50+ उम्र की महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 तरह के जूस, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

बढ़ती उम्र में महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में कुछ जूस का सेवन कर स्वस्थ रह सकते है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
50+ उम्र की महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 तरह के जूस, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिससे हमारा शरीर कमजोर होने लगता है। इसका असर 50 से अधिक उम्र वाली महिलाओं के शरीर पर कई तरह से नजर आता है। जैसे महिलाओं में चेहरे पर झुर्रियां, पैरों में दर्द, बालों का झड़ना, रक्त की कमी, इम्यून सिस्टम और हड्डियां कमजोर होना इस तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में महिलाओं को अपने दैनिक आहार के अलावा कुछ खास पोषक तत्वों को शामिल करने की जरूरत होती है। जिसकी मदद से महिलाएं अपने शरीर को स्वस्थ रख सकती है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम कर सकती है। इससे आपकी रोगों की लड़ने की क्षमता का विकास होता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और शरीर में आयरन, कैल्शियम, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और कई अन्य तत्व पाए जाते है। इससे आप क्रोनिक डिजीज के लक्षणों को भी कम कर सकते है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से। 

50 से अधिक उम्र की महिलाएं पीएं ये जूस (Juice for 50 year old Women)

1. चुकंदर और सेब का जूस

चुकंदर और सेब का सेवन बढ़की उम्र में कई तरह से फायदेमंद है। सेब में विटामिन ए, सी, बी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जिससे मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही चुकंदर में कैलोरी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन पाया जाता है, जिसके सेवन से खून की कमी नहीं होती है। साथ ही लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। उम्र बढ़ने के साथ आप चुकंदर और सेब का जूस अपने डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आप एक सेब और चुंकदर का जूस रोज सुबह पी सकते है। 

old-women-juice

Image Credit- Freepik

2. ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जूस

50 की उम्र के बाद आमतौर पर महिलाओं की स्किन में रिंकल्स और फाइन लाइन्स आने लगते है। साथ ही त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जूस आपकी स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाने का काम करता है और इससे कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। ब्लूबेरी में फाइबर, विटामिन सी, बी6 और फाइटोन्यूट्रिएंट पाए जाते है। साथ ही स्ट्रॉबेरी में राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी6 और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इस जूस को बनाने के लिए आप ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी को अच्छे से ब्लैंड करके जूस बना लें। फिर इसमें आप चिया सीड्स मिलाकर इसका सेवन कर सकते है। 

3. पालक और खीरा जूस

पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने के लिए महिलाओं को अपने आहार में पोषक तत्वों में पालक और खीरा जैसे खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपका शरीर पूरे दिन हाइड्रेट रहता है और काम करने की एनर्जी बनी रहती है। पालक में विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते है। साथ ही खीरे में 95 फीसदी पानी की मात्रा होती है। इसका जूस तैयार करने के लिए आप दोनों को अच्छी तरह साफ कर काट लें। फिर ब्लैंड करके जूस बना लें। इसे आप सुबह या शाम में पी सकते है।

इसे भी पढ़ें-  50 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए डाइट प्लान, जानें बुढ़ापे की तरफ बढ़ते शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं

4. ब्रोकली और गाजर जूस

उम्र बढ़ने के साथ महिलाएं कई तरह की चिताएं और तनाव से ग्रसित होने लगती है। मेनोपोज की वजह से भी उनका मूड बार-बार बदलता रहता है। ऐसे में आपके लिए ब्रोकली और गाजर का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है और पूरे दिन आपका मूड फ्रेश रहता है। ब्रोकली और गाजर में विटामिन ए, सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक और फाइबर पाए जाते है, जिससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है और हड्डियां मजबूत होती है। आप इसमें दूसरे फल और सब्जियां भी मिला सकते है।

old-women-juice

Image Credit- Freepik

5. पपीता और अंगूर जूस

पपीता खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही उसके स्वास्थ्य लाभ है। इसके अलावा अंगूर के सेवन करने से आपको कई लाभ मिलते है। इसके सेवन से आपकी स्किन स्वस्थ रहती है और पाचन तंत्र भी तंदुरुस्त रहता है। आप सुबह के समय में इसका सेवन कर सकते है। 

old-women-juice

Image Credit- Freepik

इन बातों का रखें ध्यान

1. फल और सब्जियों को अच्छे से साफ करें। 

2. किसी खास फल या सब्जी से एलर्जी होने पर तुरंत सेवन बंद कर दें। 

3. फल या सब्जियों की मात्रा का हमेशा ध्यान रखें। 

4. किसी खास तरह की परेशानी या स्वस्थ स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के नई चीज को डाइट में शामिल न करें। 

5. जूस के साथ अपने दिनभर की डाइट का सेवन जरूर करें। 

Main Image Credit- Freepik 

Read Next

क्या बुखार में दही खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer