प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। प्रोटीन के बिना शरीर कमजोर पड़ जाता है और इसे एनर्जी नहीं मिलती। इसके अलावा प्रोटीन हार्मोनल बैलेंस के लिए भी बेहद जरूरी है नहीं तो, इससे क्रेविंग बढ़ती है और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ा जाता है। लेकिन कोई भी चीज एक बैंलेस तरीके के खाना-पीना ही शरीर के लिए फायदेमंद है नहीं तो, शरीर को इसके कई नुकसान हो सकते हैं। यही चीज प्रोटीन को लेकर भी है। अगर आप अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करेंगे तो इससे आपको कब्ज, डायरिया, डिहाइड्रेशन और किडनी डैमेज का खतरा हो सकता है। ऐसे में आपको समझना चाहिए कि प्रोटीन का सेवन कब और किस मात्रा में करना चाहिए। इसी बारे में हमने लखनऊ डाइट क्लीनिक की अश्वनी एच.कुमार से बात की।
अश्वनी एच कुमार का कहना है कि रात में प्रोटीन से भरपूर चीजों का ज्यादा सेवन करना आपकी नींद खराब कर सकता है, जिससे आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आपको रात में खाने से बचना चाहिए।
रात में ना खाएंम प्रोटीन से भरपूर ये 5 चीजें
1. मीट
मीट में प्रोटीन की सबसे अधिक मात्रा होती है और इसे पचाने में शरीर को एक लंबा समय लगता है। साथ ही इसमें फैट की भी अच्छी मात्रा होती है, जिसके कारण ये और धीरे-धीरे पचता है। जब रात में आप मीट खा कर सोते हैं तो ये पेट में अपच और बदहजमी का कारण बनता है। साथ ही आपका शरीर पूरे समय इसे पचाने में लगा रहता है जिससे आपकी नींद भी प्रभावित होती है। इस तरह ये सुबह उठने के बाद भी शरीर में कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें : किन चीजों में होता है रिफाइंड कार्ब्स? जानें सेहत के लिए इन्हें खाने के 7 नुकसान
टॉप स्टोरीज़
2. दाल
दाल में प्रोटीन की इतनी मात्रा होती है कि इसे खाने के बाद आपको बार-बार प्यास लग सकती है या फिर इसे पचाने में आपको दिक्कत हो सकती है। अगर आपने रात में दाल खाया है, तो आपके सीने में जलन महसूस हो सकती है और इसकी वजह से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। आपको बार-बार प्यास लग सकती है या फिर आपको अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको रात को दाल खाने से बचना चाहिए और अगर आप खा भी रहे हैं तो, सोने से तीन-चार घंटे पहले खाएं औय दाल खाने के बाद दही लें या बस दाल का पानी खाएं, गाढ़ी दाल ना खाएं। ये मेटाबोलिज्म को तेज कर देगा और प्रोटीन पचाने में आपकी मदद करेगा।
3. साग
साग में प्रोटीन और फैट दोनों की अच्छी मात्रा होती है और इन दोनों को पचाना आसान नहीं होता है। देसी घी में बने साग को पचाना मुश्किल हो सकता है और रात के खाने के लिए इसे खाने से सूजन या अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं, जिससे सोने में परेशानी हो सकती है और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
4. भुनी हुई मछली
मछली प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भी भरी हुई है। अगर आप रात को गाजर, बीन्स और अन्य सब्जियों के साथ कुछ मछलियों को भून या ग्रिल कर खाते हैं तब भी ये आपके लिए हाई प्रोटीन और ऑयली फूड ही है। इसलिए आपको रात में भुनी हुई मछली खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : नाश्ते में शामिल करें ये 5 मोटे अनाज, जानें इन्हें खाने का तरीका और फायदे
5. पनीर पराठा
पनीर पराठा रात के लिए बेहद भारी खाना है। इसे खाने से आपके पैट में गैस की समस्या हो सकती है और आपको अपच भी हो सकती है। साथ ही वो लोग जिनका मेटाबोलिज्म कमजोर होता है उनमें ये मतली और उल्टी कारण भी बनता है।
तो, इस तरह आपको रात के खाने में इन हाई प्रोटीन फूड्स को खाने से बचना चाहिए। साथ ही इसे खाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कि अगर आपको भूख नहीं है तो प्रोटीन न खाएं। अगर आपको मछली, मीट और पनीर जैसी भारी चीजों को खाने का मन है तो सोने से 3 या 4 घंटे पहले खाएं। इसके अलावा कुछ आनुवंशिक और चयापचय संबंधी समस्याओं में प्रोटीन का सेवन ना करें। ऐसे लोगों के लिए प्रोटीन को पचाना बहुत कठिन बना सकती हैं।
all images credit: freepik