Why Is Changing Pads On Time Important: पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हर महिला के लिए अलग-अलग होती हैं। किसी को पीरियड्स में पेट दर्द ज्यादा होता है, तो कुछ महिलाओं को मूड स्विंग्स रहता है। लेकिन पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना सभी के लिए जरूरी है। दरअसल, पीरियड्स के दौरान वजाइना में बैक्टीरिया ज्यादा बढ़ जाते हैं, इसलिए हाइजीन मेंटेन करना बहुत जरूरी हो जाता है। कई बार हम अनजाने में पीरियड्स के दौरान ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जो गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं। पीरियड्स के आखिरी दिनों में फ्लो कम हो जाता है, ऐसे में कुछ महिलाएं दिनभर एक ही पैड इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं ऐसा करना कई गंभीर समस्याओं को पैदा कर सकता है। इस बारे में हमें जानकारी दी गुरुग्राम के सीके बिरला हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आस्था दयाल ने।
लंबे समय पैड न बदलने से होने वाली समस्याएं- What Happens If You Wear A Pad For Too Long
एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड्स के दौरान हर 4 से 6 घंटे में पैड बदलना जरूरी है। फिर चाहे आपको फ्लो बहुत ज्यादा न हो। अगर आप एक ही पैड दिनभर इस्तेमाल करते हैं ,तो इससे आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-
वजाइनल इन्फेक्शन होना
अगर आप समय पर पैड नहीं बदलते हैं, तो इससे आपके पैड पर बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। ये बैक्टीरिया वजाइना में जाकर बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन कर सकते हैं। ऐसे में आपके लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं।
वजाइना में खुजली बढ़ना
जब आपकी वजाइना की त्वचा जमे हुए ब्लड के संपर्क में आती है, तो इससे वजाइना में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में वजाइना की त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं, साथ ही त्वचा छिलने की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़े- अनियमित पीरियड्स की रहती है समस्या? राहत के लिए आजमाएं ये 5 प्राकृतिक तरीके
सर्वाइकल कैंसर का खतरा
अगर वजाइना लंबे समय तक पीरियड ब्लड के संपर्क में रहती है, तो इससे बैक्टीरिया वजाइना में जाकर इन्फेक्शन करने लगते हैं। यह कई मामलें में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा भी बढ़ा सकता है।
वजाइना से बदबू बढ़ना
अगर आप लंबे समय तक एक ही पैड इस्तेमाल करेंगे, तो इससे वजाइना में स्मेल बढ़ने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको खुजली और इरिटेशन के साथ वजाइना से स्मेल भी आ सकती है।
इसे भी पढ़े- 15-15 दिनों में पीरियड्स आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
असहज महसूस होना
अगर आप लंबे समय तक एक ही पैड इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको रैशेज हो सकते हैं। साथ ही यह आपको दिनभर असहज महसूस करा सकता है।
अगर आप समय पर पैड नहीं बदलते, तो आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए फ्लो कम होने के बावजूद हर 4 से 6 घंटे में पैड जरूर बदलें। इससे आपको इन्फेक्शंस और गंभीर बीमारियों का खतरा भी नहीं होगा। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
Read Next
Cancer Prevention Tips: महिलाओं में कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 बदलाव
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version