वजन घटाने में मददगार है परवल, जानें वेट लॉस के लिए इसे खाने के तरीका और 4 फायदे

वेट लॉस के लिए परवल के फायदे: वजन घटाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। ऐसे में डाइट में छोटा सा बदलाव आपकी मदद कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में मददगार है परवल, जानें वेट लॉस के लिए इसे खाने के तरीका और 4 फायदे

परवल गर्मी के मौसम में आने वाली एक ऐसी सब्जी है जिसे खाना हर किसी के लिए फायदेमंद है। परवल में फाइबर, विटामिन और कई पोषक तत्व होते हैं। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा है। ये मौसमी फ्लू, गले की समस्याओं और गर्मियों की बीमारियों को ठीक करने के लिए कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद की मानें तो, परवल कफ दोष को कम करता है और खून की सफाई में मदद करता है। ये टिशूज को अंदर से स्वस्थ रखता है और ब्लड प्यूरीफिकेशन के प्रोसेस को तेज करता है। इस तरह ये नेचुरल तरीके से शरीर को स्वस्थ रखता है। लेकिन वेट लॉस में परवल (Parwal khane ke fayde) की एक खास भूमिका है। वो कैसे? आइए हम आपको बताते हैं। 

Insidejuice

वेट लॉस के लिए परवल खाने का तरीका-Pointed gourd benefits for weight loss

1. परवल की सब्जी और भाजी खाएं।

2.  परवल का जूस बना कर पिएं।

3. परवल का चोखा और भर्ता खाएं।

4. परवल का पानी पिएं। 

5. परवल को उबाल कर सलाद में डाल कर खाएं।

इसे भी पढ़ें : काले और हरे अंगूर में क्या अंतर है? डायटीशियन से जानें कौन-से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद

वेट लॉस के लिए परवल खाने के फायदे-Pointed gourd benefits for weight loss 

1. मेटाबॉलिक रेट को तेज करता है

परवल एक ऐसी सब्जी है जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। ये मेटाबोलिक रेट को तेज करता है और वेट लॉस के प्रोसेस में मदद करता है। इसके अलावा परवल लीवर की कुछ बीमारियों और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के इलाज में भी मदद करता है। इस तरह आपका पाचन तंत्र भोजन को ठीक से पचाने में सक्षम है, तो यह साफ रहेगा और बदले में आपको वेट कंट्रोल करने में भी मदद करेगा। 

2. फाइबर से भरपूर है परवल

कब्ज की समस्या के कारण भी लोगों को वजन घटाने में परेशानी होती है। दरअसल,  कब्ज उतना आसान नहीं है जितना हम इसे समझते हैं क्योंकि पुरानी कब्ज, अगर इलाज नहीं किया जाता है, तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।  पहले तो ये भूख को रोकता है और अपशिष्ट भोजन आंतों में बैठा रहता है और वजन बढ़ाने लगता है। इसके अलावा ये फैट पचाने में भी मदद करता है जो कि वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है।

Inside_weightloss

3. कैलोरी कम करता है

गतिहीन जीवन शैली और जंक फूड पर निर्भरता के कारण मोटापा पूरी दुनिया में एक बड़ी समस्या बन गया है जिसमें बहुत अधिक फैट होता है। हालांकि, मोटापे को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इससे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप आदि गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। परवल कम कैलोरी वाला भोजन है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका मतलब है कि यह बहुत अधिक कैलोरी का सेवन किए बिना आपको भरा हुआ महसूस कराता है। यही कारण है कि जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें इस सब्जी को ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : रात में प्रोटीन से भरपूर इन 5 चीजों को खाने से खराब हो सकती है आपकी नींद, एक्सपर्ट से जानें कारण

4. भूख बढ़ाता है

अगर आपको भूख नहीं लगती तो और बिना खाए सोच रहे हैं वजन घटाने की तो आप गलत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना खाना वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में परवल उन लोगों को लिए फायदेमंद है जिन्हें भूख नहीं लगती है। परवल पेट के कीड़ों को मारने और भूख बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही क्रेविंग को रोकता है और बेमतलब के खान-पान से बचाता है।

इन सबके अलावा परवल कई प्रकार से फायदेमंद है। परवल के कोमल पत्ते और अंकुर फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनोइड पॉली-फेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट जैसे α-कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन भी होते हैं। ये सब मिल कर शरीर के रोगों को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं और इसे हेल्दी रखते हैं। इस तरह परवल हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। 

all images credit: freepik

Read Next

सूजी या बेसन, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer