पेट की चर्बी घटाने के लिए और मोटापा कम करने के लिए अगर आप सारे प्रयास करके थक चुके हैं, तो हम आपको बता रहे हैं खास एक्सरसाइज, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। प्लैंक एक्सरसाइज पिछले कुछ समय में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर सेलिब्रिटी के बीच पॉपुलर रही है। प्लैंक आर्म एक्सरसाइज पेट की मसल्स को मजबूती देने के लिए एक बेहतरीन व आसान वर्कआउट है। इस एक्सरसाइज से आपके शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी तेजी से बर्न होती है और आपको मिलती है बेहतरीन फिटनेस। आइए आपको बताते हैं क्या है प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका और इसे करते समय कौन सी सावधानियां बरतनी हैं जरूरी।
प्लैंक एक्सरसाइज के फायदे
किसी भी एक्सरसाइज को करने के लिये संतुलन का अच्छा होना बेहद जरूरी होता है। प्लांक एक्सरसाइज करने से न सिर्फ मसल्स और शरीर मजबूत बनता है, बल्कि शरीर का संतुलन भी अच्छा होता है। इसके अलावा प्वांक के नियमित अभ्यास से शरीर लचीला भी बनता है। कोर मसल्स को मजबूत बनाने में प्लैंक एक्सरसाइज सिट-अप्स और क्रंच एक्सरसाइज से भी अधिक कारगर होती है। इसे करते हुए कोर एरिया की लगभर सभी जरूरी मसल्स पर काम होता है और वे मजबूत बनती हैं।
इसे भी पढ़ें:- ये 10 आदतें अपनाकर बिना डाइट के भी तेजी से घटा सकते हैं वजन
टॉप स्टोरीज़
क्या है प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका
- प्लैंक एक्सरसाइज करने के लिये सबसे पहले पुश-अप्स की स्थिति में आ जाएं।
- इसके बाद पैर और कमर को सीधा करें, ध्यान रहे इस दौरान आपका शरीर बीच से झुके नहीं।
- अब जितनी देर संभव हो सके इसी स्थिति में रहने का प्रयास करें, इस दौरान सांस को भी रोके रखने का प्रयास करें।
- इसकी शुरुआती एक मिनट से करें और फिर धीरे-धीरे इसी समय बढ़ाते जाएं।
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्लैंक एक्सरसाइज के दौरान कम से कम 60 सेकंड प्लैंक पोजीशन में रुकें और कम से कम 3 राउंड प्लैंक जरूर करें।
- अगर आपको मुश्किल आ रही है, तो शुरुआत में आप 30 से 45 सेकंड भी रुक सकते हैं।
- चाहें तो एक्सरसाइज को और भी मुश्किल बनाने के लिए एक पैर या एक हाथ को हवा में उठा लें।
एब्स बनाने में फायदेमंद है ये एक्सरसाइज
सिक्स पैक एब्स की चाहत रखने वालों के लिए भी प्लैंक एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित अभ्यास से आपको न सिर्फ बेहतरीन एब्स मिलते हैं बल्कि प्लैंक एक्सरसाइज पैरों पर भी काफी प्रभाव डालती है। कूल्हों से लेकर पंजों के छोर तक की मसल्स इस एक्सरसाइज में सक्रिय होती हैं। इसके नियमित अभ्यास से पैरों की मसल्स तो मजबूत होती है साथ ही पैरों को बेहतरीन शेप भी मिलती है।
इसे भी पढ़ें:- पैरों की ये 4 एक्सरसाइज दिमाग के लिए हैं फायदेमंद, स्ट्रेस से मिलेगा छुटकारा
प्लैंक से हिप्स की चर्बी भी गायब
कई बार बड़े और उभरे हुए हिप्स की वजह से आपको शर्मिन्दा होना पड़ता है। ऐसे में प्लैंक एक्सरसाइज की मदद से आप अपने हिप्स को सही आकार दे सकते हैं। अक्सर एक्सरसाइज करते हुए हम कई खास अंगों के बारे में जानकारी न होने के कारण उन्हें नजरअंदाज कर जाते हैं। लेकिन ग्लूट्ल मसल्स (हिप्स के पास की एक जगह) और हैमस्ट्रिंग पैरों को ध्यान में रखकर किया जाना वाली प्लांक एक्सरसाइज करने से नितंबों को अच्छा आकार मिलता है और इसके आसपास अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती है।
प्लैंक एक्सरसाइज के दौरान बरतें सावधानी
प्लैंक एक्सरसाइज के दौरान आपको ये सावधानी बरतनी चाहिए कि इसे शुरुआत में ही बहुत ज्यादा न करें, बल्कि धीरे-धीरे समय बढ़ाते जाएं। शुरुआत में प्लैंक के 3 राउंड्स काफ होते हैं। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आप जितनी देर प्लैंक की पोजीशन में रुक सकते हैं, उतना ही रुकें। अगर आप जबरदस्ती करेंगे, तो मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Exercise Fitness In Hindi