खर्राटे, ऐसी चीज है जो व्यक्ति नींद के वक्त लेता है। हालांकि हर व्यक्ति सोते वक्त खर्राटे लेता है। फर्क केवल इतना होता है कि किसी के खर्राटे की आवाज तेज होती है और किसी के खर्राटे के आवाज बहुत कम होती है। जो लोग तेज आवाज में खर्राटे लेते हैं अक्सर लोग उनके आस पास भी सोना पसंद नहीं करते हैं। सोते समय गले का पिछला हिस्सा थोड़ा संकरा हो जाता है। ऐसे में ऑक्सीजन जब संकरी जगह से अंदर जाती है तो आस-पास के टिशु वायब्रेट होते हैं। और इस वायब्रेशन से होने वाली आवाज को ही खर्राटे कहते हैं। रात को सोते समय रोगी इतनी तेज आवाज निकालता है कि उसके पास सोना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है।
कुछ लोग खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाओं और थैरेपी का सहारा भी लेते हैं। आपको बता दें किखर्राटे लेने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, नाक में खराबी, एलर्जी, नाक की सूजन, जीभ मोटी होना, अधिक धूम्रपान करना, शराब पीना या नशीले पदार्थों का सेवन करना और रात को अधिक भोजन करना आदि। न सिर्फ अपने बल्कि औरों के जीवन में खलल डालने वाले खर्राटे ब्लड प्रेशर, एंजाइना एवं एरीथमिया जैसे हृदय रोगों, दिल व मस्तिष्क के दौरे, सांस में रूकावट, लकवा, मोटापे जैसी खतरनाक बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। डॉक्टरों ने पाया है कि तेज खर्राटे सांस में रुकावट पैदा कर नींद में दम भी घोंट सकते हैं। तो इस समस्या को हल्के में न लें और जानें कि खर्राटे किन दूसरी समस्याओं की तरफ संकेत कर सकते हैं। आज हम आपको इस समस्या से बचने के लिए ऐसा उपाय बता रहे हैं जो बहुत ही आसान और फायदेमंद है। इसका नाम है जूस। जी हां, ऐसा जूस जो आपको इस समस्या से निजात दिलाएगा।
इसे भी पढ़ें : खर्राटे आपके बारे में बताते हैं ये 6 बातें
जूस बनाने के लिए सामग्री—
- 2 सेब
- 2 गाजर
- 1/4 नींबू
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
जूस बनाने की विधि
आप इस जूस को बनाकर आसानी से खर्राटे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप ऊपर बताई सभी चीजों को साथ में लेकर एक साथ रख लें। अब सेब, गाजर और अदरक को जूसर मिक्सी में डालें और करीब 1 ग्लास पानी भी डालें और अब इन्हें अच्छी तरह पीसकर जूस निकाल लें। इसके बाद इसें छानकर आधा नींबू और काला नमक डाल दें। इस जूस रोजाना सुबह पीएं। आपको खुद ही फर्क दिखेगा कि ये जूस खर्राटे से छुटकारा दिलाने में किस तरह जादू का काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें : खर्राटे रोकने के ये 12 उपाय जानकर हैरान रह जाएंगे आप
इन चीजों से रहें दूर
- सोते समय अगर सिर को थोड़ा ऊंचा करके सोया जाए तो भी खर्राटे की समस्या से बचा जा सकता है।
- सांस लेने व छोड़ने की क्रिया को सही तरीके से करना चाहिए।
- सोने से पहले शराब व सिगरेट आदि नशीले पदार्थों का सेवन न करें। नशे से भी खर्राटे ज्यादा आते है।
- आपको अगर पीठ के बल सोने की आदत है तो आपको इस आदत से भी बचना चाहिए।
- खर्राटे आने पर करवट लेकर सोना चाहिए। जिस करवट पर सोने पर ज्यादा खर्राटे आते हों उस तरफ नही सोना चाहिए।
- रात को सोने से पहले भोजन ज्यादा मात्रा में न करें, साथ ही अधिक देर तक जागने से भी बचे।
- यदि आप मोटे है तो भी आपको खर्राटे की आदत हो सकती है इसलिए वजन को कम करने के उपाय करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Recipes In Hindi