शरीर में ये 5 संकेत बताते हैं आपकी कोर मसल्स हैं कमजोर, जानें इन्हें मजबूत बनाने के उपाय

Signs of a Weak Core: कई बार कोर मसल्स की कमजोरी का पता लगाना मुश्किल हो सकता है। आइए जानते हैं कोर मसल्स कमजोर होने के खास लक्षण। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: May 08, 2023 21:50 IST
शरीर में ये 5 संकेत बताते हैं आपकी कोर मसल्स हैं कमजोर, जानें इन्हें मजबूत बनाने के उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

शारीरिक रूप से मजबूत होने के लिए हड्डियों और मसल्स दोनों का मजबूत होना जरूरी है। अगर हमारी मसल्स ही मजबूत नहीं होंगी, तो शरीर आंतरिक रूप से कमजोर होता जाएगा। इसी तरह कोर मसल्स की कमजोरी भी शरीर के ढांचे पर असर डालती हैं। कोर मसल्स हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण मसल्स होती हैं। इसमें पेट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों के साथ पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां भी आती हैं। अक्सर कोर मसल्स की कमजोरी का पता लगाना मुश्किल हो सकता है, जिससे इसका पता नहीं लग पाता है। आज इसी विषय पर बात करते हुए हम जाएंगे कि कोर मसल्स कमजोर होने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं। 

signs of weak core

कोर मसल्स कमजोर होने के लक्षण (signs and symptoms of a weak core in hindi) 

1. बैलेंस करने में परेशानी होना

कोर मसल्स कमजोर होने पर बैलेंस करने में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में योगा और एक्सरसाइज करते हुए बॉडी  बैलेंस कर पाना मुश्किल हो सकता है। इसके साथ ही लंबे समय तक एक ही पॉजिशन में खड़ा रहने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

2. बिना सहारे से खड़े न हो पाना

कोर मसल्स शरीर को बैलेंस देने में मदद करती हैं। लेकिन अगर आपकी कोर मसल्स कमजोर है, तो आपको बिना सहारे के खड़े होने में परेशानी हो सकती हैं। अपने शरीर के बैलेंस पर खड़े होने पर आपको ज्यादा जोर लगाना पड़ सकता है। इसके साथ ही बिना किसी सहारे के उठ पाना मुश्किल हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- क्या आपको भी रहता है मसल्स में दर्द? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

3. कमर के निचले हिस्से में दर्द 

अगर आपको ज्यादातर कमर के निचले हिस्से में दर्द रहता है, तो यह आपकी कोर मसल्स के कमजोर होने का लक्षण हो सकता है। इस पर ज्यादा दवाब पड़ने से रीढ़ की हड्डी पर भी असर पड़ सकता है। 

4. पोस्चर खराब होना

बॉडी का पोस्चर खराब होना मसल्स कमजोर होने का कारण हो सकता है। कोर मसल्स शरीर को बैलेंस करके पोस्चर देने में मदद करती हैं। यह गलत पोस्चर होने का बड़ा कारण हो सकता है। 

में बैठने या खड़े 

5. लंबे समय तक खड़े न हो पाना

अगर आप बिना सहारे के लंबे समय तक खड़े नहीं रह पाते हैं, तो यह आपके वीक कोर का कारण बन सकता है। कंधे और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां शरीर को बैलेंस रखने में मदद कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़े- हाथों की मसल्स बढ़ाने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

कोर मसल्स को मजबूत कैसे बनाएं (How To Build Strength In Core Muscles) 

  • कोर मसल्स के लिए कैट पोज़ का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। यह पोज़ रीढ़ की हड्डी को टोन करके बोन हेल्थ स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। 
  • क्रंचेस करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही यह बॉडी को टोन करके शरीर को लोच देने में मदद कर सकता है। 
  • लेग रेजेज करने से पूरे पर प्रभाव मिलेगा। यह शरीर को टोन करने के साथ शरीर को फ्लेक्सीबल बनाए रखने में फायदेमंद हो सकता है। 

इन 5 लक्षणों के जरिए आप अपनी कोर मसल्स के कमजोर होने का पता लगा सकते हैं। 

 

 

Disclaimer