Shivering During Sleep Causes: दिन भर के कामकाज और थकान के बाद रात में अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। नींद पूरी न होने पर शरीर थका हुआ महसूस करता है और किसी काम में मन नहीं लगता है। लेकिन सोते समय अगर आपको कोई परेशानी होती है, तो इसकी वजह से लंबे समय तक आपकी नींद खराब हो सकती है। दरअसल कुछ लोगों को रात में सोते समय ठंड लगती है। आमतौर पर मौसम या वातावरण ठंडा होने की वजह से ऐसा होता है। लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या गर्मी के दिनों में भी होती है। अगर आपको भी सोते समय बिना बुखार, सर्दी या ठंडी के अचानक इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसा होना शरीर में कुछ गंभीर परेशानियों का संकेत माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं रात में सोते समय ठंड लगने के कारण और बचाव।
रात में सोते समय ठंड क्यों लगती है?- Shivering During Sleep Causes in Hindi
ठंड या सर्दी के मौसम में रात हो या दिन सोते समय ठंड लगना आम है। लेकिन अगर गर्मी में भी आपको सोते समय ठंड लगती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से आपकी नींद अचानक खुल जाती है और शरीर की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। रात में सोते समय अचानक ठंड लगने की वजह से न सिर्फ आपकी नींद खराब होती है बल्कि इसकी वजह से कई अन्य गंभीर परेशानियां भी हो सकती हैं। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और हेल्थ चेकअप जरूर लेना चाहिए। आमतौर पर बुखार और जुकाम की वजह से भी यह समस्या होती है, लेकिन इसके अलावा कई अन्य कारण भी रात में सोते समय ठंड लगने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: बिना बुखार के शरीर में ठंड और कंपकंपी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव
रात में सोते समय ठंड लगने के मुख्य कारण इस तरह से हैं-
टॉप स्टोरीज़
- बीएमआई से कम वजन होना
- शरीर में आयरन की कमी
- ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होना
- नींद पूरी न होने पर
- दवाओं का साइड इफेक्ट
- इन्फेक्शन के कारण
- पेट में खराबी
- बुखार और वायरल संक्रमण
कैसे करे बचाव
सोते समय अचानक ठंड लगना सामान्य नहीं है। अगर आपको भी लगातार इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। ज्यादातर मामलों में सोते समय ठंड लगने के पीछे ऊपर बताये गए कारण जिम्मेदार होते हैं। अगर आपको ये परेशानियां हैं, तो डॉक्टर से सही समय पर इलाज लें। शरीर में खून की कमी होने पर आपको हमेशा थकान महसूस होती है। इसकी वजह से आपको चक्कर आने और दिल की धड़कन अनियमित होने जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको सोते समय अचानक ठंड लगने की समस्या हो रही है, तो सबसे पहले खून की जांच कराएं। आमतौर पर शरीर में थकान बढ़ने पर लगने वाली ठंड और कंपकंपी अपने आप ठीक हो जाती है। इस स्थिति को नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
नोट- यह लेख बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर के इनपुट्स पर आधारित है।
(Image Courtesy: Freepik.com)