Doctor Verified

क्या आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ हैं? जानें इन 5 संकेतों से

Symptoms of Healthy Teeth: संपूर्ण स्वास्थ्य के साथ दातों और मसूड़ों का ध्यान रखना भी जरूरी है। जानें स्वस्थ दांत और मसूड़े के कुछ संकेत।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ हैं? जानें इन 5 संकेतों से

How To Know If Your Teeth Are Healthy: दांत और मसूड़े से जुड़ी बीमारियों के बारे में हम हमेशा से सुनते आए होते हैं। अधिकतर मामलों में खराब खानपान और दांतों की देखभाल न करना इसका मुख्य कारण होता है। इसके कारण न सिर्फ मुंह से बदबू आने लगती है, बल्कि दांतों में दर्द और मसूड़ों में सूजन जैसी समस्याएं भी होने लगती है। कई लोग मानते हैं कि अगर उनके दांत चमकदार है, यानि उनके दांत और मसूड़े बिल्कुल स्वस्थ है। जबकि ऐसा नहीं है, कई बार दांतों की समस्याओं का पता नहीं चल पाता, इसलिए जरूरी है समय-समय पर चेकअप कराया जाए। स्वस्थ दांत और मसूड़े के संकेतों को समझने के लिए हमने बात कि लखनऊ के इन्‍द‍िरा नगर में स्‍थ‍ित शेखर डेंटल क्‍लीन‍िक के डॉ अनुभव श्रीवास्‍तव से। 

healthy diet

दांत और मसूड़े स्वस्थ होने पर नजर आते हैं ये संकेत- Signs of Healthy Teeth And Gums

गुलाबी मसूड़े

गुलाबी मसूड़े इस बात का संकेत होते हैं कि आपके दांत और मसूड़े पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन अगर आपके मसूड़े सफेद या लाल है, तो ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। इसी के साथ अगर मसूड़ों पर हाथ फेरने पर आपको दर्द या झनझनाहट महसूस होती है, तो यह भी मसूड़े खराब होने का संकेत हो सकता है। 

साफ और गुलाबी जीभ 

मसूड़ों की तरह जीभ के रंग से भी स्वास्थ्य का पता चलता है। अगर आपकी जीभ पर सफेद परत जमी हुई है, तो आपको साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। वहीं अगर आपकी जीभ से बदबू आती है और जीभ में सूखापन है या स्वाद का पता नहीं चलता, तो आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। 

इसे भी पढ़े- दांत दर्द हो या मसूड़ों में सूजन की समस्या, आपके बड़े काम आएंगे ये 7 आसान घरेलू उपचार

मजबूत और साफ दांत 

वयस्कता आने तक दांत प्राकृतिक रूप से मजबूत बने रहते हैं, यह संकेत होता है कि आपके दांत पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अगर आपके मुंह में दांत नहीं हिलते हैं या दांतों में कीड़े और पीली परत नहीं है, तो यह स्वस्थ दांतों के संकेत हैं। वहीं अगर आपको कुछ भी हार्ड खाने से दांतों में दर्द हो जाता है, तो आपको ध्यान देने की जरूरत हो सकती है।

मुंह से बदबू आना

सुबह उठने के बाद या तेज गंध वाली चीजें खाने से मुंह से बदबू आना आम बात है। लेकिन अगर आपके मुंह से अक्सर ही गंध आती है, तो यह खराब ओरल हेल्थ का कारण हो सकता है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। वहीं अगर आपके मुंह से साधारण गंध आती है, तो यह ओरल हेल्थ ठीक होने का संकेत है। 

इसे भी पढ़े- मसूड़ों का ढीलापन दूर करते हैं ये 5 घरेलू उपाय, दांतों पर मसूड़ों की पकड़ हो रही है कमजोर तो करें इस्तेमाल

ब्रश करने में परेशानी न होना

ब्रश करते वक्त दर्द, झनझनाहट न होना स्वस्थ दांतों का संकेत माना जाता है। वहीं अगर आपको फ्लॉसिंग या ब्रश करते वक्त दांतों से खून आता है, तो यह बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। ऐसे में आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

अगर आपके दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

3 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

Disclaimer