Fri Sep 11, 2026 | 07:59 PM IST

कान के पीछे सिर में दर्द क्यों होता है? जानें 4 कारण

Pain in Headache Behind Ear Causes in Hindi: कई बार कान के पीछे सिर में दर्द होने लगता है। जानें, कान के पीछे सिर में दर्द क्यों होता है?

Pain in Headache Behind Ear Causes in Hindi: सिरदर्द एक सामान्य समस्या है। सिर दर्द वह होता है, जब सिर के किसी भी हिस्से में दर्द होने लगता है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी-न-कभी सिर दर्द का सामना जरूर करना पड़ता है। लेकिन सभी सिरदर्द एक जैसे नहीं होते हैं। सिरदर्द लगभग 300 प्रकार के हो सकते हैं। कान के पीछे होने वाला सिरदर्द भी एक प्रकार का हो सकता है। कान के पीछे होने वाला सिरदर्द काफी पीड़ादायक हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। अगर आपको कभी-कभी कान के पीछे सिर में दर्द होता है, तो यह सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर आपको अकसर ही कान के पीछे वाला सिर दर्द (Kan ke Piche Sir Mein Dard Kyu Hota Hai) होता है तो इसके पीछे कई गंभीर कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं कान के पीछे सिर में दर्द क्यों होता है? (What Causes Pain Behind the Ear on the Head in Hindi

कान के पीछे सिर में दर्द होने के लक्षण- What Symptoms Pain Behind the Ear on the Head in Hindi

कान के पीछे सिर में दर्द होना उसके कारणों पर निभर्र होता है। इसके कारणों के आधार पर ही इसके लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं। 

  • गर्दन के पीछे हिस्से में तेज दर्द
  • बुखार और थकान
  • सिर के एक या दोनों तरफ दर्द होना
  • सिर में धड़कता हुआ दर्द
  • आंखों के पीछे दर्द होना
  • कान के पीछे दर्द होना

इसे भी पढ़ें- रोजाना सिर दर्द क्‍यों होता है? डॉक्‍टर से जानें कारण और इलाज

कान के पीछे सिर में दर्द क्यों होता है?- What Causes Pain Behind the Ear on the Head in Hindi

1. ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया

ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया कान के पीछे होने वाले सिर में दर्द का एक मुख्य कारण हो सकता है। ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया तब होता है, जब ओसीसीपिटल नसों (नसें रीढ़ की हड्डी के ऊपर से सिर तक चलती हैं) में सूजन आ जाती है। इस स्थिति में कान के पीछे तेज दर्द महसूस हो सकता है। जिन लोगों को क्रोनिक ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया होता है, उन्हें सिर में धड़कता हुआ दर्द का अनुभव हो सकता है।

(Image Source: www.vinmec.com)

2. मास्टॉयड 

मास्टॉयड भी कान के पीछे होने वाले सिर दर्द का एक मुख्य कारण हो सकता है। मास्टॉयड एक बोन इंफेक्शन होता है, जो सीधे कान के पीछे की हड्डी में होता है। यह बोन इंफेक्शन वयस्कों की तुलना में बच्चों में अधिक आम होता है। इस स्थिति में कान के पीछे सिर में दर्द हो सकता है। इसी के साथ बुखार, कान से स्त्राव, थकान भी महसूस हो सकती है। मास्टॉयड की स्थिति में कान से सुनने की क्षमता भी कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- सिरदर्द और आंखों में दर्द के कारण : इन 7 कारणों से हो सकता है सिर और आंख में दर्द

3. टीएमजे

टीएमजे यानी टेम्पोरोमैंडिबुलर ज्वाइंट्स (टीएमजे)। टीएमजे जबड़े को खोलने और बंद करने में मदद करता है. यह कान के पीछे होने वाले सिर में दर्द का एक कारण हो सकता है। दरअसल, जब टीएमजे में सूजन आती है या फिर दर्द होता है, तो कान के पीछे दर्द महसूस होता है। टीएमजे में सूजन वाले अधिकतर लोगों को कान के पीछे दर्द का अनुभव हो सकता है। इस स्थिति में तनाव, और दांतों का पिसना जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। 

3. दांतों की समस्या

मुंह और दांतों की समस्या भी कानों के पीछे होने वाले सिर दर्द का एक प्रमुख कारण हो सकता है। इस स्थिति में आपको सांसों से दुर्गंध, मसूड़ों में कोमलता, चबाने में दिक्कत आदि की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको दांतों की समस्या के साथ ही कान के पीछे सिर में दर्द हो रहा है, तो ये दोनों स्थितियां आपने दैनिक कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए आपको अपने दांतों की समस्याओं का तुरंत इलाज करवाना लेना चाहिए। 

Pain in Headache Behind Ear Causes in Hindi: ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया, मास्टॉयड, टीएमजे और दांतों की समस्याएं कानों के पीछे होने वाले सिरदर्द का कारण बन सकते हैं। इसलिए अगर आपको लंबे समय से कान के पीछे सिर में दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और अपना संपूर्ण इलाज करवाएं।

(Main Image Source: www.belmarrahealth.com)

Read Next

नसों में गैस बनने का क्या मतलब है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 25, 2022 14:54 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content