घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये स्वादिष्ट सत्तू की बर्फी, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

सत्तू गर्मियों में पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन से भरपूर सत्तू से आप घर पर ही स्वादिष्ट बर्फियां बना सकते हैं। जानें आसान रेसिपी।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 05, 2021 10:02 IST
घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये स्वादिष्ट सत्तू की बर्फी, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

गर्मियों में सत्तू का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में लोग सत्तू का कई तरह से सेवन करते हैं। सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कार्बोहाइड्रेट समेत कैल्शियम व अन्य विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। शरीर के लिए बेहद आवश्यक पोषक तत्वों में से एक प्रोटीन की अच्छी मात्रा सत्तू को खास बनाती है। आज कल के दौर में लोग प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा के सेवन के लिए बाज़ार में मिलने वाले प्रोटीन बार की सहायता लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बाज़ार में मिलने वाले प्रोटीन बार से कहीं ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित प्रोटीन बार आप अपने घर में ही बना सकते हैं। सत्तू का उपयोग कर आप अपने घर पार आसानी से सत्तू की बर्फी बना सकते हैं जिसमे प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। आइए जानते हैं सत्तू की बर्फी बनाने का तरीका और इसके सेवन से होने वाले लाभ के बारे में।

health benefits of sattu in summers

सत्तू में मौजूद पोषक तत्व (Sattu Nutritions)

सत्तू साबुत अनाज जैसे चना, मटर या जौ से बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और मिनरल्स की प्रचुर मात्रा होती है। गर्मियों में लोग सत्तू के पे का सेवन शरीर को ठंडा रखने के लिए करते हैं। सत्तू का सेवन कई तरीके से किया जाता है। सत्तू को हर उम्र के लोगों के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। सत्तू में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।

  • प्रोटीन
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • फाइबर
  • मैंगनीज
  • मैग्नीशियम
  • कार्बोहाइड्रेट

सत्तू खाने के फायदे (Sattu Benefits)

सत्तू के सेवन शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। हर उम्र के लोग इसका सेवन कर सकते हैं। सत्तू के सेवन से होने वाले कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।

एनर्जी बूस्टर - सत्तू के सेवन से शरीर में उर्जा की कमी नही होती। गर्मियों में अक्सर लोग इसके शर्बत का सेवन करते हैं।

शरीर को रखता है ठंडा - सत्तू का शर्बत पीने से गर्मियों में ज्यादा तापमान को सहने की क्षमता बढ़ जाती है। सत्तू शरीर को ठंडा रखने में बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना सत्तू का सेवन करने से हीट स्ट्रोक का ख़तरा भी कम होता है।

पाचन में फायदेमंद - शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत रखने में सत्तू का सेवन फायदेमंद साबित होता है।सत्तू में प्रचुर मात्र में फाइबर पाया जाता है जो शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार होता है और पाचन तंत्र को मजबूती देता है।

प्रोटीन का उत्तम स्रोत - सत्तू में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। पशरीर में प्रोटीन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए सत्तू का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह वजन को नियंत्रित करने में भी उपयोगी होता है।

bihari food sattu health benefits

मांसपेशियों को देता है मजबूती - नियमित रूप से सत्तू का सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। सत्तू में मौजूद हाई प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में सहायक होती हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद - सत्तू का रोजाना सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। सत्तू में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर में एनर्जी देने का भी काम करता है, इसके सेवन से स्किन चमकदार बनी रहती है।

डायबिटीज में फायदेमंद - डायबिटीज के रोगियों के लिए सत्तू बेहद फायदेमंद माना जाता है।  सत्तू के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।

ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद - सत्तू के सेवन से शरीर में ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।  इसमें सोडियम की कम मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

कोलेस्ट्रॉल का नियंत्रण - सत्तू में मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में खाएं ओट्स और सत्तू से बना उपमा, शिल्पा शेट्टी से जानें इसकी रेसिपी और फायदे

सत्तू की बर्फी बनाने का तरीका (Sattu Barfi Recipe)

sattu barfi recipe

आवश्यक सामग्री

  • चने का सत्तू
  • देशी घी
  • चीनी
  • बादाम और केसर

जरूरत के हिसाब से सत्तू, चीनी, घी और सूखे मेवे इकट्ठा कर लें। सत्तू, चीनी, घी और अन्य सभी सामग्री को एक बर्तन में अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे मिक्स करने के बाद आते की तरह से इसे गूंथ लें। सत्तू का गोंद तैयार होने के बाद इसे किसी प्लेट या थाली में बराबर फैलकर रखें। इसमें जरूरत के हिसाब से सूखे मेवे इलायची आदि उपर से डालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे चौकोर बर्फी की साइज़ में काट लें। अब आपका प्रोटीन से युक्त सत्तू का बार या बर्फी बनकर तैयार है। इसका सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम के गुणों से भरपूर सत्तू की बर्फी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। डायबिटीज के मरीज बिना चीनी का इस्तेमाल किये इसको बना सकते हैं।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Disclaimer