रागी कैल्शियम, लौह, प्रोटीन, फाइबर, और अन्य खनिजों का प्रमुख स्रोत है। इस अनाज में वसा की मात्रा कम होती है और इसमें मुख्यतः असंतृप्त वसा होती है। यह पचने में आसान है, इसमें ग्लूटिन नहीं होता, इसलिये जो लोग ग्लूटिन के प्रति संवेदनशील होते हैं वे रागी का सेवन कर सकते हैं। रागी के बिस्किट आटे की तुलना में भी बेहतर होता है। रागी कुकीज बनाने का तरीका पढ़ें।
रागी बिस्कुट बनाने की सामग्री
- 1/2 कप रागी का आटा
- 1/2 कप गेहूं का आटा
- 1/2 कप पिसी हुई चीनी / गुड़
- 100 ग्राम ठंडा मक्खन
- 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 चम्मच वेनिला एसेन्स
- आधे कप से कम दूध
रागी बिस्कुट बनाने का तरीका
- अोवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए गर्म कर लें और कुकीज बनाने वाली ड्रे पर मक्खन फैला कर अलग रख दें। रागी और गेहूं के आटे और बेकिंग पाउडर को एक साथ छान कर उसको भून लें जब तक की उसमें महक का आने लगे।
- ठंडे मक्खन में रागी और गेहूं का आटा मिलाये। इसे अपने हाथों से गुंथे। अब इसमें पीसी हुई चीनी या गुड़ मिलाएं। अब इसमें जरुरत के हिसाब से दूध मिलाये और आटा गूँथ लें। अब इसे 15-20 मिनट के लिए फ़्रिज में रख दें। अब आटे को प्लेट पर फैला दें।
- उसके बाद गुंथे हुए आटे की रोटी बेल लें। रोटी ना ज्यादा मोटी हो ना पतली हो। अब कुकी कटर के इस्तेमाल से अपने हिसाब से शेप काट लें।
- इसके अलावा आप गुंथे हुए आटे से लोई काट कर उसे अपने हाथों से छोटे छोटे आकार बना सती हैं।
- कांटे की मदद से उस पर डिज़ाइन बना सकती हैं। अब इन बिस्कुट को मक्खन लगी ट्रे पर रख दें, और इसे 180 डिग्री सेल्सियस ओवन में पकाये जब तक यह ब्राउन और कुरकुरे ना हो जाएँ।
- बिस्कुट के बेक हो जाने पर उसे ठंडा होने के लिए थोड़ी देर रख दे। फिर एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर सकती है।
Read Next
यात्रा के दौरान बनायें ये लंच रेसिपी
Disclaimer