डायबिटीज रोगी बाजार का बिस्किट खाने के बजाय घर पर बनाएं ये 4 हेल्दी कुकीज़, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें आसान रेसिपी

डायबिटीज से पीड़‍ित हैं और मीठा खाना पसंद है तो टेंशन फ्री होकर ट्रॉय करें ये कुकीज़ जो टेस्‍टी भी हैं और हेल्‍दी भी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज रोगी बाजार का बिस्किट खाने के बजाय घर पर बनाएं ये 4 हेल्दी कुकीज़, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें आसान रेसिपी


डायब‍िटीज़ में चीनी और मीठी चीजों से परहेज बताया जाता है। हमारे शरीर में खाना ग्‍लूकोज में बदलकर ब्‍लड के जर‍िए पूरे शरीर में जाता है। इसके बाद इंसुल‍िन ग्‍लूकोज़ को एनर्जी में बदलती है। ज‍िन लोगों को डायब‍िटीज होती है उनके शरीर में इंसुल‍िन नहीं बन पाती और खून में ग्‍लूकोज जमने लगता है। ऐसे में आपको हेल्‍दी रेस‍िपीज़ ट्राय करनी चाह‍िये ज‍िससे शुगर लेवल न बढ़े। आज हम बात करेंगे हेल्‍दी कुकीज़ के बारे में ज‍िसकी रेस‍ि  The Nutriwise Clinic, लखनऊ की  न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट नेहा सिन्‍हा ने खास डायब‍िटीज मरीजों के मुताब‍िक बताई है। 

cookies are healthy for diabeties

कुकीज को बनायें हेल्‍दी (Make healthy cookies)

डायब‍िटीज के मरीजों को मीठी चीजों का सेवन मना होता है पर आप कुछ तरीकों से कुकीज या म‍िठाई को हेल्‍दी बना सकते हैं। आप कुकीज को हेल्‍दी बनाने के ल‍िये उसमें चीनी या आर्टि‍फ‍िश‍ियल शुगर का इस्‍तेमाल ब‍िल्‍कुल भी न करें। नैचुरल फूड में चीनी की अच्‍छी मात्रा होती है। आप कुकीज को मीठा करने के ल‍िये उसमें फलों का रस डाल सकते हैं। ड्रायफ्रूट्स में भी म‍िठास होती है। आप चाहें तो ढेर सारे ड्रायफ्रूट्स का इस्‍तेमाल करें। फ‍िर भी चीनी की कमी लग रही हो तो थोड़ा सा गुड़ या कैस्‍टर शुगर म‍िला लें पर कोश‍िश करें क‍ि कुकीज को हेल्‍दी रखें। 

इसे भी पढ़ें- Oats Recipe: नाश्‍ते में ओट्स परांठा तो स्‍नैकिंग के लिए बनाएं ओट्स कुकीज और ओट्स लड्डू, जानें आसान रेसेपी

1.ओट्स कुकीज (Oats cookies benefit)

ओट्स में मौजूद ग्‍लाइसेम‍िक एस‍िड ब्‍लड शुगर रेगुलेट करता है और इसमें फाइबर की मात्रा भी ज्‍यादा होती है। इसमें सॉल्‍युबल फाइबर होते हैं ज‍िससे कोलेस्‍ट्रोल कंट्रोल र‍हता है। ओट्स की अगर कुकीज बनाई जाये तो ये आसानी से पच जायेगीं और इससे आपको एनर्जी भी म‍िलेगी। 

सामग्री 

  • 150 ग्राम ओटस
  •  घी
  • बेकिंग पाउडर
  •  शहद
  • नारियल भूरा
  • कोको पाउडर 

व‍िध‍ि 

  • शहद, नार‍ियल और बेक‍िंग पाउडर को छान लें। 
  • उसमें ओट्स को पीसकर म‍िला दें। 
  • आटा तैयार कर कुकीज बना लें। 
  • ओवन में कुकीज रख दें। 
  • बेक होने के बाद चाय के साथ सर्व करें। 

2.त‍िल कुकीज (Sesame seeds cookies)

til cookies healthy

त‍िल की कुकीज डायब‍िटीज मरीजों के ल‍िये गुणकारी है क्‍योंक‍ि इसमें फाइबर, प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। मैग्‍नीशियम भी त‍िल में मौजूद होता है। इससे ब्‍लड शुगर कंट्रोल रहती है। आइये सीखें त‍िल की कुकीज की रेस‍िपी। 

सामग्री 

  • दही 
  • त‍िल पाउडर 
  • बेक‍िंग पाउडर 
  • नमक 
  • घी 
  • गुड़ 

व‍िधि 

  • सारी सामग्री को एक बरतन में न‍िकाल लें। 
  • पानी डालकर आटा गूंथ लें। 
  • अपनी पसंद के आकार की कुकीज बना लें। 
  • कुकीज पर घी लगा दें। 
  • ओवन या कुकर में कुकीज बेक कर लें। 
  • ठंडा होने पर खाएं। 

3.बादाम कुकीज (Almond cookies benefits)

bagam cookies for diabities

बादाम शरीर को पोषक तत्‍व देता है। इसमें मैग्‍नीशियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इससे शुगर कंट्रोल होती है। बादाम से बनी कुकीज आप कभी भी खा सकते हैं। चल‍िये सीखें इसकी आसान रेस‍िपी। 

सामग्री

  • मक्खन
  • बादाम
  • वनीला एसेंस
  • बेकिंग सोडा

व‍िध‍ि 

  • मक्खन में प‍िसा हुआ बादाम और वनीला एसेंस डालें। 
  • उसमें बेक‍िंग सोडा छानकर म‍िलायें।
  • मनचाही शेप देकर बेक‍िंग ट्रे पर रख दें। 
  • बेक होने पर सर्व करें। 

इसे भी पढ़ें- क्रंची रागी कुकीज बनाने की रेसिपी

4.जौ की कुकीज (Barley cookies)

डायब‍िटीज मरीजों को गेहूं की जगह जौ के आटे को खाना चाहि‍ये। इसमें शुगर लेवल कंट्रोल करने के गुण होते हैं। जौ के आटे से मेटाबॉलिज्‍म अच्‍छा होता है। इसकी कुकीज बनाने की रेस‍िपी बेहद आसान है। 

सामग्री

  • 1 कप जौ का आटा
  • घी
  • गुड़ 
  • बेकिंग पाउडर
  • दूध
  • कॉफी पाउडर 

व‍िध‍ि 

  • घी को अच्‍छी तरह फेट लें। 
  • उसमें आटा और गुड़ म‍िला लें। 
  • अब इसमें बेकिंग पाउडर और कॉफी पाउडर डालकर म‍िलायें। 
  • कुछ बूंद दूध डालकर आटा गूंथ लें। 
  • आटा कड़ा करके ही कुकीज बनायें। 
  • ओवन में बेक करके गरम सर्व करें।

आपको एक बात का ख्‍याल रखना है क‍ि इन कुकीज को एक साथ न खायें। इसे नाश्‍ते के साथ या शाम के स्‍नैक में ले सकते हैं।    

Read more on Healthy Diet in Hindi 

Read Next

इमली के सेवन से वजन हो सकता है कम, जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer