
हमारी दादी और नानी से हम बचपन से ही सुनते आये हैं कि दूध पीने से हम स्ट्रांग होते हैं। दूध में वो शक्ति होती है, जो हमें बीमारियों से भी बचाती है। इसके अलावा दूध से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। हड्डियों की मजबूती की वजह सिर्फ और सिर्फ कैल्शियम होता है। जो एक अच्छी हेल्थ के लिए बेहद जरूरी भी है। लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें दूध से एलर्जी होती है। ऐसे में शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। अब इस कमी को कैसे पूरा किया जाए ये एक बड़ा टास्क है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो दूध को अपना दुश्मन मानते हैं, और उससे दूर भागते हैं तो ये लेख सिर्फ आपके लिए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना दूध पिए आप कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
1. ओट्समील से करें शुरुआत
ओट्स हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दिन की शुरुआत ओट्स के साथ करें। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। आप जब भी ओट्स खरीदें तो एक बार ये जरुर सुनिश्चित करें कि, इसमें अतिरिक्त पोषक तत्व हैं भी या नहीं। इस बात का भी ख्याल रखें कि, इसमें शुगर एडेड है भी या नहीं। कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए इसमें बादाम या सोया का दूध मिलाएं और एन्जॉय करें।
2. रोज खाएं संतरा
संतरे में कैल्शियम की मात्रा अच्छी खासी होती है। अगर संतरा नहीं खा पा रहे तो, संतरे का जूस पी सकते हैं। जूस में अतिरिक्त शक्कर मिलाने से पहरेज करे।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
3. विटामिन डी की न हो कमी
कैल्श्यिम की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन डी की तरफ भी ध्यान रखें। विटामिन डी के बिना तेजी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। अंडे, मछली, अनाज में विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा हर रोज कम से कम आधा घंटे धूप में रहने से भी विटामिन डी की कमी पूरी होती है।
4. नाश्ते में खाएं नट्स
नट्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। रोस्टेड बादाम में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। वहीं पिश्ता और अखरोट को भी नाश्ते में जरूरत खाएं। कैल्शियम की कभी कोई कमी नहीं होगी।
5. खूब खाएं बीन्स
बीन्स में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होता है। इसमें सोडियम के साथ कैल्शियम भी होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
6. कैन्ड पैक सी फूड
कैंड सी फूड में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप श्रीम्प या सार्डिन सी फूड का सेवन करते हैं तो आपको दैनिक जरूरत का कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिल सकता है।
7. टोफू भी बढिया विकल्प
टोफू में कैल्शियम होता है। सोया के दूध से बना टोफू कैलोरी भी देता है और प्रोटीन की भी कमी नहीं होने देता। आप इसे कई तरह की डिश बनाने में ट्राई कर सकते हैं। आप इस बात का भी ख्याल रखें कि अलग तरह से बनाया गया टोफू कैल्शियम के मामले में अलग-अलग तरह का हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : 50+ उम्र की महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 तरह के जूस, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
8. पत्तेदार साग से करें दोस्ती
दूध नहीं पीते तो कोई बात नहीं। आप हरे पत्तेदार साग सब्जियों से दोस्ती करें। हरी सब्जियां शरीर को काफी एनर्जी देती हैं, और कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करती हैं। आप गोभी, शलजम का साग, पालक, सलाद के पत्ते अपनी डाइट में शामिल करें।
9. कैल्शियम सप्लीमेंट भी जरूरी
दूध ना पीने की आदत अधिकतर लोगों में होती है। कभी-कभी खाने में कैल्शियम की कमी पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में आप किसी जानकार की सलाह लेकर कैल्शियम सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं। लेकिन आप सलाह लिए बिना कभी भी कैल्शियम सप्लीमेंट न लें।
10. डाइट में चिया शिड्स करें शामिल
चिया शीड्स में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इसे आप हर रोज खाली पेट भिगोकर पीजिये। शरीर में कैल्शियम के अलावा पौष्टिक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है।
दूध न पीने की वजह से कैल्शियम की कमी हो जाती है। आप अगर चाहते हैं, कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी न हो और हड्डियाँ भी मजबूत रहें तो, आप अपने आहार में हमारी बताई हुई चीजों को जरुर शामिल करें। लेकिन फिर भी अगर शरीर में कमजोरी या स्वास्थ्य खराब लगे तो बिना देर किये डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
all images credit: freepik