, पेट के ल‍िए फायदेमंद होता है। अपच या गैस की समस्‍या हो रही है, तो जायफल-नींबू के साथ छाछ का सेवन कर सकते हैं। 

जायफल और नींबू का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान करने से बचें। एलर्जी होने पर भी जायफल और नींबू का सेवन करने से बचना चाह‍िए।     

Read Next

Sperm Count Increase Food: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुषों को रोज खाने चाहिए ये 5 फूड्स

Disclaimer