अध्ययन ने बताया कि महिला या पुरुषों में से कौन सोता है ज्यादा

क्या आप जानते हैं कि महिला या पुरुष में से कौन ज्यादा सोता है? वैज्ञानिकों ने एक स्मार्टफोन ऐप के ज़रिए दुनिया भर में लोगों के सोने के समय के पैटर्न का पता लगाया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अध्ययन ने बताया कि महिला या पुरुषों में से कौन सोता है ज्यादा


महिलाओं और पुरुषों में अकसर कई चीज़ों को लेकर ज़ाहिर या दबेछुपे तरीके से तुलना चलती रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिला या पुरुष में से कौन ज्यादा सोता है? वैज्ञानिकों ने एक स्मार्टफोन ऐप के ज़रिए दुनिया भर में लोगों के सोने के समय के पैटर्न का पता लगाया है। चलिये विस्तार से जानें खबर -


साइंस एडवांसेज पत्रिकी में छपे एक शोध के अनुसार महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक सोती हैं, और मध्यम आयु वर्ग के पुरुष सबसे कम सो पाते हैं।

 

Who Sleeps More Men or Women in Hindi

 

इस शोध के मुताबिक 30 से 60 साल के बीच की महिलाएं पुरुषों से तीस मिनट अधिक समय नींद लेती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं ने साल 2014 में एंट्रेन नामक ऐप लॉंच किया था, जिसका अद्देश्य लोगों को जेटलैग से राहत दिलाना था। इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोगों के पास विकल्प था कि वे अपने सोने के समय के बारे में जानकारी शोधकर्ताओं से साझा कर सकते हैं।


शोध का अहम हिस्सा रहे प्रॉफेसर डेनियल फोर्जर के अनुसार, ''हम पर देर तक जागने का सामाजिक दबाव है और हमारी शारीरिक व्यवस्था हमें सुबह जल्दी उठने को कहती है, जिसकी वजह से हमारी नींद बर्बाद हो रही है। इसी के चलते दुनिया भर के देशों में नींद को लेकर संकट बढ़ रहा है।''


वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के डॉ. अखिलेश रेड्डी कहते हैं कि, "इस शोध के अनुसार हमारे शरीर का तंत्र हमें कुछ ऐसी चीजें करने को कह रहा है जो हम सामाजिक स्थितियों की वजह से नहीं कर पा रहे हैं और इसके परिणाम दिखने में कई साल लग जाते हैं।" गौरतलब है, पालियों में काम करने वाले लोगों की नींद में दखलअंदाज़ी का संबंध टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों से बताया जाता रहा है।



Image Source - Getty

Read More Health News in Hindi.

Read Next

आप आसानी से भूल पायेंगे बुरी यादें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version