Doctor Verified

पीलिया की समस्या में फायदेमंद है शिकाकाई का काढ़ा, जानें सेवन का तरीका

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जो पीलिया की समस्या से राहत दिला सकते हैं, जिसमें शिकाकाई भी शामिल है। आइए जानते हैं पीलिया में शिकाकाई के फायदे और खाने का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
पीलिया की समस्या में फायदेमंद है शिकाकाई का काढ़ा, जानें सेवन का तरीका


पीलिया (Jaundice) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपकी स्किन और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ने लगता है। पीलिया आमतौर पर ब्लड में बिलीरुबिन बहुत ज्यादा मात्रा में बढ़ने के कारण होता है। पीलिया खुद में एक बीमारी नहीं है, बल्कि यह किसी अंदरुनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत है। पीलिया का मुख्य लक्षण स्किन और आंकों का रंग पीला नजर आना होता है। पीलिया आमतौर पर लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण होती है, जिसमें हेपेटाइटिस, लिवर में इंफेक्शन, या पित्त की नली में रुकावट आ सकती है। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जो पीलिया की समस्या से राहत दिला सकते हैं, जिसमें शिकाकाई भी शामिल है। तो आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं पीलिया में शिकाकाई खाने के फायदे और तरीके के बारे में-

पीलिया में शिकाकाई के फायदे

1. लिवर डिटॉक्स करता है

पीलिया की समस्या में शिकाकाई का सेवन करने से लिवर को साफ करने में मदद मिलती है। इसमें ऐसे नेचुरल तत्व होते हैं, जो लिवर के काम करने की प्रक्रिया को सुधारते हैं और पित्त के फ्लो को संतुलित करते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिकाकाई के फायदे, नुकसान और खाने का तरीका, जानें आयुर्वेदाचार्य से

2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाए

पीलिया के कारण अक्सर पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। शिकाकाई का सेवन आपके पेट को साफ करता है, कब्ज की समस्या को दूर करता है और खाने को पचाने में मदद करता है, जिससे लिवर पीलिया के दौरान लिवर पर कम दबाव पड़ता है।

3. एंटीऑक्सिडेंट गुण

शिकाकाई में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण शरीर में जमे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका सेवन आपके लिवर की सूजन को कम करने का काम करता है, जिससे पीलिया के लक्षणों से राहत मिल सकती है।

4. इम्यूनिटी बढ़ती है

शिकाकाई शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है, जिससे इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। यह लिवर से जुड़े वायरल इंफेक्शन से लड़ने में भी फायदेमंद होता है।

Shikakai-decoction-for-jaundice-

5. स्किन और आंखों की रंगत में सुधार

पीलिया के कारण स्किन और आंखों का रंग पीला पड़ जाता है। ऐसे में शिकाकाई का सेवन आपके ब्लड को साफ करता है, जिससे स्किन की रंगत धीरे-धीरे नॉर्मल होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: क्या पीलिया के कारण लिवर प्रभावित होता है? जानें लिवर को होने वाले नुकसान के बारे में

पीलिया में शिकाकाई का सेवन कैसे करें?

पीलिया की समस्या में शिकाकाई का सेवन आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। शिकाकाई का सेवन करने के लिए आप इसे काढ़े के रूप में ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

काढ़ा बनाने के लिए सामग्री-

  • ड्राई शिकाकाई- 10 ग्राम
  • पानी- 2 कप
  • गुड़- स्वादानुसार (वैकल्पिक)

बनाने की विधि-

काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले शिकाकाई को हल्का कूट लें, ताकि उसका अर्क अच्छे से निकल जाए। इसके बात एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर उसमें शिकाकाई डाल दें और फिर इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। अगर आप चाहें तो इसमें गुड़ भी डाल सकते हैं। काढ़ा गुनगुना होने पर इसे छान लें और स्वादानुसार इसमें गुड़ मिलाकर इसे पी लें। इस काढ़े को आप दिन में दो बार सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पी सकते हैं। पीलिया होने पर आप डॉक्टर की सलाह पर इसे 7 से 15 दिन तक इस काढ़े को पी सकते हैं।

निष्कर्ष

पीलिया एक गंभीर बीमारी है और इसका इलाज समय पर होना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद में शिकाकाई को पीलिया के दौरान एक प्रभावशाली औषधि के रूप में जाना जाता है, जो पीलिया के लक्षणों को कम करने और इससे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन, खुद से शिकाकाई खाने से बचें और हमेशा डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद ही इसे खाएं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • शिकाकाई से बालों में क्या होता है?

    शिकाकाई का उपयोग आमतौर पर बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। यह एक नेचुरल शैम्पू और कंडीशनर के रूप में काम करता है, जो बालों को हेल्दी रखने के साथ चमकदार और मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • पीलिया के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    पीलिया के शुरुआती लक्षणों में स्किन और बालों का रंग पीला पड़ने लगता है, यूरिन का रंग गहरा हो जाता है, भूख में कमी आ जाती है, थकान, पेट में दर्द, और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है।
  • क्या शिकाकाई पाउडर खाया जा सकता है?

    हां, आप शिकाकाई पाउडर का सेवन कर सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह लिए बिना। इसे खाने से पाचन, इम्यूनिटी और पीलिया जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में मालिश के लिए कौन से तेल का करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version