कुछ वर्षों पहले हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को अधिक उम्र से संबंधित माना जाता था। लेकिन, आज का समय बदल गया है, बच्चों को भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अनुवांशिक कारणों के चलते यह समस्या अब बच्चों को भी होने लगी है। यह समस्या बच्चों में अन्य रोग की वजह हो सकती है। फिलहाल बच्चों को हाई ब्लड प्रेशर में किसी तरह के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन, कुछ मामलों में बच्चों को नाक से खून आना, सांस लेने में परेशानी या हल्का सिर दर्द महसूस हो सकता है। बच्चों को हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) होने के प्राइमरी और सेकेंडरी कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।
सीडीसी के अनुसार बाहर के कुछ विकासित देशों जैसे अमेरिका में 12 से 19 वर्ष की आयु के लगभग 25 बच्चों में से 1 से बच्चे के हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यदि, किसी बच्चे को पहले से ही प्री-हाइपरटेंशन की समस्या होती है, तो ऐसे में यह संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इस आयुवर्ग के बच्चों को डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इस लेख में मैक्स अस्पताल के बच्चों के डॉक्टर सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर उदित रसतोगी से जानते हैं बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार प्राथमिक और सेकेंडरी कारण क्या हो सकते हैं।
बच्चों में हाइपरटेंशन के प्राइमरी कारण क्या हो सकते हैं? - Primary Causes Of Hypertension In Kids In Hindi
- अनहेल्दी डाइट- डाइट में हाई सोडियम युक्त प्रोसेस्ड फूड खाने या शुगर युक्त ड्रिंक्स लेने से बच्चों को मोटापा हो सकता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।
- अनहेल्दी लाइफस्टाइल- जिन बच्चों की लाइफस्टाइल अनहेल्दी होती है, उनको हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम अधिक होता है। घंटों मोबाइल या लैपटॉप पर गेम खेलने से बच्चे की शारीरिक गतिविधियों में कमी आती है, जो हाइपरटेंशन का कारण माना जाता है।
- फैमिली हिस्ट्री- जिन बच्चों के परिवार में पहले किसी को हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या होती है, ऐसे में यह समस्या बच्चों को होने का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, अनुवांशिक कारण इस बीमारी की एक मुख्य वजह मानी जाती है।
- मोटापा- मोटापे की वजह से बच्चों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। शरीर में वजन बढ़ने से हृदय और रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर के सेकेंडरी कारण - Secondary Causes Of Hypertension in Kids in Hindi
- स्लीप एपनिया: ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की वजह से बच्चों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। स्लीप एपनिया के दौरान बच्चों को नींद में सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऑक्सीजन में कमी के कारण स्ट्रेस हार्मोन में कमी आ सकती है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण बन सकता है।
- क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी): सीकेडी जैसे अंतर्निहित किडनी डिसऑर्डर वाले बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। किड़नी के कार्य में गड़बड़ी से शरीर में टॉक्सिन बढ़ सकते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ जाता है।
- अंतःस्रावी विकार (Endocrine Disorders): हाइपरथायरायडिज्म में हार्मोनल असंतुलन से बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ये डिसऑर्डर शरीर के हार्मोन नियंत्रण को प्रभावित करती है।
- कुछ दवाएं: कुछ दवाएं जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी मेडिसिन से बच्चों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, जिन बच्चों में एडीएचडी की समस्या होती है उनको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों के दांतों के रंग में बदलाव क्यों होता है? जानें इसके कारण
बच्चे को हाई ब्लड प्रेशर और अन्य जोखिमों से बचाने के लिए अभिभावकों को उनकी नियमित जांच करानी चाहिए। इसके अलावा, बच्चों की लाइफस्टाइल और डाइट दोनों को हेल्दी बनाना बेहद जरूरी है। वहीं, बच्चों को आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित करें।