गोरी त्वचा पाने के लिए आजकल लड़कियां ही नही बल्कि लड़के भी तमाम तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। अक्सर लड़के गोरा बनाने वाली क्रीम और फेसपैक के पीछे हजारों रूपए खर्च करते हैं, जिसका रिजल्ट कुछ भी नही मिलता है। अगर आप भी गोरी त्वचा पाना चाहते हैं आज ही केमिकल युक्त प्रोडक्ट को आज ही बॉय बोल दें। और हमारे बताए गए इस हर्ब्ल फेस पैक को अपना कर 10 मिनट में गोरी त्वचा पाएं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आप घर में इसे ट्राई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
फेसपैक बनाने की सामाग्री
बादाम, हल्दी, अंडा, पेट्रोलियम जैली और तेल आदि उत्पादों को प्रयोग कर फेसपैक बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : ये नैचुलर उपाय अपनाएं, त्वचा के दाग-धब्बे हटाएं
टॉप स्टोरीज़
फेस पैक बनाने का तरीका
1. चार या पांच बादाम लें और इन्हें आधा कप पानी में एक रात के लिए भिगो दें। सुबह में, इन बादाम को छिलकर पीस लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल त्वचा पर जमी हुई धूल को हटाने के लिए किया जाता है।
2. एक अंडे को तोड़ लें और अंडे की जर्दी को सफेद वाले हिस्से से अलग कर दें। सफेद हिस्से को अच्छे से चला लें।
3. जब पेट्रोलियम जेली पिघल जाएं तो उसे ठंडा होने दें। अब इसमें बादाम का पेस्ट मिला लें और बाद में अंडा मिला दें। सभी को अच्छे से फेंट लें। अब इसमें एक चम्म ऑर्गेनिक शहद मिला लें। इसके बाद, फिर से फेंट लें।
4. अब अपने मुँह को साफ पानी से धो लें। अगर आपने मेकअप किया हुआ है तो उसे रिमूव कर लें। अपनी स्कीन को अच्छे से पोंछ लें। इसके बाद इस मास्क को चेहरे पर लगाएं।
5. इस हर्बल मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद, इसे 15 से 20 मिनट के लिए यूँ ही छोड़ दें। आंखों के आसपास इसे न लगाएं। न ही मुँह के आसपास लगाएं।
6. मास्क के ड्राई हो जाने पर, अपने मुँह पर पानी से छींटे मारें। इससे मास्क ढीला पड़ जाएगा। उंगलियों से इसे मसाज करके निकाल दें। सर्कुलर मोशन में ऐसा करें। आपको ये प्रक्रिया 2 मिनट तक करनी होगी।
7. हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें। बाद में ठंडे पानी से धोएं। इससे चेहरे के छिद्र पूरी तरह से खुल जाएंगे।
8. एक कॉटन बॉल लें और इसे गुलाब जल में डुबो लें। इससे चेहरे को क्लीन करें। गर्दन तक इसे ले जाएं। आपको बता दें कि गुलाबजल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम कर देता है
9. अब ऑयल फ्री मॉश्चराइजर लें और इसे हथेली पर मल लें। इससे चेहरे पर मसाज दें। मसाज को सही डायरेक्शन में देना बहुत जरूरी होता है। इससे त्वचा में ग्लो आता है।
नोट- सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी लें, उसमें एक चम्मच पेट्रोलियम जैली मिलाएं और इसे पिघल जाने दें। पेट्रोलियम जैली एक अच्छा मॉश्चराइजर होता है और ये त्वचा को अच्छे से हाईड्रेट कर देती है। हालांकि, अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो इसे इस्तेमाल करने से बचें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source: Getty
Read More Articles on Beauty In Hindi