वजन घटाने में मददगार है रॉकेट योगा, जानें इसे करने का तरीका

वजन कम करने के लिए अच्छी डाइट के साथ ही शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी बहुत जरूरी होता है। आप अपने वजन को कम करने के लिए रॉकेट योगा कर सकते हैं। जानें इसे करने का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में मददगार है रॉकेट योगा, जानें इसे करने का तरीका

मोटापा आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहते हैं। अगर आप भी मोटापे के शिकार हैं, तो जरूर उसे कम करना चाहते होंगे। मोटापा कम करने के लिए लोग अपनी डाइट पर खास ध्यान देते हैं, खान-पीना कम कर देते हैं। लेकिन वजन को कम करने के लिए शारीरिक रूप से मेहनत रहना भी बहुत जरूरी होता है (How to Loss Weight)। आप चाहें तो अपना वजन कम करने या नियंत्रण में रखने के लिए रॉकेट योगा का सहारा ले सकते हैं। नियमित रूप से रॉकेट योगा करने से वजन को तेजी से कम किया जा सकता है। रॉकेट योगा के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने योग गुरू डॉक्टर रमेश कुमार से बातचीत की-

rocket yoga

क्या है रॉकेट योगा (What is Rocket Yoga)

रॉकेट योगा को वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रॉकेट योगा में शरीर रॉकेट की तरह आसमान में रहता है या उड़ता हुआ प्रतीत होता है। यह अष्टांग योग का एक आधुनिक रूप है। इसमें शरीर के आठ अंग यानी छाती, दोनों हाथ, दोनों घुटने, दोनों पैर और ठोड़ी जमीन को छूते हैं। यह अवस्था रॉकेट योगा की होती है। 

इसे भी पढ़ें - रोजाना योग करने से सिर्फ शरीर नहीं, मस्तिष्क और आत्मा को भी मिलते हैं कई फायदे

कैसे करें रॉकेट योगा (How to do Rocket Yoga)

रॉकेट योगा का नाम सुनकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसे करना बहुत मुश्किल है। लेकिन अगर इसे पूरी विधि से किया जाए तो आसानी से किया जा सकता है। शुरुआत में आप इसे किसी योगा एक्सपर्ट से सीख सकते हैं। 

  • रॉकेट योगा को करने के लिए सबसे पहले एक मैट बिछा लें।
  • मैट पर अपनी दोनों हथेलियों को रखें।
  • अब अपने दोनों घुटनों को भी जमीन पर लगाएं।
  • अपनी कोहनियों का हल्का सा मोड़ लें।
  • सांस छोड़ते हुए छाती को नीचे जमीन पर लगाने की कोशिश करें।
  • इसके बाद आपको अपनी ठोड़ी को भी जमीन पर लगाना होता है।
  • फिर दोनों पैरों के तलवों को भी जमीन पर रखें।
  • यह अवस्था रॉकेट योगा की है।
  • अब आप इस अवस्था में 10-30 सेकेंड तक रह सकते हैं।
  • इसके बाद अपनी सामान्य या प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
  • शुरुआत में इसके 2-3 सेट कर सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे क्षमतानुसार इसे बढ़ाया जा सकता है।

रॉकेट योगा के फायदे (Benefits of Rocket Yoga)

rocket yoga for weight loss

  • रॉकेट योगा का रोजाना अभ्यास से वजन बहुत तेजी से कम होता है। यह पेट की चर्बी को कम करने में मददगार होता है। आप इसके अभ्यास से अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। 
  • रॉकेट योगा एकाग्रता को बढ़ाने में सहायता करता है। अगर आपका किसी काम में मन नहीं लगता है, तो आप इसका नियमित रूप से अभ्यास कर सकते हैं। 
  • नियमित रूप से और सही तरीके से रॉकेट योगा करने पर आपकी हाथ, पेट, पैर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
  • रॉकेट योगा के नियमित अभ्यास से आपको कमर दर्द (Back Pain) या जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होगी।
  • शरीर को लचीला बनाने में भी रॉकेट योगा फायदेमंद होता है।
  • रॉकेट योग को नियमित तौर पर करने से मन, दिमाग को शांत मिलती है। 
  • रोज सुबह इसके अभ्यास से आपको रात को अच्छी नींद आएगी।
  • यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में लाभदायक होता है।
  • यह हृदय रोग, डायबिटीज और स्ट्रोक (Heart Disease, Diabetes and Stroke) के खतरे को कम करता है।
  • हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) भी कंट्रोल करने में मदद करता है। 

रॉकेट योगा करते हुए सावधानियां (Rocket Yoga Precautions)

सभी योगासनों को करते हुए आपको कुछ न कुछ सावधानियों को जरूर ध्यान में रखना होता है। रॉकेट योगा करते समय भी आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। 

  • अगर आपको हाथ, पैर या कमर में दर्द होने पर इस योगा को करने से बचें।
  • हर्निया के मरीजों को इसे नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपको हाल ही में कोई ऑपरेशन हुआ है, तो भी इस योगासन को करने से बचें।
  • गर्भवती महिलाओं को इसे बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  • साइटिका (Sciatica), स्लिप डिस्क की समस्या होने पर रॉकेट योगा को न करें।
  • अगर आपको शरीर के किसी हिस्से में गंभीर चोट लगी है, तो भी इसको न करें।

आप भी अपना वजन कम करने या रॉकेट योगा के अन्य फायदों का लाभ उठाने के लिए इसे कर सकते हैं। लेकिन शुरुआत में इसे किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें। साथ ही शुरुआत में इसे कम करें, धीरे-धीरे अपनी क्षमतानुसार आप इसका समय बढ़ा सकते हैं। 

Read More Articles on Yoga in Hindi

Read Next

पित्त दोष को शांत करने के लिए रोज करें ये 3 योगासन

Disclaimer