Doctor Verified

ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट ज्यादा खाना हो सकता है नुकसानदायक, एक्सपर्ट से जानें इस बारे में

हर किसी के लिए ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट सेफ नहीं होते हैं। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट ज्यादा खाना हो सकता है नुकसानदायक, एक्सपर्ट से जानें इस बारे में


Does glutathione have negative effects: ग्लोइंग स्किन पाना हर लड़की की चाह होती है। लेकिन अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के कारण त्वचा में टॉक्सिन बढ़ने लगते हैं। वहीं, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से भी त्वचा को नुकसान होता है। इन कारकों के कारण त्वचा का निखार होने लगता है। इतना ही नहीं, इनके कारण स्किन हेल्थ को नुकसान होता है और त्वचा संबधित समस्याएं शुरू हो जाती हैं। स्किन हेल्थ इंप्रूव करने के लिए कई लोग ग्लूटाथियोन के सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। ये सप्लीमेंट बॉडी में नैचुरली ग्लूटाथियोन प्रड्यूज होने में मदद करते हैं। इन सप्लीमेंट्स को लेने के कुछ दिनों के अंदर त्वचा में फर्क नजर आने लगता है। लेकिन ये सप्लीमेंट्स हर किसी के लिए सेफ नहीं होते हैं। कुछ लोगों को इनके सेवन से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अगर डॉक्टर की सलाह के बिना या ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए, ये सप्लीमेंट्स साइड इफेक्ट्स होने की वजह भी बन सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट के कारण क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician , Elantis Healthcare, New Delhi) से बात की।

01 - 2025-07-22T183810.012

ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट्स के कारण क्या नुकसान हो सकते हैं?

अगर इनका सेवन ज्यादा मात्रा, सही तरह या डॉक्टर से सलाह लिए बिना किया जाए तो ये साइड इफेक्ट्स की वजह बन सकते हैं-

पाचन से जुड़ी समस्याएं- Digestive Issues

ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट्स के कारण कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। अगर ये सप्लीमेंट्स आपको सूट नहीं करते हैं तो इनके कारण आपको ब्लोटिंग, पेट में दर्द, पेट में अकड़न और दस्त हो सकते हैं। अगर आपको पहले से पाचन संबंधित समस्याएं हैं तो इसका सेवन न करें। क्योंकि ऐसे में ये परेशानी बढ़ाने की वजह बन सकते हैं।

एलर्जिक रिएक्शन- Allergic Reaction

ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट्स लेने के कारण कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। इसके कारण स्किन रैशेज, त्वचा में खुजली या सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ग्लूटाथियोन के जो सप्लीमेंट इनहेल किये जाते हैं, उनके कारण कुछ लोगों में अस्थमा और सांस से जुड़ी समस्याएं देखी गई हैं। अगर ग्लूटाथियोन ओवरयूज किये जाएं, तो इस कारण बॉडी का नेचुरल प्रोसेस डिस्टर्ब हो सकता है। ऐसे में ये बॉडी में कई इंबैलेंस का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- नेचुरल तरीके से ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

गंभीर समस्याओं का खतरा- Serious Problems

कई हेल्थ अथोरिटी स्किन लाइटनिंग के लिए ग्लूटाथियोन इंजेक्ट करना रिस्की मानती हैं। क्योंकि इसमें मौजूद हैवी केमिकल्स किडनी और लिवर डिस्फंक्शन की वजह बन सकते हैं। इसके अलावा, ये बॉडी में हार्मोन इंबैलेंस होने और कई बड़े हेल्थ इशुज की वजह भी बन सकते हैं।

एक्सपर्ट टिप

ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट्स हमेशा किसी डर्मेटोलॉजिस्ट या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही लेने चाहिए। खासकर के अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या रहती हैं। क्योंकि बिना जांच के इसके साइड इफेक्ट्स का पता लगाना भी आसान नहीं है। अगर आप ग्लूटाथियोन कैप्सूल या ओरल डोज लेते हैं, तो ये इनजेक्ट करने के बजाय ज्यादा सेफ है। लेकिन लंबे समय में इनका सेहत पर क्या असर पड़ता है, इसके बारे में कोई रिसर्च सामने नहीं आई है। अगर आप बैलेंस्ड डाइट के साथ इसका सेवन करते हैं, तो ये सप्लीमेंट आपके लिए नुकसानदाक नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें- क्या ग्लूटाथियोन की गोलियां त्वचा को गोरा कर सकती हैं? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

स्किन हेल्थ इंप्रूव करने के लिए कई लोग ग्लूटाथियोन के सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। ये सप्लीमेंट बॉडी में नैचुरली ग्लूटाथियोन प्रड्यूज होने में मदद करते हैं। कुछ लोगों को इनके सेवन से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अगर डॉक्टर की सलाह के बिना या ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए, ये सप्लीमेंट्स साइड इफेक्ट्स होने की वजह भी बन सकते हैं। लेकिन ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट्स हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही लेने चाहिए। खासकर के अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या रहती हैं। क्योंकि बिना जांच के इसके साइड इफेक्ट्स का पता लगाना भी आसान नहीं है।

FAQ

  • ग्लूटाथियोन टैबलेट के क्या दुष्प्रभाव हैं?

    अगर ये सप्लीमेंट्स आपको सूट नहीं करते हैं तो इनके कारण आपको ब्लोटिंग, पेट में दर्द, पेट में अकड़न और दस्त हो सकते हैं। ये सप्लीमेंट्स कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन भी करते हैं। इसके कारण स्किन रैशेज, त्वचा में खुजली या सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • ग्लूटाथियोन कैप्सूल के क्या फायदे हैं?

    ग्लूटाथियोन कैप्सूल स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में फायदेमंद होते हैं। ये स्किन में नैचुरली कोलेजन बूस्ट करते हैं जिससे त्वचा संबंधित समस्याएं कम होती हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और स्किन व्हाइटनिंग के लिए फायदेमंद होते हें।
  • ग्लूटाथियोन कब लेना है सुबह या रात?

    ग्लूटाथियोन का सेवन सुबह खाली पेट और रात में सोने से पहले करना फायदेमंद होता है। लेकिन सप्लीमेंट लेने और खाने में कम से कम दो घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट सुबह उठते ही और रात में सोने से पहले ये सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या ज्यादा प्रोटीन लेने से कब्ज की समस्या हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS