Reasons For Not Getting Pregnant When Report Is Normal In Hindi: माना जाता है कि पेरेंट बनना दुनिया का सबसे सुखद अहसास है। लेकिन, मौजूदा समय में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो पेरेंट नहीं बन पा रहे हैं। खासकर महिलाओं के साथ कंसीव न करने की समस्या ज्यादा हो रही है। असल में आज की तारीख में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी बढ़ गई है, जो पहले अपने करियर और अपनी जरूरतों का ध्यान रखती हैं। फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होने के बाद शादी और मानसिक-शारीरिक रूप से तैयार होने के बाद बच्चा पैदा करती हैं। हालांकि, यह महिलाओं की जरूरतों को ध्यान रखते हुए देखा जाए, तो सही है। मगर इसके चलते, कई महिलाएं समय से मां नहीं बन पातीं। आश्चर्य तो तब होता है, जब महिला की प्रेग्नेंसी से जुड़ी सरे टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल होते हैं, फिर भी उन्हें कंसीव करने में दिक्कतें आती हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? जानते हैं, वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता गुप्ता से।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल- Unhealthy Lifestyle
अगर बार-बार टेस्ट कराने के बावजूद महिला कंसीव नहीं कर पा रही है, तो उन्हें एक बार अपनी अनहेल्दी लाइफस्टाइल पर गौर करना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो पेरेंट बनने की राह में सबसे जरूरी है कि पति-पत्नी दोनों हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। जबकि आजकल देखने में आता है कि लोग देर रात जगकर काम करते हैं, जंक फूड खाते हैं और फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं। इसका बुरा असर महिलाओं की फर्टिलिटी पर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के लक्षण नजर आने पर भी नेगेटिव आ रही है रिपोर्ट, तो जानें इसके 4 कारण
बढ़ता वजन- Obesity
मोटापा भी महिलाओं में कंसीव न करने का एक बड़ा कारण है। हालांकि, जिन महिलाओं का वजन ज्यादा होता है, उनके भी सभी प्रेग्नेंसी से जुड़े सभी टेस्ट रिपोर्ट् नॉर्मल आ सकती हैं। इसके बावजूद जरूरी है कि वजन संतुलित रहे। जो महिलाएं कंसीव करने की सोच रही हैं, उन्हें अपने बीएमआई इंडेक्स का ध्यान रखना चाहिए। बीएमआई इंडेक्स यानी बॉडी मास इंडेक्स। इसके तहत, व्यक्ति की उम्र और हाईट के अनुसार उसका वजन होना चाहिए। ठीक इसके विपरीत, महिलाओं के लिए अंडरवेट होना भी कंसीव न कर पाने का एक कारण हो सकता है।
स्ट्रेस स्तर का बढ़ना- High Stress Level
आपने अक्सर महिला विशेषज्ञों को कहते सुना होगा कि स्ट्रेस का स्तर बढ़ने के कारण महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकिल प्रभावित होती है, फर्टिलिटी अफेक्ट होती है और महिलाओं के लिए कंसीव करना भी एक चैलेंज बन जाता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं स्ट्रेस से दूर रहें। स्ट्रेस के साथ-साथ डिप्रेशन और एंग्जाइटी भी कंसीव न करने की तमाम वजहों से एक हैं। आपको बताते चलें कि कई बार स्ट्रेस की वजह से महिलाओं की सेक्स डिजायर भी कम होती है, जो उन्हें परेशान करके रख देती है।
image credit: freepik