Reasons For Low Self Worth In Adults: क्या आपको भी खुद में हमेशा गलतियां नजर आती रहती हैं? क्या आपको अपनी क्षमता दूसरों से कम लगती हैं? ये सभी चीजें सेल्फ वर्थ की कमी के कारण हो सकती हैं। आपने अपने आसपास ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जो अपनी तुलना दूसरों से करते रहते हैं। ऐसे लोग खुद को लेकर बहुत निगेटिव रहते हैं और हमेशा परेशान रहते हैं। यह न सिर्फ प्रोडक्टिविटी कम करता है, बल्कि इसके कारण व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं किसी व्यक्ति में सेल्फ वर्थ कम होने के क्या कारण हो सकते हैं? इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रांसफॉर्मेशनल कोच पल्लवी कंबो ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
लो सेल्फ वर्क होने के पीछे ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार- Reasons For Low Self Worth
बचपन की बुरी यादे होना
सेल्फ वर्क की कमी के पीछे बचपन के बुरे एहसास भी हो सकते हैं। जैसे कि पेरेंट्स सपोर्टिव न होना और ज्यादा सख्ती बरतना। ऐसे में बच्चे अपना कॉन्फिडेंट खोने लगते हैं। इसी परवरिश के साथ बड़े होने के कारण आगे चलकर उनमें कॉन्फिडेंस और सेल्फ वर्थ की कमी है।
टॉप स्टोरीज़
रिलेशनशिप में वैल्यू न मिलना
अगर कोई अपने रिलेशनशिप में प्यार या साथ की कमी महसूस करता है, तो यह भी कॉन्फिडेंस कम कर सकता है। रिलेशनशिप में वैल्यू न मिलने से भी व्यक्ति की सेल्फ वर्थ कम होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति खुद को न पसंद करने लगता है। साथ ही, उसे महसूस होने लगता है कि वो किसी काबिल नहीं है।
इसे भी पढ़ें- ये 5 संकेत बताते हैं आप नहीं करते खुद की कद्र, आपके आत्म सम्मान में आ रही है कमी
खुद को निगेटिव फील करना
अगर आप खुद के लिए हमेशा निगेटिव फील करते हैं, तो इससे आपका कॉन्फिडेंट कम हो सकता है। दूसरों को खुद से बेहतर मानना या अपनी क्षमता कम आंकना भी इसका कारण हो सकता है। यह आपकी प्रोडक्टिविटी और ग्रोथ दोनों को प्रभावित कर सकता है।
खुद पर गर्व न करना
अपनी किसी भी उपलब्धि पर गर्व न करने के कारण भी आप सेल्फ वर्थ खोने लगते हैं। इसके कारण आपमें आगे बढ़ने का मोटिवेशन नहीं आता है। इसके कारण आप खुद की क्षमता भी कम आंकेने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- गिरते आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाए
पर्फेक्शन के पीछे भागना
अगर आप भी अक्सर पर्फेक्शन के पीछे भागते हैं, तो इससे आपका कॉन्फिडेंट कम हो सकता है। आप खुद के लिए ऐसे टास्क चुन लेते हैं, जिन्हें हासिल करना ना मुमकिन है। इसलिए आपके लिए अपनी वैल्यू कम होने लगती है।
जानें अपनी वैल्यू करना कैसे सीखें-
- अपनी हर छोटी से छोटी उपलब्धि को एंजॉय करें। साथ ही, ऐसे टास्क चुनें जो आपके लिए पूरे करना आसान हो।
- खुद के लिए हमेशा पॉजिटिव सोच रखें, क्योंकि इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
- अगर आपके लिए इमोशंस कंट्रोल करना मुश्किल होता है, तो एक्सपर्ट की मदद लें।
- समय-समय पर काउंसलिंग लें, इससे आपको हील होने में मदद मिलेगी।
लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।