Healthy Berry Smoothie Recipe: जामुन आखिर किसे पसंद नहीं होते? खट्टे-मीठे जामुन मौसम का मजा दोगुना कर देते हैं। खासकर मानसून के दौरान तो जामुन खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले आवश्यक गुण इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। जामुन खाने का हर किसी का अपना तरीका होता है। कई लोग इसका सेवन नमक लगाकर करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे स्मूदी या शेक में मिलाकर सेवन करते हैं। अगर आप मानसून के लिए हेल्दी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं, तो जामुन स्मूदी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। जामुन की यह हेल्दी और क्रिमी रेसिपी किसी के भी मुंह में पानी ला सकती है। तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं जामुन की स्मूदी तैयार करने की विधि।
पोषक तत्वों का भंडार है जामुन- Nutrition of Berries
जामुन में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम, विटामिन-सी की अधिक मात्रा पाई जाती है। वहीं इसमें विटामिन-बी, फॉलिक एसिड, थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व पाए गए हैं, जो समस्त स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
इसे भी पढ़े- जामुन की छाल दूर कर सकती है आपकी ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें प्रयोग
जामुन की स्मूदी बनाने की विधि- How To Make Berries Smoothie
सामग्री
- जामुन - तीन-चौथाई कप
- दही - 2 कप
- फैट फ्री मिल्क - आधा कप
- शहद - स्वादानुसार
- आइस क्यूब्स - जरूरत अनुसार
बनाने की विधि
- जामुन की स्मूदी तैयार करने के लिए तीन-चौथाई कप जामुन को छिलकर अलग रख लें।
- अब मिक्सी में जामुन और 2 कप दही को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इसे स्मूदी का टेस्ट देने के लिए फैट फ्री मिल्क और स्वादानुसार शहद मिलाएं।
- इसी स्टेप में जरूरत अनुसार कुछ आइस क्यूब्स डालें और स्मूदी तैयार कर लें।
जामुन की स्मूदी के फायदे- Benefits of Berries Smoothie
जामुन की स्मूदी के फायदे के हमने बात की न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से।
वजन घटाने में मदद करे
जामुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है जिससे इसका सेवन वजन घटाने के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं, जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
जामुन का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एस्ट्रिजेंट कील-मुहांसे कम करने में मदद कर सकते हैं। यह स्किन का एक्सट्रा ऑयल कंट्रोल करने और स्किन में फ्रेशनेस बनाए रखने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़े- किडनी रोगियों के लिए जामुन खाना होता है फायदेमंद, जानें कितनी मात्रा में सेवन है सेफ
डायबिटीज में लाभदायक
जामुन का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद माना जाता है। इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है। इसमें प्राकतिक रूप से मिठास होती है और यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है।
अगर आपको जामुन से किसी प्रकार की एलर्जी है, तो इसके सेवन से परहेज बनाए रखें। वहीं अगर आपको खांसी-जुखाम की समस्या है, तो कुछ दिन जामुन के सेवन से परहेज रखें।