पूर्ण चंद्रासन योग का अभ्यास करने के 6 फायदे, तरीका और सावधानियां

शरीर को फिट और बीमारियों से दूर रखने के लिए पूर्ण चंद्रासन योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद है, जानें करने का तरीका और सावधानियां।
  • SHARE
  • FOLLOW
पूर्ण चंद्रासन योग का अभ्यास करने के 6 फायदे, तरीका और सावधानियां


शरीर और मन दोनों को स्वस्थ और तनाव मुक्त बनाने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण लोग अपनी फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे समय में शरीर को फिट और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए योगासनों के अभ्यास से बेहतर कुछ नहीं है। शरीर और मन दोनों को शांत और स्वस्थ रखने के लिए पूर्ण चंद्रासन योग का अभ्यास बहुत उपयोगी है। पूर्ण चंद्रासन को अंग्रेजी में Full Moon Pose भी कहा जाता है। शरीर के संतुलन को ठीक रखने और बीमारियों को दूर करने के लिए पूर्ण चंद्रासन योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद है।

पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास करने के फायदे- Purn Chandrasana Yoga Benefits

पूर्ण चंद्रासन मध्यम श्रेणी का योगासन है, इसका अभ्यास करते समय आपको चंद्रमा जैसी आकृति में जाना पड़ता है। शुरुआत में इस आसन का अभ्यास बहुत कठिन होता है, लेकिन लगातार प्रैक्टिस करने से आप आसानी से इसका अभ्यास कर सकते हैं। पूरे शरीर के संतुलन और पोश्चर को सुधारने, शरीर को लचीला बनाने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास करने के फायदे-

Purna Chandrasana Yoga Benefits

इसे भी पढ़ें: एकपाद उत्तानासन का अभ्यास करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में मिलता है फायदा, जानें तरीका

1. दिमाग को शांत रखने और मानसिक परेशानियों को दूर करने में पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद है। इसका अभ्यास करने से दिमाग तेज होता है, और एकाग्रता बढ़ती है।

2. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अभ्यास से टखनों और जांघ को बहुत फायदा मिलता है।

3. पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए पूर्ण चंद्रासन योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद है।

4. वजन कम करने के लिए रोजाना पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है। इसका अभ्यास करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है।

5. लोअर बेक पेन या कमर दर्द की समस्या में पूर्ण चंद्रासन का रोजाना अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। आप इस समस्या में एक्सपर्ट की सलाह लेकर पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास करें।

6. शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने के लिए रोजाना पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।

पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास करने का तरीका- Purna Chandrasana Steps in Hindi

पूर्ण चंद्रासन योग का अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाए। 
  • फिर बाएं पैर को दाएं पैर से दो फुट दूर ले जाएं।
  • याद रखें अभी तक आपको अपने हाथ सीधे ही रखने हैं।
  • अब हाथों और पैरों को हिलाते हुए त्रिकोण मुद्रा में ले जाएं। 
  • अब अपने दाएं हाथ के पंजे को ज़मीन से थोड़ा सा उपर रखें। 
  • आपके दाएं हाथ के पंजे और दाएं पैर के बीच करीबन डेढ़ फीट की दूरी होनी चाहिए।
  • एक हाथ को उपर की ओर ले जाएं और दूसरे को उसी पोजीशन में उपर की ओर ले जाएं। 
  • अब अपने बाएं पैर को हवा में उठाए। 
  • इस स्थिति में आपको अपने दोनो पैरों के बीच में 90 डिग्री का एंगल रखना होगा।
  • इसके बाद शरीर को चंद्रमा की मुद्रा में ले जाने का प्रयास करें।
  • कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और वापस सामान्य मुद्रा में आएं।

इसे भी पढ़ें:  ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने के लिए करें इस योग मु्द्रा का अभ्यास

हड्डियों में इंजरी, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने पर इस योगासन का अभ्यास न करें। इसके अलावा अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास करने से बचें। गर्भवती महिलाओं को भी पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास न करने की सलाह दी जाती है।

(All Image Source- Freepik.com)

Read Next

हर तरह का दर्द दूर करने में मददगार है यै यौग मुद्रा, जानें करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version