हमारे आसपास कई ऐसी प्राकृतिक चीजें मौजूद होती हैं जिनसे हमारे हर तरह के रोग मिट जाते हैं। यह उन दवाओं से कहीं ज्यादा फायदेमंद होती हैं जो आप हर रोज लेते हैं। प्राकृतिक चीजों में हर तरह की बीमारियों को ठीक करने की क्षमता होती है। सबसे अच्छी बात है कि इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
हमें हर रोज छोटी-छोटी कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं से दो चार होना पड़ता है जिनके लिए दवा का सेवन उचित नहीं है। ऐसे में आप कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो ऑल टाइम हिट माने जाते हैं उन्हें अपना सकते हैं और खुद को स्वस्थ बना सकते हैं। आइए जानें ऐसे ही खास नुस्खों के बारे में।
गले में खराश
गले में खराश के लिए चाय से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है। खासकर जब चाय में शहद और सेब का सिरका मिला हुआ हो। शहद और सेब का सिरका दोनों ही एंटी फंगल और एंटीबैक्टेरियल तत्व हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। अगर इसमें नींबू और थोड़ी सा लाल मिर्च पाउडर डाल लें तों जल्द ही गले की खराश दूर हो सकती है। इस चाय को दिन में चार बार लें।
टॉप स्टोरीज़
कफ
शहद और अजवायन के फूल से तैयार किया गया सिरप कफ की समस्या को जल्द ही ठीक कर देता है। शहद में गले में खराश, सर्दी-जुकाम और कफ जैसी समस्याओं को ठीक करने का गुण होता है। अजवायन के फूल में थाइमोल होता है जो रिस्पेरेट्री इंफेक्शन जल्द ठीक करता है। इ सके लिए दो कप उबला हुआ पानी लें और इसमें अजवायन के फूल ( थाइम) डालें। सोने से दस मिनट पहले इसमे शहद मिलाकर इस मिक्सचर को पी लें।
इसे भी पढ़ें: गॉल ब्लैडर की पथरी को कुछ ही दिनों में काटता है प्याज का रस, जानें कैसे?
सिरदर्द
ज्यादातर सिरदर्द डिहाइड्रेशन के कारण होता है। लेवेंडर और अदरक की बनी चाय को पीने से यह समस्या दूर होती है। साथ ही यह शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है जिससे सिर में दर्द की समस्या कम होती है। लेवेंडर में कई प्राकृतिक गुण होते हैं। आप चाहें तो लेवेंडर ऑयल का प्रयोग भी कर सकते हैं।
तनाव
योगा और मेडिटेशन की मदद से तनाव और चिंता से मुक्ति पायी जा सकती है। खुद को थोड़ा समय दें लंबी सांस ले। इसके अलावा हर रोज सुबह योगा और ध्यान करने से आप इस समस्या से बच सकते हैं। एक कप पिपरमिंट और लेवेंडर की चाय भी तनाव दूर करने में मददगार साबित हो सकती है।
पेट की समस्या
चाय से कई स्वास्थ्य समस्याओं को समाधान हो सकता है। जब बात पेट में खराबी की आती है तो घर पर दालचीनी और अदरक की चाय बनाएं। यह दोनों ही तत्व पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। इसके लिए बस आपको पानी को गर्म करना है उसमें पीसी हुई दालचीनी और कुटा हुआ अदरक डालना है। ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए इसमें शहद भी डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जानें, क्या होती है स्लिप डिस्क और क्या है इसका घरेलू उपचार
उल्टी की समस्या
फूड पॉइजनिंग से तथा गलत खान-पान से उल्टियाँ होने लगती हैं। एक गिलास पानी में थोड़ा सा नींबू का रस और शकर घोल लें। इसे नीबू की शिकंजी कहते हैं। यह शिकंजी पीने से उलटी बंद हो जाती है। इसके अलावा अदरक और सेब के जूस को मिलाकर भी ले सकते हैं। इससे उल्टी की समस्या ठीक हो जाएगी।
अनिद्रा
रात को नींद ठीक से ना आए तो पिपरमिंट टी का सेवन करें। यह दिमाग को शांत कर आपको सोने के लिए प्रेरित करने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा खाने के बाद एक चम्मच शहद का सेवन करना भी अच्छा रहता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi