चांदी सिर्फ आभूषण के तौर पर ही कीमती नहीं है, बल्कि चांदी हमें स्वस्थ रखने में भी अपना महत्वपूण योगदान देती है। पुराने जमाने में लोग चांदी के बर्तन या केले के पत्तों में भोजन करते थे। चांदी के बर्तन में खाने वाले लोग शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से काफी स्वस्थ रहते हैं। जो बच्चे हमेशा चांदी के बर्तनों में खाना खाते हैं वह खासतौर से पेट से जुड़ी बहुत कम बीमारियाों की चपेट में आते हैं। आइए जानते हैं बच्चों के लिए क्यों फायदेमंद है चांदी के बर्तन में भोजन करना।
इसे भी पढ़ें, इस तरह के होने चाहिए आपके नवजात के कपड़े
आज के समय में चाहे कितनी भी साफ सफाई रख लो, गंदगी अपने आप ही पीछे आ जाती है। खासकर के बच्चे ज्यादातर मिट्टी में खेलना पसंद करते हैं। जिसके चलते वह अपने साथ कई गंदगी ले आते हैं। चांदी के बर्तन में खाना खाने से हम छोटे-छोटे कीटाणुओं से बच जाते हैं। चांदी के बर्तन 100 प्रतिशत कीटाणुरहित होते हैं। इसलिए बच्चों को हमेशा चांदी के बर्तन में खिलाना चाहिए, जिससे वह संक्रमण के शिकार ना हों। लेकिन ध्यान रहे कि चांदी के बर्तन में खाना खिलाने से पहले उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें, गोद लिये बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य के जोखिम कारक
फिल्टर का काम करती है चांदी
चांदी के बर्तनों में पानी, दूध या कोई और तरल पदार्थ रखने से उनमें ताजापन आता है। पहले समय में पानी साफ करने के लिए वॉटर फिल्टर नहीं होते थे। ऐसे में लोग पानी को साफ और शुद्ध करने के लिए चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। यहां तक की वाइन को भी खराब होने से बचाने के लिए चांदी के जार में रखा जा सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
चांदी के बर्तन में खाना खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हम आमतौर पर अपने घरों में जिन बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं उनका खाना बनाने वक्त कुछ ना कुछ अंश भोजन में मिल जाता है। बच्चों का इम्यून सिस्टम बड़ों के बराबर मजबूत नहीं होता है। जिसके चलते ऐसा खाना खाने से बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। जबकि चांदी के बर्तनों में ऐसा नहीं होता है। इन बर्तनों में खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
शरीर ठंडा और गुस्सा रहता है शांत
चांदी का बर्तन स्वस्थ रखने के साथ ही शरीर को ठंडक भी देता है। जिस तरह चांदी की ज्वैलरी पहनने से शरीर को ठंडक मिलती है और गुस्सा भी शांत रहता है। इसी तरह चांदी के बर्तनों में रखी चीजें खाने से भी शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी के मौसम में बच्चों को चांदी के गिलास में दूध पिलाने या खाना खिलाने से बहुत फायदा होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version