अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने के लिए सही डाइट फॉलो करना बेहद जरूरी है। हालांकि इसे लेकर लोगों में काफी ज्यादा भ्रम है। पोषण का सही अर्थ क्या है और कैसे आप एक बैलेंस लाइफ प्राप्त कर सकते हैं, इन सभी मुद्दों पर एक्सपर्ट्स के द्वारा खास चर्चा करने के लिए व लोगों को जागरूक करने के लिए Jagran New Media द्वारा Poshan Summit 2023 का आयोजन किया गया। बता दें कि यह आयोजन दिल्ली के द ललित होटल में 4 सितम्बर को दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया।
Poshan Summit 2023 में हेल्थकेयर इंडस्ट्री के कई एक्सपर्ट शामिल हुए। साथ ही इस आयोजन में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने हिस्सा लिया। वर्तमान समय में आतिशी दिल्ली सरकार में शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, बिजली, राजस्व, योजना, वित्त, महिला और बाल विकास, कला, संस्कृति और भाषाएं, पर्यटन और जनसंपर्क, व सतर्कता और सेवाएं जैसे कई प्रमुख मंत्रालय सम्भाल रही हैं।
कुपोषण आज के समय में देश की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। खासतौर पर महिलाएं व बच्चे इस समस्या से सबसे ज्यादा ग्रसित हैं। आतिशी दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भी सम्भाल रही हैं। ऐसे में उनका इस आयोजन में आना बेहद खास अनुभव रहा। इन्होंने बताया कि कैसे भारत जैसा विशाल देश पोषण के मामले में पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से भी पीछे है। इन्होंने बताया कि देश के पास संसाधनों की कमी नहीं, फिर भी देश की एक बड़ी आबादी को सही पोषण नहीं मिल रहा। इसके पीछे का प्रमुख कारण सही प्रबंधन न करना है।
Poshan Summit 2023 में हेल्थकेयर इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए श्रीमती आतिशी ने कहा कि, “हमारे देश में खाने का उत्पादन सबसे ज्यादा है, साथ ही हमारे देश में कुपोषित व अल्प पोषित लोगों की संख्या भी सबसे ज्यादा है व हमारे देश में मोटापे से पीड़ित लोगों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।” इस समस्या के पीछे के कारणों पर बात करते हुए आतिशी ने खराब प्रबंधन व पॉलिसी को दोष दिया। इन्होंने कहा कि “इस समस्या के दो प्रमुख कारण हैं। पहला कि खाने का सही प्रबंधन नहीं है, जिससे लोगों के पास खाना ही नहीं है। दूसरा जिन लोगों के पास खाना है, उनके पास पोषण को लेकर सही समझ नहीं है। जिसकी वजह से हम बहुत सारी लाइफस्टाइल बीमारियां झेलते हैं।”
कुपोषण, अल्पपोषण व मोटापे की समस्या से बचने के लिए आतिशी ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस समस्या से लड़ने के लिए उन्होंने पोषण को एक अभियान बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि, “अगर हम पोषण से जुड़ी जागरुकता को राष्ट्रीय स्तर का अभियान बनाते हैं, तो इससे गरीब, अमीर, मिडिल क्लास हर तबके के लोगों को जानकारी भी होगी व जरूरत की चीजें भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी।”
Poshan Summit 2023 में हेल्थकेयर इंडस्ट्री के कई बड़े एक्सपर्ट शामिल हुए, जिन्होंने इससे जुड़े कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही सही डाइट, भोजन का एक दवा के रूप में इस्तेमाल, स्वस्थ जीवन के लिए सही डाइट आदि जैसे मुद्दों पर पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया। बता दें कि इस आयोजन में हमारे स्टेट पार्टनर पंजाब सरकार, आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल पार्टनर TAC- The Ayurveda Company, हाइड्रेशन पार्टनर Fast&UP और पार्टनर NVEDA थे।
Poshan Summit 2023 के बारे में अधिक जानकारी व इसे देखने के लिए विजिट करें- https://www.onlymyhealth.com/events/poshan-summit-2023
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version