Weight Loss in Menopause in Hindi: मेनोपॉज एक ऐसा समय है, जब महिलाओं में मासिक धर्म चक्र का अंत होने लगता है। अगर किसी महिला को लगातार 12 महीनों तक मासिक धर्म नहीं आता है, तो इसका मतलब है कि मेनोपॉज हो चुका है। मेनोपॉज की उम्र 50 साल की उम्र के बाद होने लगता है। इस दौरान महिलाओं को कई लक्षणों का सामना करना पड़ता है, इसमें हॉट फ्लैशेज, तनाव और नींद की कमी शामिल हैं। इतना ही नहीं, मेनोपॉज में महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसकी वजह से महिलाओं को तरह-तरह की बीमारियों से भी जूझना पड़ता है। इसलिए अगर आप भी मेनोपॉज की स्थिति में है और आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो भी आप वेट लॉस कर सकते हैं। लेकिन अगर आप मेनोपॉज के दौरान वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कुछ पोषक तत्वों का सेवन भी जरूर करना चाहिए, ताकि शरीर में ताकत बनी रहेगी और कमजोरी का अनुभव न हो।
क्या मेनोपॉज में वजन कम हो सकता है?
जी हां, मेनोपॉज के दौरान भी वजन कम हो सकता है। लेकिन इस स्थिति में वजन कम होने का प्रोसेस कम हो जाता है। क्योंकि मेनोपॉज के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जिससे वजन तेजी से कम नहीं हो पाता है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप वजन कम नहीं कर सकते हैं। इस स्थिति में आपको थोड़ा सब्र करने की जरूरत होती है।
टॉप स्टोरीज़
मेनोपॉज में वेट लॉस के लिए पोषक तत्व- Nutrition for Weight Loss During Menopause in Hindi
1. विटामिन डी
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को जोड़ों और हड्डियों में दर्द का अनुभव हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में विटामिन डी और कैल्शियम को जरूर शामिल करना चाहिए। विटामिन डी और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, एस्ट्रोजन के स्तर को भी संतुलन में रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने से कैसे रोकें? जानें आसान उपाय जो आपको रखेंगे फिट और हेल्दी
2. ओमेगा-3 फैटी एसिड
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को ओमेगा-3 फैटी एसिड भी जरूर लेना चाहिए। दरअसल, बढ़ती उम्र में महिलाओं को हृदय से जुड़ी बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप ओमेगा-3 फैटी एसिड लेंगे, तो हृदय स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। इसके अलावा, यह मिनरल ब्रेन फंक्शन, स्किन हेल्थ और मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
3. विटामिन बी
मेनोपॉज के दौरान विटामिन बी भी जरूर लेना चाहिए। विटामिन बी, शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
4. आयरन
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को भी आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों खाने से एनीमिया से बचाव हो सकता है। इससे मेनोपॉज के दौरान होने वाली ब्लीडिंग से बचा जा सका है।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान मांसपेशियों के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
5. प्रोटीन
मेनोपॉज के दौरान आपको प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रोटीन मसल्स मास को बढ़ाता है और आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।