बुखार होने पर कई लोग ठंडी चीजें खाने से परहेज करते हैं। इन ठंडी चीजों में दही भी शामिल होता है। कई लोगों का मानना है कि बुखार होने पर दही नहीं खाना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम के साथ-साथ बुखार की भी समस्या बढ़ती है। ऐसे में कई डॉक्टर की सलाह लिए बिना दही खाना बंद कर देते हैं। लेकिन क्या सच में बुखार में दही नहीं खाना चाहिए ? इस बारे में डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि बुखार में आप दही का (Eating Yogurt in Fever) सेवन कर सकते हैं। बशर्ते आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या बुखार में दही खाना चाहिए ?
डायटीशियन के अनुसार, आप बुखार में सादी या ग्रीक योगर्ट का सेवन कर सकते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके शरीर को संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। साथ ही इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Eating Yogurt in fever Hindi) होती है। इसके अलावा ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर को जल्द से जल्द रिकवरी करने में प्रभावी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - क्या रोज दही खाना सेहत के लिए सही है? जानें इसके फायदे, नुकसान और दही के कुछ प्रकार
इसके अलावा दही को पचाना भी काफी आसान होता है। यह प्राकृतिक रूप से काफी नरम होती है। जिसे पचाना काफी आसान होता है। कई लोगों को बुखार में हल्का आहार लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप खिचड़ी, उपमा जैसी चीजों के साथ दही का सेवन कर सकते हैं। इससे सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। बल्कि आपकी रिकवरी जल्दी होती है।
वायरस के कारणों से होने वाले बुखार में ( can we eat yogurt in fever ) भी दही प्रभावी होता है। क्योंकि दही आपके इम्यून पावर को बूस्ट करता है। इसलिए यह कहना गलत है कि बुखार में दही का सेवन नहीं कर सकते हैं। बल्कि यह आपके लिए काफी फायदेमंद होती है। हालांकि, अगर आप बुखार की दवा ले रहे हैं, तो इसके तुरंत बाद दही न खाएं। साथ ही कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।
बुखार में दही खाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
- बुखार में अगर आप दही खाना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि सादी दही का सेवन करें।
- बाहर की या फिर डिब्बाबंद दही का सेवन न करें। इससे सेहत को नुकसान होने की संभावना होती है।
- खांसी, जुकाम या फिर बहती नाक की समस्या होने पर शाम के वक्त दही ना खाएं।
- कोशिश करें कि बुखार होने पर दोपहर के समय लंच में दही खाएं।
- इस दौरान कम वसा वाले दूध से तैयार दही का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में दही खाने से दूर होती हैं शरीर की कई समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें फायदे
ध्यान रखें कि बुखार में आप दही का सेवन (eating yogurt in fever safe) कर सकते हैं। दही का सेवन करने से शरीर की कई परेशानी दूर होती है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया संक्रमण से लड़ने में प्रभावी हो सकते हैँ। हालांकि, अगर आपको सर्दी जुकाम की परेशानी है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर दही का सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version