Seeds for Calcium: कैल्शियम हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। यह एक प्रकार का मिनरल है, जिसकी शरीर को काफी जरूरत होती है। कैल्शियम हड्डियों, दांतों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर तरह-तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जोड़ों में दर्द होने लगता है। अधिकतर लोग सामान्य आहार से कैल्शियम की कमी को पूरा नहीं कर पाते हैं। वैसे तो डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है, लेकिन आप चाहें तो कुछ खास बीजों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
कुछ बीजों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। खासकर तिल, खसखस जैसे बीजों में कैल्शियम पर्याप्त होता है। रेगुलर डाइट में इनका सेवन करके कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। इन बीजों में प्रोटीन और हेल्दी फैट भी होता है। तो चलिए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटेराज से विस्तार से जानते हैं कौन-कौन से बीजों के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है।
कैलोरी क्यों जरूरी है? (Why Calcium is Needed in The Body)
कैल्शियम हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। साथ ही हृदय स्वास्थ्य, मांसपेशियों के कार्य और तंत्रिका के कार्यों में भी अहम भूमिका निभाता है। वयस्कों को प्रतिदिन कम से कम 1 हजार मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अलग मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध, पनीर और दही समेत कुछ बीजों का भी सेवन किया जा सकता है। इन 6 तरह के बीजों में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है, जानें-
1. चिया के बीज ( Chia Seeds for Calcium)
चिया सीड्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर चिया सीड्स या बीजों का सेवन किया जा सकता है। 2 बड़े चम्मच चिया के बीजों में 179 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अलावा इसमें बोरॉन भी होता है, जो शरीर को कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम के चयापचय में मदद करता है। हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
स्मूदी, दलिया या दही में चिया के बीजों को डालकर खाया जा सकता है। चिया के बीजों में प्रोटीन, हेल्दी फैट भी होता है। चिया के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर होता है।
इसे भी पढ़ें - शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर करें इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन, हड्डियां बनेंगी मजबूत
2. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds Calcium)
सूरजमुखी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। एक कप सूरजमुखी के बीज में लगभग 109 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अलावा सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीशियम, शरीर में कैल्शियम के प्रभाव को संतुलित करता है और तंत्रिका, मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
कैल्शियम की कमी होने पर आप अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीज शामिल कर सकते हैं। ये हड्डियों को ताकतवर बनाते हैं, लचीलेपन को भी बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा सूरजमुखी के बीज सेहत को अन्य लाभ भी देते हैं।
3. तिल के बीज (Eating Sesame Seeds for Calcium)
तिल सर्दियों में खाना बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप कैल्शियम की कमी से जूझ रहे हैं, तो तिल के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 1 बड़े चम्मच में करीब 88 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। आप तिल के बीजों को टोस्ट करके खा सकते हैं। इसके अलावा सलाद, डिशेज आदि में भी तिल के बीजों को छिड़क सकते हैं। इससे खाने का स्वाद बढ़ेगा, साथ ही खाना पौष्टिक भी बनेगा। तिल में जिंक और कॉपर भी होता है, ये दोनों पोषक तत्व भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
4. खसखस के बीज (poppy seeds for calcium)
गर्मियों में खसखस के बीज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खसखस के बीज तासीर में ठंडे होते हैं, साथ ही ये पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप खसखस के बीजों को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। एक बड़े चम्मच खसखस के बीजों में करीब 127 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह प्रतिदिन के कैल्शियम की पूर्ति को 10 फीसदी तक पूरा कर सकता है।
आप खसखस की खीर बना सकते हैं। इसें दूध में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा खसखस के बीजों खाने के ऊपर डालकर भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - दूध से एलर्जी है तो शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स
5. अमरनाथ के बीज
अमरनाथ के बीज कैल्शियम की कमी को पूरा करने का एक बेहतरीन सोर्स है। 1 कप अमरनाथ के बीज में करीब 116 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह रोजाना की कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है। अमरनाथ के बीज उच्च कैल्शियम वाला भोजन होता है। अमरनाथ में फोलेट में भी समृद्ध होता है। अमरनाथ के बीज खाने से कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलता है, इससे लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं दोनों को उत्पन्न करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने की सुविधा प्रदान करता है।
6. अलसी के बीज (flax seeds for calcium)
अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है। 100 ग्राम अलसी के बीज में करीब 255 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में अलसी के बीजों का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। अलसी के बीजों का सेवन परांठे, स्मूदी आदि में किया जा सकता है। इसके अलावा आप रातभर अलसी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें, सुबह इनका करें। इससे आपको कैल्शियम की पूर्ति होगी, मस्तिष्क का विकास होता है। और चयापचय भी बेहतर बनेगा।
अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो आप इन बीजों का सेवन कर सकते है। इन बीजों में कैल्शियम अधिक होता है, साथ ही अन्य पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। अगर आप कैल्शियम सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इन बीजों का सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version