Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

ज्यादा ककड़ी खाने से खराब हो सकता है पेट, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

ककड़ी खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसको ज्यादा खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए लेख में जानें -

गर्मियों में ज्यादातर लोग खीरे के साथ-साथ ककड़ी का सेवन करना पसंद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने, पाचन में सुधार करने और वजन कम करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से फायदे के बजाए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानें कि ज्यादा ककड़ी का सेवन करने से क्या होता है?

ज्यादा ककड़ी खाने से क्या होता है?

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, गर्मियों में ककड़ी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका जरूर से ज्यादा सेवन करने से व्यक्ति को पेट से जुड़ी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लोटिंग होने की समस्या

अधिक ककड़ी का सेवन करने से व्यक्ति को पेट फूलने या ब्लोटिंग और सूजन होने की समस्या हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को भारीपन महसूस होने जैसी परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पेट फूलने की समस्या में कौन सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी असरदार है? एक्सपर्ट से जानें

गैस होना

ककड़ी में अच्छी मात्रा में पानी और फाइबर होता है। ऐसे में इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से गैस, अपच और डकार होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

side effects of eating too much kakdi in hindi 01 (5)

पेट दर्द होने

ककड़ी में कुकुरबिटासिन (Cucurbitacins) नामक कंपाउड होता है। ऐसे में ककड़ी का अधिक सेवन करने के कारण व्यक्ति को पेट दर्द होने की समस्या हो सकती है, खासकर जिन लोगों का पेट सेंसिटिव होता है। इसके अलावा, ककड़ी में पानी होता है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में भारीपन और ऐंठन की समस्या हो सकती है।

जी मिचलाने या उल्टी होने

कई बार ककड़ी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने के कारण व्यक्ति को जी मिचलाने और उल्टी आने की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- खीरा या ककड़ी: गर्मियों में सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

ककड़ी कब और कैसे खाएं?

ककड़ी को अच्छे से धोकर कच्चा खाया जा सकता है। इसके अलावा, इसको सलाद या रायते के रूप में खाया जा सकता है। गर्मियों में ककड़ी को मीड मील में, सुबह के समय या लंच से आधे घंटे पहले सीमित मात्रा में खाया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

सावधानियां

गर्मियों में ककड़ी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसको सही तरीके से खाना जरूरी होता है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।

निष्कर्ष

जरूरत से ज्यादा ककड़ी का सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस, कब्ज, जी मिचलाने, उल्टी और पेट में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ककड़ी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। वहीं, किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या ककड़ी वजन घटाने में मदद करती है?

    ककड़ी में कैलोरी बहुत कम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे व्यक्ति को ओवरईटिंग से बचाव करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • ककड़ी खाने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए?

    ककड़ी में अच्छी मात्रा में पानी होता है। ऐसे में इसको खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और पेट खराब हो की समस्या भी हो सकती है।
  • किन लोगों को ककड़ी खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए?

    जिन लोगों को पहले से किडनी की समस्या है या जिन लोगों का पाचन तंत्र बहुत सेंसिटिव है, उन्हें ककड़ी का सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

Read Next

गर्मियों में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 29, 2026 13:34 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 29, 2026 13:34 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content