Wed Sep 16, 2026 | 10:31 PM IST

क्या प्रेगनेंसी में कंटोला की सब्जी खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और सावधानियां

प्रेग्नेंसी में कंटोला खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 

प्रेग्नेंसी के दौरान आमतौर महिलाओं के मन में ये सवाल उठता है कि कंटोला का सेवन किया जा सकता है या नहीं। कंटोला करेले की तरह दिखाई देता है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। प्रेग्नेंसी में इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं ठीक हो सकती है। कंटोला प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। साथ ही इसमें फाइबर और  एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जिससे गर्भावस्था में कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती है। साथ ही यह स्किन और डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यह आपको संक्रमण से भी बचा सकता है। इसके कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनते हैं और इसे बनाना बेहद आसान होता है। आइए प्रेग्नेंसी में इसके फायदे और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

प्रेग्नेंसी में कंटोला के फायदे 

1. इसमें भरपूर मात्रा में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह गर्भावस्था में आपको विभिन्न बीमारियों से भी बचा सकता है। इसके सेवन से प्रेग्नेंसी में आपका बहुत अधिक वजन भी नहीं बढ़ता है। इसमें कैलोरी बेहद कम मात्रा में पाई जाती है। साथ ही यह आपको गर्मियों में हाइड्रेट भी रखता है क्योंकि इसमें पानी की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। 

2. कंटोला में एंटी-एलर्जेन और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो आपको खांसी, सर्दी और अन्य एलर्जी से बचाने में सहायता कर सकता है। इससे बच्चा भी सेहतमंद रहता है।

Pregnancy-foods

Image Credit- Freepik

3. अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज है या पहले से भी डायबिटीज की समस्या है, तो आप कंटोला का सेवन बिना किसी डर के कर सकते हैं क्योंकि इससे खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है। साथ ही पानी और फाइबर से भरपूर सब्जियां डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद बढ़िया आहार हो सकता है। आप इसे उबालकर इसकी सब्जी का भी सेवन कर सकते हैं। 

4. कंटोला की सब्जी में मौजूद ल्यूटिन जैसे कैरोटेनॉयड्स विभिन्न नेत्र रोगों, हृदय रोगों और कई अन्य समस्याओं में भी मददगार साबित हो सकता है। इसमें  विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है। 

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें सुबह के पहले आहार की पूरी जानकारी

5. कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान या बाद में कई तरह की स्किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन कंटोला का सेवन करने से आपकी त्वचा में कसाव आता है और इसमें बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे विभिन्न फ्लेवोनोइड होते हैं, जो शरीर की बीमारियों से सुरक्षा करते हैं। इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षण और झुर्रियों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। 

6. प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं में ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ने की समस्या हो सकती है लेकिन कंटोला के सेवन से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। 

Pregnancy-foods

Image Credit- Freepik

सावधानियां

कंटोला का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए कई मायने में फायदेमंद होता है लेकिन इसके अधिक सेवन से आपको पेट में कई तरह की समस्याएं हो सकती है। जैसे कब्ज, अपच और गैस की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको कोई खास स्वास्थ्य समस्याएं है, तो आपको बिना किसी डॉक्टर के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Main Image Credit- Freepik

Read Next

चना कब नहीं खाना चाहिए: किन लोगों को चना नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Dipti kumari

Dipti kumari

सब-एडिटर

दीप्ति कुमारी ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वहीं इन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से ली है। ये पिछले दो सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकमत न्यूज में करीब साल बतौर ऑनलाइन कंटेंट राइटर काम किया है।ओनलीमायहेल्थ में अब ये स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेख लिख रही हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 19, 2022 00:00 IST

    Published By : Dipti kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content