रेड वाइन फेसपैक से चेहरे पर पाएं फेशियल जैसा निखार, जानें इसे बनाने और इस्तेमाल का तरीका

रेड वाइन फेसपैक से आपके अपने चेहरे पर गुलाबी निखार पा सकते हैं। चलिए जानते हैं बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
रेड वाइन फेसपैक से चेहरे पर पाएं फेशियल जैसा निखार, जानें इसे बनाने और इस्तेमाल का तरीका

हर कोई अपने स्किन को हेल्दी बनाए रखना चाहता है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह-तरह के उपायों का सहारा लेती हैं। कुछ महिलाएं अपने चेहरे की खूबूसरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, जिससे स्किन पर काफी बुरा असर पड़ता है। केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की रंगत जा सकती है। इसलिए घरेलू नुस्खों को आजमाने की कोशिश करें। घरेलू नुस्खों से आपकी स्किन पर काफी निखार आ सकता है। आज हम इस लेख में आपको रेड वाइन से फेसपैक बनाने की विधि बताने जाएंगे, जिससे आपका चेहरा काफी निखार करेगा। आइए जानते हैं कैसे करें स्किन पर रेड वाइन का इस्तेमाल और फेसपैक बनाने का तरीका क्या है?


इस पेज पर:-


स्किन टाइप के हिसाब से चुनें रेड वाइन 

मार्केट में आपको वाइन फेशियल भी आसानी से मिल सकता है। लेकिन आप चाहें, तो घर पर ही रेड वाइन फेशियल कर सकती हैं। वाइन फेशियल कई तरह से किया जा सकता है। हर किसी का कॉम्बिनेशन अलग होता है। इसलिए अपने स्किन टाइप के मुताबिक ही रेड वाइन में किसी अन्य चीजों का मिश्रण करें। वहीं, अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तो इसका यूज करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।

इसे भी पढ़ें - सोने से पहले 1 ग्लास रेड वाइन पिएं, जिम में 1 घंटे एक्सरसाइज के बराबर मिलेंगे फायदे: रिसर्च

क्लींजर के रूप में करें रेड वाइन का इस्तेमाल

रेड वाइन फेसपैक तैयार करने से पहले आपको इसका इस्तेमाल क्लींजर के रूप में करना चाहिए। दरअसल, रेड वाइन से आप न सिर्फ फेसपैक बना सकते हैँ। बल्कि यह आपकी स्किन के लिए बेहतरीन क्लींजर की तरह कार्य कर सकता है। रेड वाइन फेसपैक लगाने से पहले एक कटोरी में 4 चम्मच रेड वाइन लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डालें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर रुई की मदद से लगाएं। अब अपने चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद अपना चेहरा पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा अच्छे से साफ हो सकता है।

रेड वाइन फेसपैक कैसे बनाएं?

रेड वाइन फेसपैक बनाने के लिए आपको रेड वाइन, शहद और दही की जरूरत है। इन तीनों सामाग्री से आप रेड वाइन फेसपैक बना सकते हैं। रेड वाइन फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी लें। अब इसमें 2 चम्मच रेड वाइन, 2 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद मिक्स करें। सभी सामाग्री को अच्छे से फेटें। इसके बाद इसे आप अपने चेहरे पर एप्लाई कर सकते हैं। 

रेड वाइन फेसपैक लगाने का तरीका  ( How to apply red wine Facepack)

  • रेड वाइन फेसपैक को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। 
  • इसके बाद अपने गर्दन और चेहरे पर रेडवाइन फेसपैक लगाएं। 
  • करीब 15 मिनट बाद अपने चेहरे से गुलाबजल की मदद से फेसपैक को हटाएं। 
  • इसके बाद अपने हाथों से अपने पूरे चेहरे की मसाज करें। 
  • स्क्रब की तरह चेहरे की मसाज करने से आपकी स्किन ग्लो कर सकती है।

इसे भी पढ़ें - क्‍या आप चिंता और तनाव से ग्रसित हैं? थोड़ी सी 'रेड वाइन' आपको दिलाएगी राहत, जानें वैज्ञानिक तथ्‍य

कुछ बातों का रखें ध्यान (Important Tips)

  • रेड वाइन फेसपैक लगाने के बाद करीब 24 घंटे तक अपने चेहरे पर कुछ भी न लगाएं। 
  • धूल वाली जगहों पर जाने से बचें। ताकि आपकी स्किन हील हो सके। 
  • धूप में जाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से ढकें। 
  • अगर आप किसी धूल वाले स्थान पर जा रहे हैं, तो अपने चेहरे पर गुलाबजल लगाएं। वापस आने के बाद फिर से गुलाबजल की मदद से चेहरे की गंदगी साफ करें।
  • रेड वाइन फेसपैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप रेड वाइन फेसपैक लगा सकते हैँ। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर इससे आपके चेहरे को किसी भी तरह का नुकसान हो रहा है, तो इसे लगाने से बचें।

यह विडियो भी देखें

Read Next

मेथी के लड्डू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version