Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

Rock Salt vs Black Salt vs White Salt: जानें क्या है सेहत के लिए बेहतर

हाल के सालों में लोगों ने अपनी डाइट में सफेद नमक के बजाय सेंधा या काला नमक खाना शुरू किया है। आखिर इनमें से बेहतर क्या है? मानें यहां दी गई एक्सपर्ट की टिप्स।

Best Salt For Health: आमतौर पर ज्यादातर घरों में सफेद नमक का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आयोडीन की मात्रा होती है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। हाल के सालों में आपने देखा होगा कि लोग तरह-तरह के नमक को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। कुछ लोग स्वाद के लिए, तो कुछ पोषक तत्वों के लिए रॉक सॉल्ट या काले नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि हमारी सेहत के लिए इन तीनों में से सबसे बेहतर नमक कौन-सा है? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

रॉक सॉल्ट

which is better salt for health 02 (4)

रॉक सॉल्ट को हम हिमालयन पिंक सॉल्ट या सेंधा नमक के नाम से भी जानते हैं। यह गुलाबी रंग का होता है। इसमें आयरन ऑक्साइड जैसे मिनरल होते हैं। यह टेबल सॉल्ट से कम प्रोसेस्ड, लेकिन इसमें सफेद नमक की तुलना में सोडियम की मात्रा कम होती है। विशेषज्ञों की मानें, तो इसका सेवन करने से पाचन क्षमता बेहतर होती है और मसल्स क्रैंप में कमी आती है। यही नहीं, सेंधा नमक हमारी बॉडी के लिए इम्यूनिटी बूस्टर की तरह भी काम करता है।

काला नमक

which is better salt for health 03

विशेषज्ञों के अनुसार काला नमक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह बाइल प्रोडक्शन को बढ़ाकर, ब्लोटिंग और गैस की समस्या को कम करता है। यह पाचन तंत्र में भी सुधार करता है। काला नमक मिनरल्स से भरपूर होता है। इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने के लिए भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दिव्या गांधी की मानें, तो सल्फर कंपाउंड काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जो पाचन में सुधार करता है और सांस की दिक्कतों में फायदेमंद है। हालांकि, इसमें सफेद नमक की तुलना में सोडियम की मात्रा कम होती है।

इसे भी पढ़ें: दिल की समस्या होने पर कौन-सा नमक खाना है बेहतर? जानें डॉक्टर से

सफेद नमक

which is better salt for health 01 (14)

सबसे ज्यादा खाया जाने वाला नमक सफेद नमक है। यह बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड होता है और अक्सर इसमें मिनरल नहीं होते हैं। यह शरीर में नर्व फंक्शन, मसल्स कॉन्ट्रैक्शन और फ्लूइड बैलेंस को रेगुलेट करने के लिए आवश्यक तत्व है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सफेद नमक आयोडीन का प्राइमरी सोर्स है, जो थायरॉइड हेल्थ, मेटाबॉलिक फंक्शन और फीटल डेवलपमेंट में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा नमक खाने से पैरों में सूजन आती है? डॉक्टर से जानें

नमक के प्रकार: एक तुलनात्मक चार्ट

 विशेषता  सफेद नमक  सेंधा नमक  काला नमक (Black Salt)
 प्रोसेसिंग  अत्यधिक प्रोसेस्ड  कम प्रोसेस्ड  कम प्रोसेस्ड
 मुख्य तत्व  सोडियम क्लोराइड + आयोडीन  सोडियम + ट्रेस मिनरल्स (आयरन, मैग्नीशियम)  सोडियम + सल्फर + अन्य खनिज
 रंग  शुद्ध सफेद  हल्का गुलाबी  गहरा भूरा
 स्वाद/महक  नमकीन, कोई विशेष महक नहीं  हल्का और प्राकृतिक नमकीन  तीखा, सल्फर (अंडे जैसी) महक
 स्वास्थ्य लाभ  थायराइड के लिए आयोडीन जरूरी  पाचन में सहायक, कम ब्लोटिंग  गैस, एसिडिटी और पाचन में सबसे बेहतर
 उपयोग  खाना पकाने में, आयोडीन के लिए  उपवास (व्रत) का खाना, सलाद  रायता, चाट, पाचन चूर्ण

कौन-सा नमक है बेहतर?

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "वैसे तो सभी तरह के नमक में 98 फीसदी तक सोडियम क्लोराइड होता है। इसलिए, इनमें अंतर बहुत कम पाया जाता है। हालांकि, काला नमक और सेंधा नमक की बात करें, तो ये कम प्रोसेस्ड होते हैं। अतः आप अपनी जरूरत के अनुसार अपने लिए सही नमक का चयन कर सकते हैं। जैसे अगर आपको आयोडीन को अपनी डाइट में अधिक महत्व देना है, तो सफेद नमक खा सकते हैं। वहीं, मिनरल और कम प्रोसेसिंग की वजह से रॉक सॉल्ट या काला नमक थोड़ा बेहतर विकल्प है।" एनसीबीआई की एक रिपोर्ट कहती है कि हर तरह के नमक में अलग-अलग फायदे होते हैं। रॉक सॉल्ट (सेंधा नमक) और ब्लैक सॉल्ट (काला नमक) में कम सोडियम प्रोसेसिंग और मिनरल कंटेंट ज्यादा होता है और सफेद नमक में आयोडीन होता है, जो हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिहाज से नमक का चयन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 5 प्रकार के होते हैं नमक, जानें सेहत के लिए कौन सा नमक है सबसे ज्यादा फायदेमंद

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने का मतलब यही है कि डाइट में आप अपनी जरूरत के अनुसार सही नमक चुन सकते हैं। सफेद नमक आयोडीन का अच्छा स्रोत है, वहीं काला नमक और सेंधा नमक कम प्रोसेस्ड होने के साथ-साथ मिनरल्स का भी अच्छा स्रोत है। अगर आप अचानक सफेद नमक को अपनी डाइट से पूरी तरह बदलना चाहते हैं, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट की सलाह लें। उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी दें। वे आपको सही चुनाव करने में मदद करेंगे।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • आयुर्वेद के अनुसार कौन सा नमक खाना सबसे अच्छा है?

    आयुर्वेद में स्पष्ट है कि आपको कभी भी सफेद नमक अपने भोजन के ऊपर से डालना नहीं चाहिए। अगर नमक खाना है, तो सेंधा नमक खा सकते हैं। यह सुरक्षित विकल्प है।
  • कौन-सा नमक बेहतर है काला या सफेद?

    सेंधा नमक कम प्रोसेस्ड होता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स कम मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि, काले या सफेद नमक में से बेहतर क्या है, यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।
  • सेंधा नमक या सफेद नमक, कौन सा बेहतर है?

    गुलाबी नमक यानी सेंधा नमक में मिनरल्स जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं। इसलिए, इसे सफेद नमक की तुलना में बेहतर कहा जा सकता है। सफेद नमक में सिर्फ सोडियम होता है।

Read Next

ब्रेन हेल्‍थ के ल‍िए सुपरफूड क्‍यों कहलाता है ज‍िंक? न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और स्‍टडी से समझें कनेक्‍शन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 03, 2026 13:32 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Mar 03, 2026 13:32 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Mar 03, 2026 13:32 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content