Expert

पत्थरचट्टा के फूल का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

Patharchatta Flower Kadha: पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पत्थरचट्टा के फूल का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

Patharchatta Flower Kadha: पत्थरचट्टा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण किडनी, पेशाब से जुड़ी बीमारियां और पेट से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में पत्थरचट्टा को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। पत्थरचट्टा की पत्तियों के अलावा इसके फूल और जड़ों का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। पत्थरचट्टा के फूल से बना काढ़ा कई बीमारियों और समस्याओं में फायदेमंद होता है। आइए विस्तार से जानते हैं पत्थरचट्टा के फूल से बने काढ़ा (Patharchatta Flower Kadha) का सेवन करने के फायदे और बनाने का तरीका।

पत्थरचट्टा के फूल का काढ़ा पीने के फायदे- Patharchatta Flower Kadha Benefits

पत्थरचट्टा के फूलों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, इसका सेवन फोड़े-फुंसी की समस्या से लेकर किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी पत्थरचट्टा फूल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्लिनिकल न्यूट्रीशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल के मुताबिक पत्थरचट्टा के फूलों से बने काढ़ा का सेवन करने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-

Patharchatta Flower Kadha Benefits

इसे भी पढ़ें: पत्थरचट्टा जूस पीने से कई बीमारियों में मिलता है फायदा, जानें पीने का तरीका

1. माइग्रेन की समस्या में फायदेमंद

माइग्रेन की समस्या में पत्थरचट्टा के फूल का काढ़ा पीने से बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण माइग्रेन की समस्या में दर्द कम करने और इस बीमारी के जोखिम को कम करने में फायदेमंद होते है। पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा रोजाना सुबह के समय पीने से आपको माइग्रेन में फायदा मिलेगा। 

2. किडनी के लिए फायदेमंद

किडनी को साफ रखने और विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद होता है। पत्थरचट्टा के फूलों में मौजूद गुण शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने में फायदेमंद माने जाते हैं। किडनी को साफ रखने और किडनी की पथरी के जोखिम को कम करने में भी पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा फायदेमंद माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: इन 9 समस्याओं से राहत पहुंचाए पत्थरचट्टा का पत्ता, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और नुकसान

3. पेशाब से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद

पेशाब में जलन की समस्या में पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा पीने से फायदा मिलता है। आप पत्थरचट्टा केफूलों का काढ़ा बनाने के लिए इसके कुछ फूलों को लें और फिर इसे एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह उबालें। उबालने के बाद इस काढ़े को छानकर रोजाना सुबह इसका सेवन करें।

4. यूटीआई की समस्या में उपयोगी

यूटीआई की समस्या में भी पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा पीना फायदेमंद माना जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह के समय पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा पीना उपयोगी होता है।

पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा कैसे बनाएं?

पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले पत्थरचट्टा के फूल लें और इसे साफ करके एक गिलास पानी में डालें। इस पानी को किसी बर्तन में डालकर अच्छी तरह से उबालें। जब पानी उबलकर आधा हो जाए तो इसे उतार लें। इसे छानकर रोजा सुबह के समय पिएं। पत्थरचट्टा के फूलों का काढ़ा किसी भी बीमारी या समस्या में पीने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

चने के साथ खजूर खाने के 5 फायदे

Disclaimer