क्विनोआ के नुकसान क्या हैं? किन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन

Side Effects of Quinoa: वजन घटाने के लिए इन दिनों क्विनोआ का सेवन लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्विनोआ के नुकसान क्या हैं? किन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन


क्विनोआ पिछले कुछ सालों में भारत में तेजी से पॉपुलर हुआ है। वजन घटाने, बॉडी को स्लिम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए लोग क्विनोआ का प्रयोग खूब कर रहे हैं। पहले इसकी खेती सिर्फ दक्षिण अमेरिका में होती थी, लेकिन वक्त के साथ अब इसकी खेती अमेरिका के साथ-साथ कनाडा, इटली और भारत जैसे देशों में भी होने लगी है। क्विनोआ को 'सुपरफूड' या एक 'सुपर ग्रेन' कहा जाता है। ये एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। जिन लोगों को गेहूं से एलर्जी होती है, उन्हें क्विनोआ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कई पोषक तत्वों से भरपूर क्विनोआ का सेवन करने से कैंसर, हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। हालांकि जब बात आती है क्विनोआ का सेवन करने की, तो ज्यादातर लोग सिर्फ इसके फायदों को ही गिनवाते हैं। क्विनोआ से सेहत को होने वाले नुकसान को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं क्विनोआ आपकी सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है।

क्विनोआ से होने वाले नुकसान

एलर्जी का कारण

क्विनोआ में सैपोनिन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो एलर्जी का कारण बन सकता है। एलर्जी के  कारण त्वचा पर जलन, लाल रंग के निशान और खुजली की समस्या हो सकती है। अगर अत्यधिक मात्रा में क्विनोआ का सेवन किया जाए, तो ये एलर्जी को बढ़ सकता है। जिन लोगों को मौसमी एलर्जी होती है, उन्हें क्विनोआ का सेवन करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

bad effects of quinoa

पाचन को करता है प्रभावित

जिन लोगों को गैस, पेट में दर्द, अल्सर या पाचन संबंधित समस्याएं होती हैं, उन्हें क्विनोआ का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। क्विनोआ में मौजूद सैपोनिन पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। कई बार सैपोनिन आंतों की आंतरिक सतह को भी नुकसान पहुंचा सकता है।  क्विनोआ में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अत्यधिक मात्रा में क्विनोआ का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः सावन में व्रत के दौरान न करें ये गलतियां, नहीं महसूस होगी कमजोरी

लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक

क्विनोआ में एंटी हाइपरटेंसिव गुण में पाया जाता है इसलिए ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित होता है। लेकिन जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं, उन्हें क्विनोआ का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर के मरीज क्विनोआ का सेवन बिना किसी संकोच के कर सकते हैं।

श्वसन तंत्र में जलन और सूजन

क्विनोआ में ऑक्सेलिक एसिड पाया जाता है। ये श्वसन तंत्र में जलन और सूजन का कारण बन सकता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में क्विनोआ का सेवन करने से सिरदर्द और घबराहट जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

अगर, आप प्रतिदिन क्विनोआ का सेवन कर रहे हैं, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से बातचीत करें। डॉक्टर से पूछें कि एक दिन में कितने ग्राम क्विनोआ खाना आपके लिए सेहतमंद है।

 

Read Next

18 जुलाई से शुरू हो रहे हैं सावन के सोमवार व्रत, जानें कैसे रहें पूरा दिन हाइड्रेट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS