Doctor Verified

क्या डिलीवरी से पहले (लेबर पेन) खाना खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। आगे जानते हैं कि क्या लेबर पेन के दौरान खाना खा सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डिलीवरी से पहले (लेबर पेन) खाना खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी का अंतिम चरण डिलीवरी पर पूर्ण होता है। डिलीवरी के दौरान महिला एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती हैं और आगे के चरण के लिए तैयार होती हैं। लेकिन, कई बार महिलाओं के मन में प्रश्न आता है कि क्या डिलीवरी के समय या उससे ठीक पहले कुछ खाया या पिया जा सकता है। डिलीवरी की प्रकिया को आसान और दर्द रहित बनाने के लिए डॉक्टर कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स करते रहते हैं। इसमें डिलीवरी के दौरान खाने को लेकर भी कई एक्सपेरिमेंट्स किए गये हैं। आज इस लेख में आगे जानते हैं कि क्या डिलीवरी के दौरान खा सकते हैं। इस विषय पर वरिष्ठ स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं कि क्या इस दौरान भोजन करने से फायदा होता है। 

प्रसव के दौरान खाने-पीने के फायदे - Benefits of Eating and Drinking During Labor Pain In Hindi

हाल के अध्ययनों और विकसित हो रही चिकित्सा पद्धतियों ने डिलीवरी के दौरान महिलाओं को खाने-पीने के कुछ फायदों पर प्रकाश डाला है। वेबएमडी के अनुसार डिलीवरी में खाने के फायदे हो सकते हैं। इनके बारे में आगे जानते हैं। 

  • एनर्जी और हाईड्रेशन में मदद: डिलीवरी के दौरान महिलाओं को अधिक एनर्जी की ऊर्जी की जरूरत होती है। हल्के और आसानी से पचने वाले स्नैक्स प्रसव के दौरान खा सकते हैं। इससे महिलाओं में एनर्जी का लेवल बना रहता है। साथ ही, हाईड्रेट रहने में मदद मिलती है।
  • स्ट्रेंथ को बढ़ाएं: पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने से प्रसव के दौरान महिलाओं को ताकत मिल सकती है, खासकर अगर प्रसव लंबे समय तक रहता है।
  • दर्द को मैनेज करें: कुछ खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ, जैसे शहद आदि प्रसव के दौरान होने वाले दर्द को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। 
  • मानसिक रूप से मजबूत होना: जब महिलाएं भोजन करती हैं तो उनको पर्याप्त पोषण मिलता है, इससे उनको मेंटल सपोर्ट मिलता है। जिससे वह मानसिक रूप से मजूबत हो पाती हैं। साथ ही, आने वाली प्रक्रिया के लिए तैयार हो पाती हैं। 

can eat in during labor pain

प्रसव के दौरान खाने-पीने से जुड़ी सावधानियां - Guidelines for Eating and Drinking During Labor Pain In Hindi

  • जोखिम का मूल्यांकन करें: प्रत्येक प्रसव से पहले डॉक्टर्स महिलाओं के जोखिम कारकों पर नजर रखते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी महिला को संभावित सिजेरियन सेक्शन के लिए उच्च जोखिम माना जाता है, तो खाने और पीने की सलाह नहीं दी जा सकती है। 
  • साफ तरल पदार्थ: कई डॉक्टर्स अब प्रसव के दौरान साफ तरल पदार्थों की अनुमति देते हैं। इनमें पानी व घर का बना सूप आदि हो सकते हैं। लेकिन कई बार इमरजेंसी में जटिलताएं हो सकती है। 
  • हल्का नाश्ता: कम जोखिम वाली गर्भावस्थाओं में और प्रारंभिक प्रसव के दौरान, कुछ डॉक्टर्स महिलाओं को हल्के, आसानी से पचने योग्य नाश्ते की सलाह दे सकते हैं। इसमें फल, दही या शहद जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।
  • महिला व बच्चे की नियमित जांच: प्रसव के शुरुआती दौर में महिलाओं को खाने की सलाह दी जा सकती है। लेकिन, इस समय में महिलाओं को बच्चे में होने वाले बदलावों की नियमित जांच की जाती है।
  • इमरजेंसी: कुछ मामलों में इमरजेंसी के दौरान जोखिम को कम करने के लिए महिलाओं को कुछ खाने पीने की सलाह नहीं दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

अगर महिलाओं को प्रसव के दौरान मतली, उल्टी या चक्कर आ रहे हैं तो ऐसी स्थिति में वह डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। इसके अलावा, डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें। घर पर डिलीवरी न कराएं इससे बच्चे और मां को जोखिम हो सकता है। इसकी जगह पर आप डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल पर ही डिलीवरी कराएं। 

Read Next

गर्भाशय में गांठ (फाइब्रॉएड) कैसे करती है प्रेग्नेंसी और फर्टिलिटी को प्रभावित, जानें डॉक्टर से

Disclaimer