
Who Can Donate Organs And Who Cannot: हर साल 13 अगस्ट को विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation Day) मनाया जाता है। यह दिन इसलिए मनाया जाता हैं कि लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया जा सकें और इसके बारे में फैली भ्रामक जानकारी को दूर किया जा सकें। अंगदान को महादान भी कहा जाता है। निधन होने के बाद शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को किसी को देकर उसकी जान बचाई जा सकती हैं। कई बार किसी व्यक्ति का किसी कारण से अंग खराब हो जाता है। ऐसे में अगर उसे समय पर वह अंग मिल जाएं, तो उसकी जान बच सकती हैं। आपको बता दें, अंगदान कोई भी व्यक्ति कर सकता है। बस उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति 18 वर्ष से कम आयु का है, तो उसे अंगदान करने के लिए माता-पिता या वयस्क अभिभावक की सहमति का होना आवश्यक होता है। अंगदान तब कर सकते हैं जब डॉक्टर ब्रेन डेड घोषित कर देते हैं लेकिन दिल का धड़कना बंद नहीं हो, ऐसे लोग अपने ऑर्गन डोनेट कर सकते हैं। अक्सर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि आखिर कौन अंगदान कर सकता हैं और कौन नहीं। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल की सीनियर सर्जन और मैया सोशल चेंज फ्रंट फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉक्टर दिव्या सिंह से।
अंगदान कौन कर सकता है
मृत अंगदान
मृत अंगदान वह व्यक्ति कर सकता है, जिसका ब्रैन डेथ हो गया हो लेकिन दिल की धड़कनें चल रही हो। ऐसा व्यक्ति हार्ट, लंग्स, लिवर, किडनी और पैंक्रियाज का दान कर सकता हैं। वहीं अंगदान में यह बात भी महत्वपूर्ण हैं कि उस व्यक्ति की उम्र क्या है, मेडिकल हिस्ट्री और मरने का कारण के बाद ही डॉक्टर बता सकते हैं कि उस व्यक्ति के कौन से अंग का दान किया जा सकता हैं।
जीवित अंग दान
जीवित व्यक्ति भी कुछ अंग दान कर सकता है जैसे किडनी या लिवर। यह अंग व्यक्ति परिवार, दोस्तों या फिर अजनबियों को भी दान किया जा सकता हैं। व्यक्ति, जो अंगदान कर रहा हैं, उसका स्वास्थ्य ठीक होना चाहिए, भावनात्मक रूप से स्थिर होना चाहिए और उसको इस प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
कौन अंगदान नहीं कर सकता
गंभीर बीमारियों में
जी हां, व्यक्ति कुछ बीमारियों में अंगदान नहीं कर सकता हैं जैसे हार्ट डिजीज और कैंसर आदि। यह बीमारियां होने पर व्यक्ति के अंगदान नहीं किए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- एल्बुमिन टेस्ट क्या है? जानें कब और किन मरीजों को पड़ती है इस जांच की जरूरत
आयु
व्यक्ति के शरीर के अंग कैसे कार्य कर रहे हैं। यह उसकी उम्र पर भी निर्भर करता है। बढ़ती उम्र के कारण अंग की कार्यक्षमता कम हो सकती हैं। ऐसे में यह स्थिती भी अंगदान को प्रभावित कर सकती हैं।
संक्रामक रोग
संक्रामक रोग होने पर भी व्यक्ति अंगदान नहीं कर सकता है। जैसे एचआईवी या हेपेटाइटिस होने पर व्यक्ति के अंग नहीं लिए जा सकते।
मनोवैज्ञानिक कारक
अंगदान करने वाले व्यक्ति का मानसिक रूप से ठीक होना भी जरूरी होता है। अंगदान के लिए सहमति देने पर व्यक्ति का मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी होता है।
कानूनी रिस्ट्रिक्शन
कानूनी मुद्दे जैसे सहमति की कमी या मृतक की इच्छाएं भी अंगदान को प्रभावित कर सकती हैं।
आप अंगदान संबंधित जानकारी के लिए डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं। ध्यान रखें, अंगदान करने से कई की जिदंगी बच सकती हैं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version