मसूर दाल से बने ये फेसपैक्स ट्राई करें, निखर जाएगा चेहरा

त्वचा पर निखार के लिए और उम्र का प्रभाव कम करने के लिए मसूर के दाल से बने फेसपैक्स बहुत कारगर होते हैं। आइए आपको बताते हैं इन फेसपैक्स को बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
मसूर दाल से बने ये फेसपैक्स ट्राई करें, निखर जाएगा चेहरा

खूबसूरत दिखने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं। फेसवॉश, फेसपैक्स, स्क्रब, फेस मास्क, फेस मसाज आदि न जाने कितनी सारी चीजें बाजार में मौजूद हैं, जो आपको खूबसूरत बनाने का दावा करते हैं। मार्केट में मौजूद ये ज्यादातर चीजें हानिकारक केमिकल्स से बनी होती हैं इसलिए कई बार ये आपका रंग थोड़ी देर के लिए भले बेहतर कर दें मगर लंबे समय तक इस्तेमाल से इसका बुरा प्रभाव आपके चेहरे पर पड़ता है। अगर आपको अपनी खूबसूरती हमेशा बनाए रखनी है, तो बाजार में मौजूद इन चीजों की जगह आप घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। त्वचा पर निखार के लिए और उम्र का प्रभाव कम करने के लिए मसूर के दाल से बने फेसपैक्स बहुत कारगर होते हैं। आइए आपको बताते हैं इन फेसपैक्स को बनाने का तरीका।

मसूर दाल और बेसन फेसपैक

इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मसूर दाल का पाउडर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी पाउडर लीजिए। अब एक कटोरी में मसूर दाल का पाउडर और बेसन और हल्दी डालकर तीनों चीज़ों को मिला लें। अब इस में दही डालकर इसे अच्छी तरह मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अगर फेस पैक गाढ़ा है तो इसमें थोड़ी दही और मिलाएं और अगर पतला है तो गाढ़ा करने के लिए थोड़ी सी पीसी हुई मसूर दाल मिलाएं। बस तैयार हो गया आपका फेसपैक। इस फेसपैक को सप्ताह में एक बार लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को रगड़कर पानी से धोएं। फिर मुलायम तौलिए से चेहरा पोछें।

इसे भी पढ़ें:- आंखों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये 5 आई मेकअप टिप्स

मसूर दाल और दूध का फेस पैक

मसूर दाल और दूध का फेस पैक चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा ये आपके त्वचा की रंगत भी सुधारता है। इस पैक को बनाने के लिए मसूर की दाल को रात भर भिगो कर रख दें और उसके अगले दिन उसे ग्राइन्ड कर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में 1/3 कप ठंडा कच्चा दूध मिलाएं और फिर अच्छी तरह मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसके 20 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। चेहरा चमक उठेगा।

मसूर दाल और बादाम

मसूर दाल और बादाम से बना ड्राई स्किन वालों के लिए सबसे बेहतर फेसपैक है। इसके अलावा जिन लोगों के चेहरे पर दाग धब्बे रहते है उनके लिए भी ये फेसपैक बहुत फायदेमंद है। इस फेसबैक को बनाने के लिए आप मुट्ठी भर मसूर की दाल को रातभर भिगो दें। उसके अगले दिन ग्राइन्डर से गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 1 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच बादाम का तेल मिक्स कर दें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो दें। चेहरे पर निखार आपको खुद ब खुद नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें:- त्वचा के लिए वरदान हैं ये 6 तरह के तेल, जानें फायदे और प्रयोग का तरीका

मसूर दाल और शहद

मसूर दाल और शहद से बना फेस पैक कील-मुंहासे से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद है। मुंहासों की समस्या दूर करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच शहद लें और 1 चम्मच मसूर की दाल का पाउडर लें फिर उसे अच्छे से मिला लें। अगर आप चाहें तो मसूर की दाल और शहद की मात्रा अपने हिसाब से भी डाल सकते है। इसे अच्छी तरह फेंटकर मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। आपका चेहरा चमक उठेगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Beauty In Hindi

Read Next

आंखों को खूबसूरत और आकर्षक लुक देना चाहती हैं तो ऐसे करें मेकअप

Disclaimer