आपने अक्सर गौर किया होगा कि आपके आस-पास ऐसे कुछ लोग होते हैं, जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद शौच यानी की पॉटी के लिए जाना पड़ता है। बच्चे हों या बड़े सभी इस समस्या का शिकार हो सकते हैं। दरअसल होता यूं है कि कुछ लोग खाना खाने के कुछ देर बाद बाथरूम की ओर भागते हैं। इस समस्या से परेशान लोग आमतौर पर दिन में कई बार शौच यानी की बाथरूम जाते हैं लेकिन फिर भी उनका पेट साफ नहीं होता है। अगर ऐसा आपके साथ कभी-कभार होता है तो कोई खास बड़ी समस्या नहीं है लेकिन नियमित रूप से आपको ये समस्या रह रही तो आपको सावधानी बरतनी शुरू कर देनी चाहिए। अगर आपको भोजन करने के बाद बार-बार शौच जाना पड़ रहा है तो ये इस बात का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र और लिवर दुरुस्त नहीं है। गौरतलब है कि यह समस्या उन लोगों में आम होती है जो शुरुआत में शौच को लंबे समय तक रोक कर रखते हैं।
आयुर्वेद में इस स्थिति को ग्रहणी कहते हैं, जिसे पित्त का का प्रकोप भी कहा जाता है। इस स्थिति को एक तरह से पाइल्स की समस्या के रूप में भी वर्गीकृत किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, वे लोग, जो भोजन करने के बाद तुरंत शौच जाते हैं उनक पाचन तंत्र बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाता है और उनकी आंते काम करना कम या बंद कर देती है और। ये स्थिति तब पैदा होती है, जब आंतों में कचरा जमा हो जाता है और उनकी हालत बहुत ही बहुत ही खराब हालत में पहुंच जाती है। आयुर्वेद में इसी कारण को भोजन करने के बाद शौच जाने का जिम्मेदार ठहराया गया है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और जल्द ही इस स्थिति से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपनी खान-पान की आदतों में जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता होती है। इस लेख में हम आपको आयुर्वेद के मुताबिक इस समस्या से छुटकारा पाने का तरीका बता रहे हैं। आप इस तरीके को अपानकर जल्द ही इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप इस समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।
खाना खाने के तुरंत बाद शौच की आदत से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक टिप्स
शरीर में पानी की कमी पूरी करें
भोजन के बाद बार- बार शौच भागने की समस्या से बचने के लिए आपको ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जो शरीर में पानी की कमी पूरी करें और आपको गैस की समस्या से मुक्ति दिलाएं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में दही,कच्चा सलाद, अदरक, अमरूद जैसे फूड को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप केला, आम, पालक, टमाटर और शतावरी जैसी चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन चीजों में पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस कारण यह आहार इस समस्या में फायदेमंद होते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप भोजन को चबा-चबा कर खाएं।
इसे भी पढ़ेंः पाचन तंत्र मजबूत करने के साथ सूजन कम करता है हरड़, जानें इसके अन्य फायदे
जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत को बदलें
मौजूदा समय में इस भागदौड़ भरी जिंदगी व व्यस्त जीवनशैली के कारण बहुत से लोग अस्वस्थकर भोजन आदतों को अपना लेते हैं। इन्हीं में से एक है जल्दी-जल्दी भोजन करना। जल्दी-जल्दी खाना खाने से से आप खाने के साथ-साथ हवा भी निगल जाते हैं, जिसके कारण पेट में गैस और सूजन होने लगती है और इस कारण आपको खाना खाने के तुरंत बाद शौच के लिए जाना पड़ता है। इसलिए लोगों से आराम-आराम से और चबा-चबाकर खाने की सलाह दी जाती है। खाना खाने के इस तरीके में बदलाव से आप इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः खराब से खराब डाइजेशन को 2 दिन में सुधार देती हैं ये 5 आयुर्वेदिक औषधियां, बस ध्यान रखें ये एक बात
खाने के ऊपर पानी न पीएं
भोजन करने से 15 मिनट पहले या 30 मिनट बाद तक नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के ऊपर पानी पीने से पेट पर दबाव बढ़ जाता है और आपको शौच के लिए जाना पड़ता है। इसके साथ ही नियमित रूप से खाना खाने के बाद टहलना भी आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
त्रिफला चूर्ण का सेवन करें
रात को सोने से पहले पानी में 1–2 चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से भी इस समस्या से छुटकारा मिलता है। त्रिफला उदर रोग सहित लगभग सभी समस्याओं का उपचार है। इसके सेवन से पेट साफ होता है और पाचन स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है।
Read More Articles On Ayurveda In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version