मेनोपॉज के दौरान मांसपेश‍ियों के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Muscle Pain in Menopause: मेनोपॉज के दौरान मह‍िला के शरीर में हार्मोनल असंतुलन के कारण मसल्‍स पेन उठता है। जानें दर्द दूर करने के घरेलू उपाय।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान मांसपेश‍ियों के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


Muscle Pain in Menopause: मांसपेश‍ियों में होने वाल दर्द, मेनोपॉज का एक लक्षण है। मेनापॉज, मह‍िलाओं में अक्‍सर 45 से 55 की उम्र के बीच होता है। मेनोपॉज में मह‍िला की प्रजनन क्षमता खत्‍म हो जाती है। प्रजनन क्षमता खत्‍म होने से शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण मसल्‍स में दर्द उठता है। मांसपेश‍ियों में तेज ख‍िंचाव महसूस होता है। ये दर्द कई बार लंबे समय तक बना रहता है। मेनोपॉज के दौरान मांसपेश‍ियों के दर्द को दूर करने के ल‍िए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों के बारे में आगे बात करेंगे। 

nilgiri oil benefits

1. नीलगिरी का तेल

मेनोपॉज के दौरान कैल्‍श‍ियम की कमी के कारण भी मांसपेश‍ियों में असहनीय दर्द उठता है। इस दर्द का इलाज है नीलग‍िरी का तेल। नीलग‍िरी के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जोड़ों का दर्द को ठीक करने के ल‍िए इसे फायदेमंद माना जाता है। मेनोपॉज के दौरान मसल्‍स में होने वाला दर्द हो या अर्थराइट‍िस का दर्द। नीलग‍िरी का तेल हर तरह के दर्द में आपकी मदद कर सकता है। ध्‍यान रखें क‍ि चोट वाले ह‍िस्‍से में नीलग‍िरी का तेल न लगाएं। इसका इस्‍तेमाल क‍ेवल अंदरूनी दर्द को दूर करने के ल‍िए करें।

इसे भी पढ़ें- 45+ उम्र की महिलाओं में ये 5 लक्षण हो सकते हैं मेनोपॉज के शुरुआती संकेत        

2. अदरक का काढ़ा प‍िएं

मांसपेश‍ियों का दर्द दूर करने के ल‍िए अदरक का इस्‍तेमाल करें। अदरक में एनाल्‍जेस‍िक मौजूद होता है। इसके अलावा अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। मसल्‍स पेन होने पर अदरक के काढ़े का सेवन करें। अदरक का काढ़ा बनाने के ल‍िए लौंग, काली म‍िर्च, तुलसी को अच्‍छी तरह से पीस लें। बारीक अदरक कूटकर गरम पानी में डालें। सभी सामग्र‍ियों को अच्‍छी तरह से म‍िलाएं। नींबू का रस और शहद म‍िलाकर चलाएं। काढ़े को छानकर पी लें। हफ्ते में 4 से 5 बार इस काढ़े का सेवन करेंगी, तो बेहतर पर‍िणाम म‍िलेगा।      

3. लहसुन से दूर होगा मांसपेश‍ियां का दर्द

लहसुन में एल‍िस‍िन नाम का कंपाउंड पाया जाता है। मांसपेश‍ियों में दर्द होने पर लहसुन का पेस्‍ट मांसपेशी और जोड़ों पर लगाएं। लहसुन के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ताजे लहसुन को पीसकर, उसे सरसों के तेल के साथ म‍िलाकर मांसपेश‍ियों पर लगाना भी फायदेमंद होता है।    

4. तिल के तेल का प्रयोग

sesame oil benefits

मांसपेश‍ियों का दर्द दूर करने के ल‍िए त‍िल के तेल का इस्‍तेमाल करें। काला और सफेद त‍िल दोनों ही दर्द को दूर करता है। त‍िल के तेल में आयरन, कैल्‍श‍ियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, मैग्नीशियम आद‍ि पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ज‍िन मह‍िलाओं को मेनोपॉज के दौरान मह‍िलाओं की हड्ड‍ियां कमजोर हो जाती हैं और दर्द होता है। दर्द दूर करने के ल‍िए सुबह-शाम त‍िल के तेल से मसल्‍स की माल‍िश करें।            

5. हल्दी से दर्द दूर करें  

मांसपेश‍ियों में होने वाले दर्द को हल्‍दी की मदद से दूर करें। हल्‍दी में करक्यूमिन मौजूद होता है। इसकी मदद से दर्द और मसल्‍स में सूजन ठीक होती हे। हल्‍दी को डाइट में शाम‍िल करने के ल‍िए हल्‍दी का दूध प‍िएं। हल्‍दी में गरम सरसों का तेल म‍िलाकर मांसपेश‍ियों की माल‍िश करें। इससे जल्‍दी आराम म‍िलेगा।  

Muscle Pain in Menopause Home Remedies: मेनोपॉज के दौरान मांसपेश‍ियों के दर्द को दूर करने के ल‍िए हल्‍दी, त‍िल का तेल, लहसुन, अदरक और नीलग‍िरी का तेल आद‍ि का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

Read Next

डेंगू में स‍िर दर्द दूर करने के ल‍िए असरदार हैं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version